जॉब्स

Delhi Jail Vacancy 2024: दिल्ली की जेलों में आ रही है बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 3247 पद, जानें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

Latest Sarkari Naukri, Government Jobs in Delhi Jail: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली की जेलों में जल्द ही 3200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए एलजी ने मंजूरी भी दे दी है। जानें किन किन पदों पर होगी भर्ती

Image

दिल्ली जेल में 3247 पदों पर होगी भर्ती (image - canva)

Latest Sarkari Naukri, Government Jobs in Delhi Jail: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, अगर हां तो एक बंपर भर्ती आपके लिए जल्द ही आएगी। दिल्ली की जेलों में जल्द ही 3200 से ज्यादा पदों को भरे जाने की योजना है, इसके लिए एलजी ने मंजूरी भी मिल गई है, एलजी ने इन पदों को 6 माह के अंदर भरने का निर्देश दिया है। अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जानें किन पदों को भरने के लिए जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन व कौन कर सकेगा आवेदन

खबर के अनुसार दिल्ली के जेलों में कुल 3247 पदों को भरा जाएगा। हो सकता है इन पदों की संख्या में कुछ मामूली सा अंतर हो, लेकिन इसके लिए विज्ञप्ति जारी होना तय है। इस कदम से दिल्ली की जेलों में विभिन्न संवर्गों में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती

जिन पदों का सृजन किया जाएगा उनमें निम्नलिखित पद शामिल होंंगे

  • अधीक्षक
  • उप अधीक्षक
  • सहायक अधीक्षक
  • हेड वार्डर
  • हेड मैट्रन
  • वार्डर
  • अनुभाग अधिकारी
  • लेखा अधिकारी
  • सहायक
  • ड्राइवर इत्यादि।

Delhi Jail Vacancy 2024: इस भर्ती का उद्देश्य लोगों को रोजगार देने के अलावा दिल्ली की जेल प्रबंधन में सुधार लाना है। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जीएनसीटीडी के जेल विभाग में 3247 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

Delhi Jail Recruitment: बता दें दिल्ली के तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल में भर्ती की जाएगी। उपराज्यपाल ने जेल संवर्ग के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी है। यही नहीं कर्मचारियों के प्रमोशन का भी आदेश दिया गया है ताकि बाकी के कर्मचारी प्रेरित हो सकें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article