DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सिस्टम सुपरवाइजर और सिस्टम टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें 16 पद सिस्टम सुपरवाइजर के हैं और 2 पद सिस्टम टेक्निशियन के हैं। 31 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो की ओर से इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षिक योग्यता
सिस्टम सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी जरूरी है। यह डिग्री इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में मान्य होगी।वहीं, सिस्टम टेक्निशियन के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसी के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT या SCVT) से आईटीआई कोर्स पूरा किया हो।
आयु सीमा
सिस्टम सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। सिस्टम टेक्निशियन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में सिस्टम सुपरवाइजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 46,000 रुपये, जबकि सिस्टम टेक्निशियन को 65,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतन का लाभ मिलेगा।
जनरल मैनेजर के पदों पर भी भर्ती
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका दिया है। DMRC ने जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जनरल मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 60% अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
