Haryana Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल पदों (HSSC Police Constable Recruitment 2024) पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर hssc.gov.in पर 8 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।
Haryana Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के 5000 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 1000 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीईटी, फिजिकल टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
How to apply for Haryana Police Constable Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- फिर पुलिस कांस्टेबल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Haryana Police Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
योग्यता की बात करें तो हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी योग्यता की बात करें तो हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
