जॉब्स

CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई बोर्ड में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 35000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

CBSE Board Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नए साल की शुरुआत शानदार होने वाली है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 212 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए होने वाली है।

Image

सीबीएसई बोर्ड में नौकरी पाने का मौका

Photo : Twitter

Sarkari Naukri CBSE Board Recruitment 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 212 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नए साल की शुरुआत (New Year Job Vacancy) शानदार होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाना होगा।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

CBSE Board Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर CBSE Board Superintendent & Junior Assistant Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
  • आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CBSE Board Superintendent & Junior Assistant Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

CBSE Vacancy Application Fee: कितनी है एप्लीकेशन फीस?

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 800 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Recruitment Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी में सुपरिटेंडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास की योग्यता के साथ टाइपिंग पर कमांड होनी चाहिए। इन पदों पर पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से 34,800 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article