शहर

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर-ट्रेवलर बस की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक ट्रेलर की ट्रेवलर बस से टक्कर हो गई। जिससे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।

Image

जयपुर के पास ट्रेलर-ट्रेवलर बस की टक्कर

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से अजमेर जा रही एक ट्रेवलर बस को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

सात घायलों की हालत गंभीर

यह भीषण हादसा देर रात करीब 2 बजे बगरू पुलिया से उतरने के बाद बस स्टैंड के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नाशिक जिले के सतना निवासी बताए जा रहे हैं। वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बगरू के पास उनकी ट्रेवलर बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए 25 लोगों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है। बगरू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article