जॉब्स

BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी, 16 अक्टूबर से करें आवेदन

BSF GD Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सीमा सुरक्षा बल ने अपने यहां पर कांस्टेबल जीडी के कुल 391 पदों पर भर्ती (BSF GD Constable Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BSF GD Constable Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 16 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप बीएसएफ जीडी कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी

BSF GD Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बीएसएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSF GD Constable Recruitment 2025) खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (BSF GD Constable Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 391 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 16 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है। यहां आप बीएसएफ जीडी कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ जीडी कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। सात ही कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

BSF GD Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSF GD Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

BSF GD Constable Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग (General Category)/ ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 159 रुपये
  2. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) - 00
यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

BSF GD Constable Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

  • शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

बीएसएफ जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article