जॉब्स

Bihar Police SI Final Result 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSSC Bihar Police SI Final Result 2024: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसमें कुल 1275 कैडिडेट्स पास हो गए हैं।

Image

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

BPSSC Bihar Police SI Final Result 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1275 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ है।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 नवंबर 2023 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट मार्च 2024 में जारी हुआ। इसके बाद PET Exam का आयोजन किया गया। अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।

BPSSC SI Final Result ऐसे करें चेक

  • फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद BPSSC Sub Inspector Recruitment 2023 Final Result with Cutoff 2024 for 1275 SI Post के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar Sub Inspector Exam में कितने हुए पास?

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कुल 1275 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है। इसमें 822 पुरुष, 450 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन राज्य के कई परीक्षा केंद्र पर हुआ था। फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार हुआ है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article