जॉब्स

HCL Apprentice Recruitment 2025: HCL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई

HCL Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 209 पदों पर भर्ती (HCL Apprentice Recruitment) निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर (HCL Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आप एचसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

HCL Apprentice Recruitment 2025: HCL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

HCL Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एचसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HCL Apprentice Recruitment) खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 209 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अपना आवेदन करसकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून 2025 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटन या ट्रेड टेस्ट के बेसिस पर मेरिट के आधार पर (HCL Apprentice Vacancy) किया जाएगा। यहां आप एचसीएल में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

HCL Apprentice Recruitment 2025: एचसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

HCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवदेन

  • hindustancopper.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HCL Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म सेव कर लें।

HCL Apprentice Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा या ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article