Delhimetrovacancy 2025 (iStock)
Delhi Metro Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जनरल मैनेजर के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने का मोड ऑफलाइन होगा, जिसकी आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 रखी गई है। इस भर्ती के लिए पहले तो डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और फिर इसके बाद इसी सही से भरकर मेट्रो प्रशासन को भेजना होगा। चलिये जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जानकारी...
इस भर्ती के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सारी जानकारी सही तरीके से भरकर general Manager HR/Project Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi पर भेजना होगा। इस ऑफलाइन आवेदन के अलावा सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी को ईमेल career@dmrc.org पर भी भेजना होगा।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर में बैचलर डिग्री में न्यूनम 60 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास रेलवे, केंद्र या फिर राज्य सरकार के विभागों या फिर किसी सार्वजनिक उपक्रम में काम करने का एक्सपीरियंस व कंप्यूटर एप्लीकेशन की नॉलेज भी होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55/57 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
कितनी होगी सैलरी?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के अनुसार ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर 2025 के तीसरे हफ्ते व इंटरव्यू नवंबर 2025 के चौथे हफ्ते में जारी होगी। इसके बाद भर्ती में चुने हुए उम्मीदवारों की सैलरी 120000 से लेकर 280000 रुपये प्रतिमाह तक होगी।