जॉब्स

JPSC Recruitment 2024: झारखंड में फॉरेस्‍ट रेंज ऑफ‍िसर पदों पर नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

JPSC Forest Range Officer Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर 29 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

JPSC Recruitment 2024

JPSC Forest Range Officer Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर 29 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त निधारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 1 अगस्त से 11 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

JPSC Forest Range Officer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से वन क्षेत्र पदाधिकारी के लिए कुल 170 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 79 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 16 पद, एससी के लिए 1 पद, एसटी के लिए 47 पद, ईबीसी I के लिए 15 पद और बीसी-II के लिए 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

JPSC Forest Range Officer Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 163 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 150 सेमी होनी चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

JPSC Forest Range Officer Bharti 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 29 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ईबीसी-I, बीसी-II, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, राज्य के एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों क 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article