क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 आज, जानें हेगले ओवल की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे है। जानें इस मुकाबले से पहले यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

Image

भारत-न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (साभार-X)

IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हेगले ओवल क्राइस्टचर्चा में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर भारत ने इस सीरीज का शानदार आगाज किया था। पहले मुकाबले में भारत ने 226 रन का लक्ष्य 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हालांकि, उस मुकाबले में भी भारत ने अपना हंड्रेड पर्सेंट नहीं दिया था। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने कुछ खास योगदान नहीं दिया था। ईशान के जाने से प्लेइंग इलेवन में जो जगह खाली हुई है उसके लिए भारत के पास दो विकल्प हैं।

प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा ईशान की जगह

ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी की लॉटरी लगेगी? वैभव के खेलने का चांस तो है, लेकिन उनकी सीधी टक्कर शिवम दुबे से है। दोनों खिलाड़ी ने मैच के एक दिन पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया है, ऐसे में अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि, दुबे का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि टॉप-ऑर्डर से छेड़छाड़ शायद ही हो।

क्या कहती है क्राइस्टचर्च की पिच

पहले मुकाबले में कुल 455 रन बने थे। दोनों तरफ के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे और गेंदबाजों के लिए यह पिच बुरे सपने की तरह था। दूसरे मुकाबले में भी स्थिति जस की तस रहने की उम्मीद है। यानी इस मुकाबले में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देने को मिल सकता है। तापमान की बात करें तो मैच के वक्त यह 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। मैच में ओस का असर भी देखने को मिल सकता है और इस स्थिति में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से स्पिन गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। पहले मुकाबले मे हमने देखा था कि थोड़ी बहुत अच्छी गेंदबाजी स्पिन गेंदबाजों ने ही की थी। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद जरूर मिलेगी, जिसका फायदा दोनों टीम उठाना चाहेगी। लेकिन जैसे-जैसे मैच होता जाएगा, बल्लेबाजी आसान हो जाएगी।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/शिवम दूबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article