LIVE

Sarkari Naukri Result: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, शिक्षक व पुलिस समेत इन विभागों में बंपर भर्ती

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े हर अपडेट जैसे सरकारी जॉब्स नोटिफिकेशन, एडमिड कार्ड, आंसर की व रिजल्ट की जानकारी यहां दी जाएगी। यहां एजुकेशन सेक्टर के साथ साथ एकेडमिक स्तर की भी बड़ी खबरें जैसे बोर्ड रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी। इस ब्लॉग के जरिये आप महज कुछ मिनट के अंतर पर करियर के लिहाज से सभी जरूरी खबरें जान सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 24, 2022, 10:19 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri Result: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, शिक्षक व पुलिस समेत इन विभागों में बंपर भर्ती

Sarkari Naukri Result: एक तरफ जहां बोर्ड रिजल्ट की बछौर लगी हुई है वहीं सरकारी नौकरी के लिए भी नए नए नोटिफिकेशन लगे हुए हैं। यूपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। लगभग हर क्षेत्र से अपडेट आ रहे हैं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस डिफेंस, खेल, बैंकिंग, रेलवे आदि। शिक्षा जगत में सीटेट व यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आने वाला है, स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स में नौकरी चल रही है, पुलिस में करियर बनाने के लिए एमपी, राजस्थान व अन्य राज्य भर्ती चला रहे हैं, आर्मी, वायु सेना में भी आवेदन का मौका चल रहा है।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Notification

खेल सेक्टर में खेल प्राधिकरण में नौकरी आई हुई है जबकि बैंकिंग के तहत एसबीआई, आरबीआई, पीएनबी, बीओबी व अन्य बैंकों में भर्ती चल रही है।

SSC MTS Admit Card 2022 | RRB Group D Admit Card 2022

रेलवे में भी भर्ती प्रक्रिया धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ती नजर आ रही है, जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जबकि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 प्रक्रिया से जुड़े अपडेट भी आए दिन आ रहे हैं। इन सभी जरूरी अपडेट को जानने के लिए इस ब्लॉग को विजिट करते रहें।

SSC CHSL Answer Key 2022 | SSC CGL Result 2022 | CTET 2022 Notification

JUN 24, 2022 09:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन

सीटीईटी परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे अधिसूचना जारी बोते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छात्र सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

JUN 24, 2022 09:27 IST

Sarkari Result 2022 Live - चयन प्रक्रिया

बता दें चयन प्रक्रिया लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

JUN 24, 2022 09:04 IST

Sarkari Result 2022 today - यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह में कांस्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 24, 2022 08:32 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएएस और आईएफएस का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र इस बार आईएएस और आईएफएस की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 07:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन

सीटीईटी परीक्षा 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

JUN 24, 2022 07:44 IST

Sarkari Result 2022 Live - जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 07:11 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर भर्ती

बता दें इस हफ्ते केंद्र सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व अन्य विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 24, 2022 06:46 IST

Sarkari Result 2022 Today - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने अपने .यहां टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 06:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपने यहां पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 00:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर निकली नौकरी

कोल इंडिया लिमिटेड की भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 1050 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

JUN 23, 2022 23:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की ओर से कई पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in की मदद से 1 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी।

JUN 23, 2022 23:27 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हरियाणा CUET 2022 के लिए करें आवेदन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। उम्मीदवार 8 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 23:00 IST

Rajasthan Sarkari Naukri 2022: 25 जिलों में 292 परीक्षा केन्द्र

एडीजी पुलिस भर्ती विनीता ठाकुर की ओर से बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार परीक्षा रद्द हो जाने के बाद इस बार खास सावधानियां बरती जा रही हैं। परीक्षा के लिए 25 जिलों में 292 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं।

JUN 23, 2022 22:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का समय

राजस्थान में निकली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दो जुलाई, 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा के केंद्रों पर उम्मीदवारों के लिए प्रवेश का समय सुबह 6 बजे से 7 बजे तक का है।

JUN 23, 2022 21:52 IST

Rajasthan Police Sarkari Bharti 2022: रद्द कर दिया गया था पेपर

नीचे बताई राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दूसरे दिन यानी 14 मई की दूसरी पारी के पेपर को रद्द कर दिया गया था। इसलिए अब इसे दोबारा आयोजित किया जाने वाला है।

JUN 23, 2022 21:22 IST

Sarkari Naukri Exam 2022 Live: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा

राजस्थान पुलिस की ओर से 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा अब दोबारा 2 जुलाई को आयोजित होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा पहले 13 से 16 मई तक 4,588 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित हुई थी।

JUN 23, 2022 21:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर पद पर भर्ती

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर (ADO) पदों के लिए भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। इन भर्ती के लिए ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 20:34 IST

Sarkari Naukri Live 2022: सहायक इंजीनियर पदों पर भर्ती

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन (GPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे गए हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 30 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 19:45 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: स्पेशलिस्ट अफसर पदों पर भर्ती

बैंक ऑफ बरोड़ा भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट अफसर के 325 पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

JUN 23, 2022 19:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पीजीटी और टीजीटी पद पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 6 जुलाई है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 18:52 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर पदों पर भर्ती

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर (ADO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 17:53 IST

Sarkari Naukri Live 2022: राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका

राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के कुल 5546 खाली पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को इसके लिए 450 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

JUN 23, 2022 17:29 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे में अप्रेंटिस वैकेंसी

भारतीय रेलवे की ओर से नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अंदर अप्रेंटिस के कुल 5636 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन निकाले गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 30 जून 2022 तक या पहले अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 16:53 IST

BSF Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ में निकली भर्ती

बीएसएफ उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 110 पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 23, 2022 15:53 IST

Sarkari Result 2022 Live - राज्य व केंद्र सरकार के पदों पर भर्ती

इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। बता दें भर्ती से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार यहां पर आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

JUN 23, 2022 15:29 IST

Sarkari Result 2022 Live - जीडीएस का रिजल्ट

ग्रामीण डाक सेवा विभाग के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने 2 सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने असम और उत्तराखंड में जीडीएस के पदों के लिए आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 15:13 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएएस और आईएफएस का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इस वर्ष प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल हुए थे वो संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 23, 2022 14:51 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होन के बाद सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजलट का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस माह के अंत तक या जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं टर्म 2 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 23, 2022 14:37 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। ध्यान दें यहां आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

JUN 23, 2022 14:07 IST

Sarkari Result 2022 Today - आईटीबीपी के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आईटीबीपी ने अपने यहां पर कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माधयम से कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 23, 2022 13:47 IST

Sarkari Result 2022 Live - निकलने वाली है बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक के दौरान ग्रह सचिवों को सभी मंत्रालयों व विभागों में जल्द से जल्द रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया है। इससे साफ होता है कि जल्द ही राज्य सरकारी से लेकर केंद्र सरकार विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। 

JUN 23, 2022 13:29 IST

Sarkari result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUN 23, 2022 13:10 IST

Sarkari Result 2022 Live - NTA परीक्षा

बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज यानी 23 जून 2022 से संयुक्त प्रवेश परीक्षा जून सत्र आयोजित करने जा रहा है। बता दें परीक्षा दो पालियों  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है।

JUN 23, 2022 12:51 IST

Sarkari Result 2022 Live - UPTET के पदों पर भर्ती

यपीटीईटी परीक्षा 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 23, 2022 12:33 IST

Sarkari Result 2022 - सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के रिजल्ट के बाद सीबीएसई 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस माह के अंत तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। 

JUN 23, 2022 12:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - भारतीय नौसेना में भर्ती

भारतीय नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय नौसेना अग्निपथ योजना के तहत जल्द ही अग्नीवीरों की भरती करने जा रही है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 23, 2022 12:15 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर भर्ती

ओडिशा सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर सहायक क्यूरेटर, सहायक संरक्षक और सहायक प्रबंधक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा सरकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 23, 2022 12:10 IST

Sarkari Result 2022 Live - रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने यहां पर अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के 5636 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfrindianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 23, 2022 11:40 IST

Sarkari Result 2022 Live - 70000 पदों के लिए नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपने यहां पर 70000 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया था।

JUN 23, 2022 11:32 IST

Sarkari Result 2022 Live - फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के पदों पर भर्ती

कोरोना काल के बाद से सरकारी स्कूलों में भी फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों की मांग बढ़ गई है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में लगी है। ऐसे में यदि आप भी फिजिकल एजुकेशन में कोई स्पेशल कोर्स कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्री परिषद सेवा चयन बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन टीचर के 647 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पीटीआई शिक्षकों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUN 23, 2022 11:26 IST

Sarkari Result 2022 Live - संघ लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग में सरकारी  नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूपीएससी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिफिक ऑफिसर के 1 पद पर, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्टर के 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 

JUN 23, 2022 11:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉर्टी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव यानि एयर ट्रैफिक के पदों पर वैकेंसी निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एयर अथॉर्टी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

JUN 23, 2022 11:14 IST

Sarkari Result 2022 - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन

सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे बिना सीटीईटी क्वीलीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो लोग पिछली बार सीटीईटी परीक्षा में चूक गए हैं, इस बार चौकन्ने रहें। 

JUN 23, 2022 11:09 IST

Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

योगी आदित्यना ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां माफियाओं के घर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए बंपर भर्ती निकाल रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की रिक्तियों भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 23, 2022 11:05 IST

Sarkari Result 2022 Today - जानें आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता

,सुप्रीम कोर्ट के इन पदों पर 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हलांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को विशेष छूट दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

JUN 23, 2022 11:00 IST

Sarkari Result 2022 - कोर्ट असिस्टेंट के पद पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट  ऑफ इंडिया (एससीआई)  ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 23, 2022 10:54 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

JUN 23, 2022 10:48 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

JUN 23, 2022 09:57 IST

Sarkari Naukri Live - SSC CHSL आंसर की 2022 जारी

SSC CHSL उत्तर कुंजी 2022 को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 22 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। SSC CHSL उत्तर कुंजी उस परीक्षा के लिए जारी की गई है जिसका आयोजन 24 मई 2022 से 10 जून 2022 तक किया गया था।

JUN 23, 2022 09:32 IST

Sarkari Result Live - जेईई मेंस परीक्षा की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज (23 जून) से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) जून सत्र आयोजित करेगी। जेईई मेन 2022 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा - सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। 

JUN 23, 2022 08:57 IST

Sarkari Result Live - राज्य कर्मचारी चयन आयोग कस अपडेट जारी

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक क्यूरेटर, सहायक संरक्षक और सहायक प्रबंधक (शिक्षा और विस्तार) -2017 के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रवेश पत्र जारी किया है। आयोग को 29 जून 2022 को सहायक क्यूरेटर, सहायक संरक्षक और सहायक प्रबंधक शिक्षा और विस्तार के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करना है।

JUN 23, 2022 08:36 IST

Sarkari Result Today - यूपीएससी का नया नोटिफिकेशन जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के पद के लिए परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। UPSC CSE परीक्षा 05 जून 2022 को आयोजित की गई थी।

JUN 23, 2022 07:51 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रामीण बैंकों में बढ़ाई गई रिक्तियां

Institute of Banking Personnel Selection द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारत के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में रिक्तियों की कुल संख्या 8106 से बढ़ाकर 8285 कर दी गई है। इसके तहत कार्यालय सहायकों (बहुउद्देशीय), अधिकारी स्केल- I, अधिकारी स्केल- II (सामान्य बैंकिंग) और अधिकारी स्केल- III के पद के लिए रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया गया है। शेष पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

JUN 23, 2022 07:19 IST

Sarkari Result Today - अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना जल्द ही 'अग्निपथ योजना' 2022 के तहत अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना अपलोड करने जा रही है। उम्मीदवारों की भर्ती एसएसआर और एमआर भर्ती के लिए की जाएगी। 12वीं पास और 10वीं पास उम्मीदवार भारतीय नौसेना अग्निपथ योजना 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। खास बात यह है कि पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर खुला है।

JUN 23, 2022 06:54 IST

Sarkari Result 2022 - कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगले साल कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम, COMEDK प्रवेश परीक्षा को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) में मिला दिया जाएगा और वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए 25 प्रतिशत के रूप में 10 प्रतिशत तक फीस वृद्धि की गई है।

JUN 23, 2022 06:22 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, राजस्थान ने Pre. B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. - 2022 और Pre B.Ed 2022 के लिए शिक्षक पाठ्यक्रम के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ptetraj2022.org से पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 03 जुलाई 2022 को होगी।

JUN 23, 2022 00:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड जारी

कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10 + 2) या एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2020 21 जून, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

JUN 22, 2022 23:10 IST

RRB NTPC Result 2022: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की डायरेक्ट लिंक

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं, हालांकि आरआरबी सीबीटी 2 आंसर की क्षेत्रीय वेबसाइट्स rrbkolkata.gov.in, rrbbnc.gov.in और अन्य पर भी उपलब्ध है। यहां देखें आरआरबी आंसर की डायरेक्ट लिंक

RRB NTPC CBT 2 आंसर की डायरेक्ट लिंक: Answer Key 2022 - Direct Links to check

JUN 22, 2022 22:36 IST

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की आंसर की

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2022 आज जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार जो हाल ही में आरआरबी एनटीपीएससी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, अब आरआरबी आंसर की को चेक कर सकते हैं। साथ ही इस पर आपत्ति उठाने का भी मौका है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2022 उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी वेतन स्तर 5, 3, 2 की परीक्षा दी है।

JUN 22, 2022 22:10 IST

Indian Army Bharti 2022: अग्निवीर भर्ती के लिए सेना का नोटिफिकेशन

भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in की मदद से अग्निपथ योजना के माध्यम से अग्निवीर जवानों की भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जुलाई महीने से इस भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

JUN 22, 2022 21:38 IST

UPSC CSE prelims results 2022: यूपीएससी ने जारी किया प्रीलिम्स रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम को आज, 22 जून को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लिस्ट जारी करते हुए घोषित कर दिया है। परिणाम में चयनित 13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

JUN 22, 2022 21:08 IST

UPSC Prelims Result 2022: इस डायरेक्ट लिंक पर देखें रिजल्ट लिस्ट

यहां पर दिए गए डायरेक्ट लिंक UPSC CSE Prelims Result 2022 Direct Link की मदद से उम्मीदवार अपने यूपीएससी के परिणाम को चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा हालांकि इसके लिए सफल उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करने होंगे।

JUN 22, 2022 20:56 IST

UPSC CSE prelims results 2022: फाइनल रिजल्ट के साथ आएंगे अंक

यूपीएससी की ओर से संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए 13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की लिस्ट तो जारी कर दी गई है लेकिन उम्मीदवारों के अंक फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट के साथ ही मार्क्स जारी किए जाएंगे।

JUN 22, 2022 20:06 IST

UPSC Prelims Result 2022: 11.53 लाख उम्मीदवारों ने दी थी यूपीएससी परीक्षा

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए 11.52 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे और इन आवेदनों में से 13,090 उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में पास घोषित किया गया है। यूपीएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए गए हैं।

JUN 22, 2022 19:43 IST

UPSC Prelims Result 2022: सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट यूपीएससी ने किया जारी

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट की लिस्ट में शामिल 13 हजार उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा यानी यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स की परीक्षा देंगे और यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज किया है।

JUN 22, 2022 19:07 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सुप्रीम कोर्ट में निकली नौकरी

भारतीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल मिलाकर 210 खाली पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन करें। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 जुलाई 2022 रखी गई है।

JUN 22, 2022 18:35 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के लिए वेतन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रति महीने 20,000 रुपये का वेतन और अधिकतम 5,000 रुपये प्रति महीने की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 साल से अधिक ना हो।

JUN 22, 2022 17:32 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सीनियर सहायक पदों के लिए निकली भर्ती

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कई विभागों में सीनियर असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2022 है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 22, 2022 16:58 IST

Bank Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक में आई भर्ती

आईडीबीआई यानी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की ओर से स्पेशलिस्ट अफसर पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in की मदद से 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संबंध में उम्मीदवार 1000 रुपए आवेदन फीस जमा करें।

JUN 22, 2022 16:17 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एलडीसी के कई पदों पर निकली भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। लोअर डिविजन क्लर्क के 11 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

JUN 22, 2022 15:23 IST

Sarkari Result 2022 - भारत संचार निगम लिमिटेड भर्ती

भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited), हरियाणा सर्कल ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण के तहत 44 स्नातक / डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले बीओएटी के पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 22, 2022 15:09 IST

Sarkari Result Live - कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) जो KCET का संचालन करता है, ने KCET की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर जारी कर दी है।

JUN 22, 2022 14:53 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश का एक और मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि वह स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए आंतरिक परीक्षा का दूसरा चरण आयोजित करेगा, जो पहले COVID-19 महामारी और अन्य कारणों से पेपर नहीं दे सके थे। मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने कहा कि परीक्षा के लिए पंजीकरण 29 जून से शुरू होगा।

JUN 22, 2022 14:41 IST

Sarkari Result 2022 - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) अब वर्ष 2022-23 के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है, जिसके लिए पंजीकरण 25 जून 2022 से शुरू होगा और IDBI SO आवेदन पत्र 10 जुलाई 2022 को बंद कर दिया जाएगा।

JUN 22, 2022 14:17 IST

Sarkari Result Today - एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी एमटीएस और हवलदार सीबीआईसी / सीबीएन 2022 पेपर -1 (सीबीई) परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित करेगा। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2022 के लिए रिक्तियां दो आयु समूहों में प्राप्त हुई हैं, 18 से 25 वर्ष और (ii) 18 से 27 वर्ष
 

JUN 22, 2022 14:03 IST

Sarkari Result Live - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए 19 जून 2022 को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की, जिसमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं।

JUN 22, 2022 12:58 IST

Sarkari Result 2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अपडेट जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रो. (कॉलेज शिक्षा) - 2020 (राजनीति विज्ञान) पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख जारी कर दी है। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से कर सकते हैं चेक।

JUN 22, 2022 12:17 IST

Sarkari Result Live - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 325 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार संबंध प्रबंधक, कॉर्पोरेट और संस्थान के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 22, 2022 11:54 IST

Sarkari Result Live - ICMAI CMA एडमिट कार्ड जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICMAI CMA एडमिट कार्ड 2022 आगामी जून परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन जारी किया गया है। CMA फाइनल और इंटरमीडिएट के छात्र अब अपने ICMAI एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
 

JUN 22, 2022 11:28 IST

Sarkari Result live - अग्निपथ योजना से भारतीय सेना में एंट्री

भारतीय सेना ने 20 जून 2022 को अग्निपथ योजना के तहत भारतीय पात्र व्यक्तियों को रोजगार के संबंध में सूचित किया है। नोटिस के अनुसार, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी (विमानन / गोला बारूद परीक्षक), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर, तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8 वीं उत्तीर्ण और अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं उत्तीर्ण के लिए भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।

JUN 22, 2022 10:56 IST

Sarkari Result Live - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को नई लॉन्च की गई अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर 2022 भर्ती कैलेंडर के लिए तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया। जबकि भर्ती कैलेंडर पहले 25 जून को जारी होने वाला था। परिवर्तन की घोषणा भारतीय नौसेना के कार्मिक (सीओपी) के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से शुरू होंगे।

JUN 22, 2022 10:29 IST

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पढ़ाई में विशेष लाभ

दिल्ली के टॉप प्राइवेट स्कूल ने बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में पढ़ाई जारी रखने के लिए 14 छात्रों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत फीस में 67,000 रुपये से अधिक का बकाया चुकाने के लिए कहा है।

JUN 22, 2022 10:01 IST

Sarkari Result 2022 - गुजरात लोक सेवा आयोग

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर / प्रिंसिपल, गुजरात नर्सिंग सर्विस, क्लास -2 के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 22, 2022 09:20 IST

Sarkari Result Live - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग अपडेट

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने मत्स्य निदेशालय के तहत जूनियर क्लर्क के पद के लिए कौशल परीक्षा प्रवेश पत्र / अनुसूची के बारे में संक्षिप्त सूचना अपलोड की है। आयोग आज यानी 22 जून 2022 को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

JUN 22, 2022 08:40 IST

Sarkari Naukri 2022 - RPSC काउंसलिंग शेड्यूल जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी, योजना विभाग (अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) - 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उपरोक्त पद के लिए काउंसलिंग 29-30 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आरपीएससी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए 29-30 जून 2022 को दो सत्रों में काउंसलिंग आयोजित करेगा- यानी सुबह और दोपहर।
 

JUN 22, 2022 07:59 IST

Sarkari Result Live - कर्मचारी चयन आयोग का नया अपडेट जारी

पश्चिमी क्षेत्र (WR) के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने sscwr.net पर मुंबई क्षेत्र के तहत SSC MTS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए MTS और हवलदार के पद के लिए SSC MTS एडमिट कार्ड जारी किया है।

JUN 22, 2022 07:48 IST

Sarkari Result Live - रेलवे भर्ती बोर्ड का नया अपडेट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने सीईएन 01/2019 के खिलाफ वेतन स्तर 5, 3 और 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2022 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 22 जून 2022 से देखी जा सकती है।

JUN 22, 2022 07:07 IST

Sarkari Result Live - हरियाणा ओपन स्कूल के रिजल्ट जारी

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई (Haryana Board of School Education, HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए हरियाणा ओपन स्कूल, एचओएस परिणाम 2022 जारी किया है। छात्र अपना एचओएस परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर देख सकते हैं।

JUN 22, 2022 07:07 IST

Sarkari Result Live - CSEET 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

ICSI ने CS कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, CSEET 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार ISCI CSEET नवंबर सत्र 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर आवेदन कर सकते हैं। CSEET 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। CSEET के लिए पात्र होने के लिए आवेदक को कक्षा 12 वीं की परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

JUN 22, 2022 07:07 IST

Sarkari Result Live - 1 जुलाई से स्कूल रिओपन

गर्मी की छुट्टियों के बाद 1 जुलाई से दिल्ली के स्कूल फिर से खुल सकते हैं। इस फैसले के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोविड के मामलों ने माता-पिता के बीच भी चिंता पैदा कर दी है, यहां तक ​​​​कि प्रधानाचार्यों ने कहा कि ऑफलाइन सीखने में कोई और व्यवधान नहीं होना चाहिए और कहा कि छात्रों को आदी होने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।