जॉब्स

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी सें करें आवेदन, जानें कैसे होगा चयन

Indian Army Agniveer Bharti 2024, Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

Indian Army Agniveer Recruitment 2024

Indian Army Agniveer Bharti 2024, Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू होगी। योग्य अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होता है।

Indian Army Agniveer Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु 17 1/2 साल और अधिकतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for Army Agniveer Recruitment 2024

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.gov.in पर जाएं।
  • फिर अग्निपथ भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबिट कर दें।

Army Agniveer Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की 4 साल के लिए भर्ती की जाती है। इस दौरान उन्हें पहले साल 30000, दूसरे साल 33000, तीसरे साल 36,500 और चौथे साल 40000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article