DU Professor Recruitment 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने प्रोफेसरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डीयू ने कुल 56 एसोसिएट प्राेफेसर और प्रोफेसरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवदेन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। नीचे आपको विभागवार रिक्तियों की जानकारी दी जा रही है।
कुल कितने पदों पर भर्ती
डीयू ने विभिन्न विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीयू प्रोफेसर भर्ती से अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in विजिट करें।
किस विभाग में कितने पद
इसमें सबसे अधिक 35 पद मैनेजमेंट स्टडी विभाग में हैं। इस विभाग में 23 एसोसिएट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी हैं,जिनमें 9 पद सामान्य, 4 एससी, 2 एसटी, 5 ओबीसी, 2 ईडब्ल्यूएस और 1 पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित है। मैनेजमेंट स्टडी विभाग में 12 प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है जिसमें 4 पद सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए हैं तो वहीं 3 एससी, 2 एसटी, 2 ओबीसी, 1 ईडब्ल्यूएस और 1 पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित है।
वहीं सोशल वर्क विभाग में 4 एसोसिएट प्रोफेसराें की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें एक पद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है, तो वहीं 1 पद एसटी, 1 पद ओबीसी और 1 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए आरक्षित है।
भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग में कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें 8 एसोसिएट प्रोफेसर के पद हैं। इन पदों में 3 सामान्य, 1 ओबीसी, 3 ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन के लिए 1 पद आरक्षित है। इसी विभाग में 7 प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी जिसमें सामान्य श्रेणी के लिए 2 पद आरक्षित हैं. तो वहीं 1 पद एससी, 1 पद एसटी, 2 ओबीसी और 1 पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित है।
