जॉब्स

ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी ने कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर निकाली वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

ITBP Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri: भारतीय तिब्बत सीम पुलिस बल ने कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ITBP Constable Recruitment) सकते हैं। यहां देखें आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर निकली वैकेंसी

ITBP Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri: आईटीबीपी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय तिब्बत सीम पुलिस बल (ITBP) ने कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (ITBP Constable Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के 819 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ITBP Constable Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (ITBP Constable Kitchen Service Recruitment) सकते हैं। यहां आवदेन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 है। यहां आप आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ITBP Constable Recruitment: आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस क्वालिफिकेशन

आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम NSDC या समकक्ष संस्थान से खाद्य उत्पादन या रसोई में NSQX लेवल 1 कोर्स होना चाहिए।

ITBP Constable Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 02/09/2024
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 01/10/2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 01/10/2024

ITBP Constable Vacancy: आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस एज लिमिट

आईटीबीपी के इस पद पर भर्ती के लिए एज लिमिट की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए अभ्य्रथी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। हालांकि यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

ITBP Constable Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर ITBP Constable Kitchen Service Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवदेन स्वीकार कर लिया जाएगा।

ITBP Constable Recruitment: आवेदन शुल्क

ITBP कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी एसटी व अन्य वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article