Bank of India Apprentice Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की तरफ से अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 400 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाना होगा।
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 को शुरू हो चुकी हैं। इसमेंं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Bank of India Apprentice Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर 'करियर' सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'अप्रेंटिस भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई डिटेल्स भरें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
BOI Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता के पास किसी मान्यता प्राप्त University से किसी भी विषय मे ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बिच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 Jan 2025 के अनुसार की जाएगी। आयु सीमा में आरक्षित वर्गो को सरकारी नियमो के अनुसार छुट प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा सेलेक्शन?
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
