Haryana District Court Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में 8वीं 10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana District Court Recruitment) खुशखबरी है। हरियाणा के रेवाड़ी जिला कोर्ट में प्रोसेस सर्वर और चपरासी (Peon) के पदों पऱ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया माध्यम से इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (District Court Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rewari.dcourts.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आखिरी तारीख 4 नवंबर 2024 है। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म किसी भी हाल में स्वीकार नहीं (District Court Recruitment 2024 Notification) किया जाएगा। यहां आप हरियाणा जिला कोर्ट में प्रोसेर सर्वर और पियोन के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
District Court Vacancy 2024 कितनी वैकेंसी
बता दें हरियाणा जिला कोर्ट के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोसेस सर्वर के 3 पद, चपरासी के 13 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Haryana District Court Peon Recruitment: प्रोसेस सर्वर और चपरासी के लिए क्वालिफिकेशन
हरियाणा के रेवाड़ी जिला कोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। प्रोसेस सर्वर के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी या पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वहीं चपरासी के लिए अभ्यर्थी 8वीं पास होना चाहिए। यहां भी हिंदी व पंजाबी भाषा अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Haryana District Court Vacancy: प्रोसेस सर्वर और चपरासी के लिए एज लिमिट
यहां आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। यहां उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Haryana District Court Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rewari.dcourts.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Haryana District Court process Server, Peon Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर अपने एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Haryana District Court Chaprasi Bharti: चयन प्रक्रिया
खास बात यह है कि हरियाणा जिला कोर्ट के सर्वर प्रोसस व चपारासी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां इटंरव्यू 16, 18, 19, 20, 21 और 22 नवंबर को होगा। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर ठीक 1:30 बजे कोर्ट ऑफिस पहुंचना होगा। वहीं चपरासी के लिए इंटरव्यू 254 से 30 नवंबर के बीच होगा।
