जॉब्स

MAHATRANSCO Recruitment 2024: सरकारी कंपनी में इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.2 लाख से ज्यादा

MAHATRANSCO Assistant Engineer Recruitment 2024: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। महाराष्ट्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी कंपनी महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 428 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

MAHATRANSCO कंपनी में नौकरी पाने का मौका

Photo : Times Now Digital

MAHATRANSCO Assistant Engineer Recruitment 2024: महाराष्ट्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी कंपनी महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए इस वैकेंसी में आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mahatransco.in पर जाना होगा। महाराष्ट्र की इस कंपनी में नौकरी के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन का तरीका, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

MAHATRANSCO Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mahatransco.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर MAHATRANSCO Assistant Engineer Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MAHATRANSCO Assistant Engineer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO)

की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी, SEBC, EWS और दिव्यांग के लिए एप्लीकेशन फीस 350 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

सेलेक्शन और सैलरी डिटेल्स

महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा। इसमें फाइनल सेलेक्शन के बाद असिस्टेंट इंजीनियर के पद काम करने का मौका मिलेगा। सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 49,200 रुपये से 1,19,315 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article