जॉब्स

IIT Kanpur Recruitment 2025: आईआईटी कानपुर में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.7 लाख, यहां करें अप्लाई

IIT Kanpur Non Teaching Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईआईटी कानपुर की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 34 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

IIT Kanpur में वैकेंसी

Photo : iStock

IIT Kanpur Non Teaching Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईआईटी कानपुर की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 34 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

आईआईटी कानपुर की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

IIT Kanpur Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • IIT Kanpur की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Vacancies पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Vacancies in Administrative and Technical Cadre पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन कर सकते हैं।

IIT Kanpur Recruitment 2024: सैलरी डिटेल्स

आईआईटी कानपुर में ग्रुप ए, बी और सी गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या का खुलासा आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया है। कुल 34 खाली पदें हैं। आप सूचीबद्ध बिंदुओं पर जाकर पद-वार रिक्तियों की संख्या की जांच कर सकते हैं। इसमें में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 13 के तहत सैलरी मिलेगी। इस पद पर सैलरी 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये होगी। वहीं, असिस्टेंट काउंसलर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, हॉल मैनेजमेंट ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर जैसे पदों पर सेलेक्ट होने वालों को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। इन पदों पर सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article