जॉब्स

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 4, 2023, 08:38 PM IST

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन के सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर कल यानी 5 नवंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस एसआई के पदों पर कल आवेदन की लास्ट डेट

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: बीपीएसएससी एसआई के पदों पर आवेदन को लेकर बिग (BPSSC SI Recruitment 2023) अपडेट है। बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन के सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर कल यानी 5 नवंबर को आवेदन की आखिरी (BPSSC SI Recruitment) तारीख है। ऐसे में यदि किसी कारणवश आप भी आवेदन करन से चूक गए हैं तो आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर (BPSSC SI Vacancy 2023) सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब आवेदन की आखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाया (BPSSC SI Bharti 2023) जाएगा। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यहां आवेदन के लिए लिंक को एक्टिव किया गया है। यहां आप बीपीएससी एसआई के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

BPSSC SI Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी

बता दें बीपीएसससी एसआई के पदों का विभाजन कैटेगिरी वाइज किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 441 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 270 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 16 पद, ओबीसी के लिए 107 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 107 पद आरक्षित हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा देख सकते हैं।

BPSSC SI Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Police SI Recruitment 2023: आयु सीमा

बीपीएससी एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023 Apply Online

  1. bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar SI Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar Police SI Vacancy 2023: आवेदन शुल्क

बिहार पुलिस सब इस्पेक्टर के पदों पर आवदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज शुल्क का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों व को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article