जॉब्स

CISF Constable Recruitment 2024: सीआईएसएफ ने कांस्टेबल के 1100 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, आज से करें आवेदन

CISF Constable, Fire Recruitment 2024, Sarkari Naukri: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल और फायरमैन के 1100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है।

Image

CISF Constable, Fire Recruitment 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल और फायर के पदों पर निकली वैकेंसी

CISF Constable, Fire Recruitment 2024, Sarkari Naukri: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (CISF Constable Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल व फायरमैन के 1130 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (CISF Constable Vacancy) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए आज यानी 31 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। साथ ही 30 सितंबर तक उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा (CISF Fireman Recruitment) करना होगा। यहां आप सीआईएसएफ कांस्टेबल व फायरमैन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

CISF Constable Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 31 अगस्त 2024
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 30 सितंबर 2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 30 सितंबर 2024
  • परीक्षा की तारीख -
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख -

CISF Constable Vacancy 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस स्ट्रीं के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं शारीरिक पात्रता की बात करें तो लंबाई 170 सेमी, सीना फुलाकर 80-85 सेमी होनी चाहिए।

CISF Constable Age Limit: सीआईएसएफ कांस्टेबल के लिए एज लिमिट

सीआईएसएफ के कांस्टेबलव फायरमैन के पदों पर आवदेन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

CISF Constable/ Fire Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले CISF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CISF Constable Fire Man Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

CISF Constable Vacancy: आवेदन शुल्क

सीआईएसएफ कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ईडब्ल्यूएस (EWS) व ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व ईएसएम (ESM) वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। एग्जाम फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

CISF Constable Selection Process: तीन चरणों में परीक्षा

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माना जाएगा। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article