जॉब्स

BRO Recruitment 2025: बीआरओ में 542 पदों पर वेकेंसी, लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें अप्लाई

जो युवा बीआरओ में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके पास सिर्फ आज ही का दिन बचा है। ऐसे में वे बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Image

BRO Recruitment 2025 for 542 posts

BRO Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी सीमा सड़क सुरक्षा संगठन (BRO) में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बीआरो ने युवाओं को करियर बनाने का एक शानदार मौका देते हुए 542 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025 है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके पास सिर्फ आज ही का दिन बचा है। ऐसे में वे बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बीआरो ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे बिना देर करें तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रोसेस को पूरा कर लें। ये भर्ती अभियान बीआरओ द्वारा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत कुल 542 पदों को भरा जाएगा। इसमें व्हीकल मैकेनिक, एमएसडब्ल्यू पेंटर, एमएसडब्ल्यू डीईएस शामिल हैं।

  • आवेदन के लिए सबसे पहले बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए BRO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जरूरी जानकारी को भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन की फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
  • अब भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सेव करके रख लें।
बता दें कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और इस बात की स्पष्ट जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में भी दी गई है। आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो ये पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसे पूरा करने के लिए बीआरओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन की डेट नजदीक है और ऐसे में साइट पर ट्रैफिक बढ़ने के चलते फॉर्म भरने में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर लें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article