जॉब्स

Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2024: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। बिहार पुलिस कास्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 21,391 खाली पदों पर भर्तियां होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

Photo : iStock

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती (CSBC Constable Exam 2024) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

बिहार पुलिस कास्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 21,391 खाली पदों पर भर्तियां होगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 20 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए पहले परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। अब दोबारा होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब Bihar Police Constables Recruitment 2023 New Exam Date / Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Bihar Police Constable Exam 2024: कब होगी परीक्षा?

बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर निकली इस भर्ती के माध्यम से 21000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। पहली बार परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी। परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। परीक्षार्थियों को बेसब्री से परीक्षा की नई तारीख का इंतजार था। अब दोबारा परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 के बीच होगा। एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article