जॉब्स

DRDO CEPTAM 2022: डीआरडीओ में एक हजार से अधिक पद खाली, 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 7, 2022, 03:44 PM IST

DRDO CEPTAM 2022, DRDO Recruitment 2022 News in Hindi: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आज यानी 7 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

अभ्यर्थी आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • डीआरडीओ में नौकरी का शानदार मौका
  • एक हजार से अधिक पद खाली
  • 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी कर सकते हैं अप्लाई

DRDO CEPTAM 2022, DRDO Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। ‌ इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर आज यानी 7 नवंबर 2022 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

DRDO CEPTAM Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड I, स्टेनोग्राफर ग्रेड II,‌ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, सिक्योरिटी असिस्टेंट, व्हीकल ऑपरेटर, फायर इंजन ड्राइवर और फायरमैन के कुल 1061 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 679 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 204 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 67 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 71 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 40 पद शामिल हैं।

DRDO CEPTAM Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड I पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स‌ / मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।‌ साथ ही आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए 1‌0वीं और 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

DRDO CEPTAM 2022: ऐसे होगा चयन

डीआरडीओ में नौकरी के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।‌ टियर 1 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

DRDO CEPTAM Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 7 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌ इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article