जॉब्स

GATE 2023: IIT कानपुर ने जारी किया जरूरी नोटिस, यहां जानिए गेट का जरूरी डिटेल्स

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 05:45 AM IST

GATE 2023 Notice: आईआईटी कानपुर ने GATE 2023 केंद्रों के संबंध में एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह अधिसूचना अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों के संबंध में जारी की गई और यहां से अंतर्राष्ट्रीय केंद्र को लेकर नोटिस को चेक किया जा सकता है। इसके अलावा इससे जुड़ा विवरण भी यहां पर देख सकते हैं।

Image

GATE 2023

IIT Kanpur Notice for GATE 2023 Exam: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने GATE 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों के संबंध में एक जरूरी सूचना जारी की है, जहां इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन के अनुसार, ढाका (बांग्लादेश), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलेशिया), माले (मालदीव), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), सिंगापुर (सिंगापुर) और थिम्पू (भूटान) केंद्रों को परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण वापस ले लिया गया है और गेट 2023 इन शहरों में आयोजित नहीं किया जाएगा।

दुबई (UAE) में 5 फरवरी (पेपर्स BM, CY, EC, EE, ES, XH के लिए) और 12 फरवरी, 2023 (पेपर्स CE1, CE2, MN और ST के लिए) को परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। संस्थान उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का मौका भी दे रहा है। उम्मीदवार जो अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का निर्णय लेते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क का पूरा रिफंड मिलेगा।

गेट 2023: भारतीय के लिए आवेदन फीस

भारत, उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए प्रत्येक पेपर के आधार पर भुगतान करना होगा। भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए फीस 1700 रुपये है और भारतीय एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती है, इस समय लगातार कुछ ना कुछ अपडेट आधिकारिक तौर पर साझा किया जा रहा है, जिसे यहां पर देखा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article