जॉब्स

ITBP Constable Recruitment 2024: कांस्टेबल के पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई, 70000 होगी सैलरी

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2024: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में कांस्टेबल पायनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ITBP Constable की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।

Image

ITBP में कांस्टेबल की वैकेंसी

Photo : Twitter

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2024: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में कांस्टेबल पायनियर के पद पर भर्तियां होनी हैं। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी (Central Police Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 202 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आईटीबीपी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 सितंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

ITBP Constable के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RECRUITMENT TO THE POST OF CONSTABLE (CARPENTER) CONSTABLE (PLUMBER) AND CONSTABLE(MASON)-2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ITBP Constable Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

ITBP Constable Application Fees

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं महिलाओं, एससी और एसटी के लिए फ्री में आवेदन करने का मौका है।

ITBP Constable Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधिट ट्रेड में 1 साल का ITI Certificate मांगा गया है। उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम होनी चाहिए। इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने के बाद कांस्टेबल के पद पर सैलरी पे लेवल 7 के तहत मिलेगी। इसमें सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article