Chandigarh Anganwadi Recruitment 2025: चंडीगढ़ आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर निकली वैकेंसी
Chandigarh Anganwadi Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: चंडीगढ़ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Chandigarh Anganwadi Recruitment 2025) खबर है। चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने यहां पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक के पदों पर भर्ती (Chandigarh Anganwadi Worker Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के कुल 46 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdsw.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीक 6 नवंबर 2025 है। यहां आप चंडीगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
चंडीगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
चंडीगढ़ आंगनवाड़ी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
यहां सैलरी की बात करें तो आंगनवाड़ी वर्कर के लिए चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 3600 से 4500 रुपये प्रतिमाह होगी। वहीं आंगनवाड़ी हेल्पर की सैलरी 1800 से 2500 रुपये प्रतिमाह होगी।