DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025) खबर है। डीआरडीओ की डिपेंस मटालर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (DRDO DMRL Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipsindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (DRDO DMRL Apprentice Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 8 अगस्त को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है। यहां आप डीआरडीओ डीएमआरएल आईटीआई अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 30
- फिटर - 12
- इलेक्ट्रॉनिक्स - 12
- मशीनिस्ट - 10
- इलेक्ट्रॉनिक्स - 6
- टर्नर - 5
- कारपेंटर - 2
- फोटोग्राफर - 1
- कुल - 80
DRDO DMRL Apprentice Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
डीआरडीओ डीएमआरएल के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT संस्थान से आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे यहां सिर्फ रेगुलर कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर चुके उम्मीदवार यहां आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं। वहीं आयु सीमा से संबंधित अधिक जान कारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले apprenticeshipsindia.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
DRDO DMRL Apprentice Vacancy 2025: ये दस्तावेज अनिवार्य
- पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
- फिजिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की छायाप्रति
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
DRDO DMRL Apprentice Vacancy
डीआरडीओ डीएमआरएल के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यहां चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान रहे दस्तावेजों के वेरिफेशन के समय ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना ना भूलें।
