जॉब्स

JSSC Jail Warder Recruitment 2025: जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

JSSC Jail Warder Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपाना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 है। यहां आप झारखंड जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

JSSC Jail Warder Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025

JSSC Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

JSSC Jail Warder Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: झारखंड सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Jail Warder Recruitment 2025) खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपाना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 है। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 11 से 13 दिसंबर 2025 तक का समय (Jharkhand Jail Warder Recruitment 2025) दिया जाएगा। यहां आप झारखंड जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

JSSC Jail Warder Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

झारखंड जेल वार्डर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी जरूरी है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Jharkhand Warder Physical Criteria: शारीरिक पात्रता

यहां शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी व अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए लंबाई 155 सेमी निर्धारित है। जबकि महिला वर्ग के लिए 148 सेमी लंबाई निर्धारित की गई है। यहां पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होगा। साथ ही महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

JSSC Jail Warder Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Jharkhand Jailwarder Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

JSSC Jail Warder Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया है।

JSSC Jail Warder Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट के लिए पात्र माने जएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह Author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article