जॉब्स

Delhi Home Guard Admit Card 2024: जारी हुआ दिल्ली होम गार्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायेरक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जारी कर दिया गया है।

Image

Delhi Home Guard Admit Card 2024

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। होम गार्ड महानिदेशालय, नई दिल्ली ने होम गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 6 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी दिल्ली होम गार्ड एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Home Guard Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

दिल्ली होम गार्ड परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कक्षा 10वीं स्तर के कुल 80 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधकिारिक वेबसाइस से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Delhi Home Guard Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम गार्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड क सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रेलवे में पैरा मेडिकल पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Delhi Home Guard Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली में होम गार्ड के कुल 10285 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, सीबीटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article