LIVE

Sarkari Naukri: इंडियन आर्मी व बीएसएफ समेत डिफेंस के इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, यहां जानें आवेदन संबंधित संपूर्ण जानकारी

Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए यहां हमारे साथ बने रहें। यहां पर अलग अलग सरकारी विभागों में आ रही सरकारी नौकरी को लेकर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स को भी यहां पर देखा जा सकता है। ऐसे में लगातार अपडेट चेक करते रहने के लिए ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 23, 2022, 16:22 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: इंडियन आर्मी व बीएसएफ समेत डिफेंस के इन विभागों में  निकली बंपर भर्ती, यहां जानें आवेदन संबंधित संपूर्ण जानकारी

Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी की कई सारी वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं और साथ ही कई सारी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का भी इंतजार हो रहा है। राजस्थान और यूपी बोर्ड इनमें से प्रमुख हैं जिनके रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार कर रहे हैं। इसके अलावा बीते दिन एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल फॉर्म जारी हो गए हैं, एसएससी जीडी कांस्टेबल PST/PET राउंड व एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं, जबकि एसएससी एमटीएस टियर 2, बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा और नीट एमडीएस रिजल्ट भी आ रहा है। राजस्थान यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती चल रही है।

Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE: यहां देखिए सरकारी नौकरी के ताजा नोटिफिकेशन

एजुकेशन में, यूजीसी नेट परीक्षा भी शुरू होने जा रही है, इसके लिए जल्द एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे, दूसरी ओर सीटेट परीक्षा नोटिफिकेशन रिलीज होने वाला है। एकेडमिक रिजल्ट के साथ प्रतियोगी परीक्षा संबंधृ रिजल्ट भी लगातार आ रहे हैं।

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: Check here

MAY 23, 2022 15:48 IST

Sarkari Result Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जूनियर इंजीनियर, सब इंसपेक्टर व इंसपेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल के  डिप्लोमा कोर्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए। जबकि इंस्पेक्टर के लिए आर्किटेक्चर की डिग्री आवश्यक है। 

MAY 23, 2022 15:13 IST

Sarkari Result 2022 - आयु सीमा और आवेदन शुल्क

ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। तथा यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2022 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

MAY 23, 2022 14:44 IST

Sarkari Result Live - बीएसएफ में निकली भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवरों के लिए राहतभरी खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इंस्पेक्टर व ग्रुप बी सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर व ग्रुप बी के 90 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें सब इंस्पेक्टर के 57 पद, जूनियर इंजीनियर के 32 पद और इंस्पेक्टर के 1 पद शामिल हैं। 

MAY 23, 2022 14:23 IST

Sarkari Result Live - ओएनजीसी ने ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओएनजीसी ने मुंबई सेक्टर, वेस्टर्न सेक्टर, ईस्टर्न सेक्टर, नॉर्दन सेक्टर, सदर्न सेक्टर और सेंट्रल सेक्टर में ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 'ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 3614 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

MAY 23, 2022 14:04 IST

Sarkari Result Live - चयन प्रक्रिया

इंडियन आर्मी के इन पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना अनिवार्य होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद अलग अलग जगहों पर पोस्टिंग किया जाता है। बता दें ट्रेनिंग के दौरान भी सैनिकों को एक निर्धारित सैलेरी दी जाती है।

MAY 23, 2022 13:40 IST

Sarkari Result Today - यहां जानिए शैक्षणिक योग्यता

इंडियन आर्मी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक में उत्तीर्ण होना चाहिए या समकक्ष विषय में दक्षता होनी चाहिए, जबकि हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही इंस्पेक्टर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

MAY 23, 2022 13:07 IST

Sarkari Result Live -113 पदों पर होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना के कुल 113 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें नाई के 12 पद, चौकीदार के 43 पद और हेल्थ इंस्पेक्टर के कुल 58 पद शामिल हैं। ध्यान रहे नाई और चौकीदार के पदों पर 18 से 27 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं, जबकि हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 23, 2022 12:28 IST

Sarkari Result 2022 - इंडियन आर्मी में निकली बंपर भर्ती

10वीं 12वीं पास कर भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को इंडियन आर्मी ने बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय सेना ने अपने यहां नाई, चौकीदार और हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 23, 2022 12:11 IST

Sarkari Result Live - ऐसे करें आवेदन

- यहां आवेदन करने के लिए सबसे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रजिस्ट्रेशन करें, आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से आपके पास आ जाएगा।

- अब एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरें, तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।

- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

नीचे प्रिंट पर क्लिक आवेदन फॉर्म की एक कॉपी निकाल कर रख लें।

MAY 23, 2022 11:47 IST

Sarkari Result Live - 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ध्यान रहे यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी (जनरल) को 10 वर्ष और पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) को 13 वर्ष की  छूट दी जाएगी। 

MAY 23, 2022 11:29 IST

Sarkari Result Today- कुल 835 पद पर की जाएगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 835 दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा, इसमें 559 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, जिसमें जनरल के 241 पद, ओबीसी के 137, एससी के 65, एसटी के 60 पद और इडब्ल्यूएस के लिए 56 पद हैं। महिलाओं के लिए 276 पद हैं, जिसमें जनरल के लिए 119, ईडब्ल्यूएस के लिए 28, ओबीसी के 67, एससी के 32 और एसटी के लिए 30 पद निर्धारित हैं।  

MAY 23, 2022 11:13 IST

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती

दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेते हैं, यहां आवेदन की अंतिम तारी 16 जून 2022 है।

MAY 23, 2022 11:04 IST

Sarkari Result Live - आर्मी मे जानें का अवसर

मुख्य सिग्नल अधिकारी पश्चिमी कमान ने CSBO (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर) Gde-II के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर यानी 19 जून 2022 को पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 10:29 IST

Sarkari Result Live - ओएनजीसी में 922 रिक्तियां

ओएनजीसी कई रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन लिंक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 28 मई 2022 तक उपलब्ध है। देश भर में इन गैर-कार्यकारी पदों के लिए देहरादून, दिल्ली, मुंबई, गोवा, गुजरात में कार्य केंद्र, जोधपुर, चेन्नई और कराईकल, असम में कार्य केंद्र, अगरतला, कोलकाता और बोकारो में कुल 922 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
 

MAY 23, 2022 10:07 IST

Sarkari Result Today - यूजीसी नेट परीक्षा अपडेट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (University Grants Commission National Eligibility Test) दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने की आवश्यकता है, वे वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके ऐसा कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 09:23 IST

Sarkari Result 2022 - डोंबिवली नगरी सहकारी बैंक में नौकरी

डोंबिवली नगरी सहकारी (डीएनएस) बैंक ने महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर सहायक प्रबंधक पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 2 मई से 23 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 08:57 IST

Sarkari Result 2022 - सीमा सुरक्षा बल में नौकरी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एसआई (मास्टर, ड्राइवर, वर्क शॉप), एचसी (मास्टर, इंजन ड्राइवर), एचसी (वर्क शॉप, क्रू) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कुल 281 पदों के लिए bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 08:27 IST

Sarkari Result Live - एटोमैटिक एनर्जी सेक्टर में नौकरी

एटोमैटिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर, प्रेप के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार उक्त पदों के लिए 21 मई से aees.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2022 है।

MAY 23, 2022 07:52 IST

Sarkari Result 2022 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) रायपुर और नागपुर में विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद करने जा रहा है। प्रासंगिक डिप्लोमा के साथ 10 वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 07:23 IST

Sarkari Result 2022 - 12वीें के नतीजे जारी

गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GBSHSE HSSC Results 2022 घोषित कर दिया गया है। गोवा बोर्ड एचएसएससी अप्रैल परीक्षा 2022 के परिणाम 21 मई, 2022 को घोषित किए गए। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपने गोवा बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

MAY 23, 2022 06:55 IST

Sarkari Result Today - कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) Social Security Officer/ Manager Gr-II/ Superintendent पद को नियमित आधार पर भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 11 जून 2022 को ईएसआईसी एसएसओ 2022 चरण -1 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा।

MAY 23, 2022 06:36 IST

Sarkari Result Live - सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए विंडों बंद

Common University Entrance Test, CUET 2022 registrations बंद हो गया है। स्नातक प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र अब आवेदन नहीं कर सकते हैं। CUET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 22 मई, 2022 थी।

MAY 23, 2022 06:10 IST

Sarkari Result Live - साइंटिस्ट सी की भर्ती

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) ने साइंटिस्ट सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस साइट से करें आवेदन main.icmr.nic.in

MAY 23, 2022 05:53 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एलपीजी ऑपरेटर सहित इन पदों पर नौकरी

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने एलपीजी ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती करना जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से संविदा नर्सिंग ट्यूटर के 1 पद, संविदा आईटी सहायक के 5 पद, संविदा वार्डन (महिला) के 2 पद और संविदा एलपीजी ऑपरेटर के 8 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 24 मई, 25 मई और 27 मई, 2022 को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

MAY 22, 2022 23:12 IST

Sarkari Naukri Jobs 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में भर्ती

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से कार्यकारी अधिकारी ग्रेड- III पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

MAY 22, 2022 22:42 IST

Sarkari Naukri Jobs Live: आईआईआईटी पदों की आवेदन फीस

आईआईआईटी की ओर से अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्गों को लेकर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये किया गया है।

MAY 22, 2022 21:43 IST

Sarkari Naukri 2022: IIIT के इन पदों पर निकली है भर्ती

आईआईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनके विवरण को आप यहां देख सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग- 2 पद
कंप्यूटर विज्ञान - 2 पद
सूचना प्रौद्योगिकी- 2 पद
भौतिकी- 1 पद
गणित- 1 पद

MAY 22, 2022 21:37 IST

Sarkari Naukri Jobs 2022: IIIT में निकली एसोसिएट प्रोफेसर पद की भर्ती

आईआईआईटी यानी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार कुल मिलाकर 12 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

MAY 22, 2022 21:04 IST

ICMR Bharti 2022: आईसीएमआर में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती

नीचे बताई गई आईसीएमआर की भर्ती प्रक्रिया की मदद से साइंटिस्ट सी के कुल मिलाकर 17 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अन्य उम्मीदवारों को 1500 रुपये प्रति महीने की आवेदन फीस जमा करनी होगी।

MAY 22, 2022 20:08 IST

Sarkari Naukri 2022: ICMR में निकली भर्ती, यहां करें अप्लाई

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके तहत साइंटिस्ट सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

MAY 22, 2022 19:58 IST

Sarkari Naukri Results Jobs Live: ग्रामीण डाक सेवक के लिए शैक्षिक योग्यता

ग्रामीण सेवक पद पर भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले उम्मीदवार कुछ शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। साथ ही उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में गणित और अंग्रेजी में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

MAY 22, 2022 19:25 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ग्रामीण डाक सेवक पद भर्ती

हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। 10वीं पास उम्मीदवार appost.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती निकाली है।

MAY 22, 2022 18:46 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: SBi सपोर्ट अफसर भर्ती

एसबीआई सपोर्ट अफसर - एनी टाइम चैनल (SO-AC)
वैकेंसी की संख्या: 08 पद
वेतन: 41 हजार रुपये प्रति माह

MAY 22, 2022 18:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई चैनल मैनेजर सुपरवाइजर पद

चैनल मैनेजर सुपरवाइजर - एनी टाइम  चैनल (CMS-AC)
वैकेंसी की संख्या: 130 पद
वेतन: 41 हजार रुपये प्रति माह

MAY 22, 2022 17:43 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI भर्ती 2022 वैकेंसी विवरण

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनी टाइम चैनल (CMF-AC)
वैकेंसी की संख्या: 503 पद
वेतनमान: 36 हजार रुपये प्रति माह

MAY 22, 2022 17:17 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI भर्ती 2022 एप्लिकेशन और चयन प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा। एसबीआई के इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 22, 2022 16:38 IST

Sarkari Naukri 2022: एसबीआई के इन पदों पर होना है चयन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट अफसर के कुल मिलाकर 641 पद भरे जाने हैं। इस भर्ती के लिए आवेदक उम्मीवार चयन डॉक्यूमेंट्स स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू आधार पर किया जाएगा।

MAY 22, 2022 16:11 IST

Sarkari Job 2022 Live: ऐसे करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की सरकारी नौकरी को लेकर जो उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

MAY 22, 2022 15:31 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI रिटायर अफसर पदों पर भर्ती

एसबीआई बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सेवानिवृत्त यानी रिटायर अधिकारी, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से बॉन्ड के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आप निर्धारित समय पर आवेदन कर सकते हैं।

MAY 22, 2022 14:52 IST

Sarkari Naukri 2022: साइंटिस्‍ट के लिए वैकेंसी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने साइंटिस्ट-सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून शाम 5:30 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.icmr.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 22, 2022 14:12 IST

Sarkari Naukri 2022: शिक्षकों के लिए निकली नौकरी

परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) ने योग्य उम्मीदवारों से 205 शिक्षक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 जून तक aees.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुल 205 टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

MAY 22, 2022 13:29 IST

Sarkari Naukri 2022: IIT बॉम्‍बे ने निकाली वैकेंसी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सहायकों की 31 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए इच्‍छुक उम्मीदवार iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून, 2022 है।

MAY 22, 2022 12:48 IST

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर की जाएगी भर्ती

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में स्टोर कीपर टेक्निकल के 377 पद और मल्टी स्किल्ड वर्कर के 499 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवार की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। 

MAY 22, 2022 12:15 IST

Sarkari Naukri 2022: जल्‍द जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) द्वारा स्टोर कीपर टेक्निकल और मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से 876 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। 

MAY 22, 2022 11:10 IST

Sarkari Naukri 2022: TSLPRB ने कॉन्‍स्‍टेबल के लिए निकाली भर्ती

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) की ओर से एसआई, ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल और प्रोहिबिशन एंड एक्साइज कॉन्स्टेबल के रिक्‍त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की पहले आखिरी तारीख 20 मई 2022 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 मई कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 17,291 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

MAY 22, 2022 10:38 IST

Sarkari Naukri Result 2022: अधिकारियों के लिए‍ निकाली गई भर्ती

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रबंधकीय और हिंदी अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एनएचएआई की आधिकारिक साइट nhai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2022 तक है।

MAY 22, 2022 09:54 IST

Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास के लिए आवेदन का मौका

UPLDB भर्ती  प्रक्रिया के माध्यम से कुल 75 जिलों में 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1400 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 500 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 100 पद शामिल हैं। इसमें 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 22, 2022 09:14 IST

Sarkari Naukri Result 2022: मल्टी पर्पज एआई टेक्नीशियन के लिए वैकेंसी

उत्तर प्रदेश लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (UPLDB) ने मल्टी पर्पज एआई टेक्नीशियन इन रूरल इंडिया पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upldb.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 10 जून 2022 है। 

MAY 22, 2022 08:34 IST

Sarkari Naukri 2022: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

UPRVUNL भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक और सिविल कैडर में असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के कुल 125 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

MAY 22, 2022 08:06 IST

Sarkari Naukri 2022: बिजली विभाग में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2022 से शुरू होगी, जो 14 जून 2022 तक चलेगी। 

MAY 22, 2022 07:34 IST

Sarkari Naukri 2022: आरबीआई में नौकरी का मौका

भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड, RBISB ने फायर ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 मई, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2022 तक है। 

MAY 22, 2022 06:53 IST

Sarkari Naukri Result 2022: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एसआई, ट्रांसपोर्ट कॉन्स्टेबल और प्रोहिबिशन एंड एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई को रात 10 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 21, 2022 23:43 IST

Sarkari Naukri Result 2022: भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर वैकेंसी

भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक समेत अन्य 38 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in की मदद से 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 23:12 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इस पुलिस विभाग में निकली है नौकरी

हाल में निकली ताजा भर्ती को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर 3 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने सब असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

MAY 21, 2022 22:51 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: आवेदन करने के स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन को लेकर लिंक पर क्लिक करें।

ओटीआर के जरिए अपना नाम रजिस्टर करें और आवेदन फीस के साथ आवेदन पत्र भरें।

फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करते हुए प्रक्रिया को पूरा करें।

MAY 21, 2022 22:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आरपीएससी भर्ती की आयु सीमा

राजस्थान बोर्ड की ओर से पदों पर आवेदन करने वाले लोगों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होना चाहिए। इसके अलावा नीचे दी गई भर्ती के सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

MAY 21, 2022 22:03 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती

इंडियन आर्मी यानी भारतीय सेना के अनुसार पश्चिमी कमान सिविलियन ग्रुप सी के कुल मिलाकर 65 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर भेजें।

MAY 21, 2022 21:55 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एम्स भोपाल भर्ती की शैक्षिक योग्यता

एम्स भोपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर योग्यता जैसे एमडी / एमएस या संबंधित विषय में उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त होने की योग्यता होना चाहिए। इसके अलावा प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर भर्ती को लेकर उम्मीदवार की आयु 58 साल से ज्यादा ना हो।

MAY 21, 2022 20:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एम्स भोपाल का वैकेंसी डिटेल

भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स की ओर से जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं उनका विवरण आप यहां देख सकते हैं।

प्रोफेसर- 29 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 29 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 28 पद
एडिशनल प्रोफेसर- 14 पद

MAY 21, 2022 20:05 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में एक और भर्ती को लेकर घोषणा की गई है। आरपीएससी में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पद पर भर्ती निकली है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 19 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

MAY 21, 2022 19:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एग्जीक्यूटिव अफसर पद के लिए करें आवेदन

तमिलनाडु एग्जीक्यूटिव पद के लिए योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तकिया उससे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तमिल नाडु पब्लिक सर्विस कमिशन ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड 3 के 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

MAY 21, 2022 19:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एम्स भोपाल में निकली भर्ती

एम्स भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एम्स भोपाल ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।

MAY 21, 2022 18:32 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: मत्स्य अधिकारी पद पर निकली भर्ती

मत्स्य अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 जून 2022 तक पदों को लेकर ऑनलाइन मोड की मदद से आवेदन कर सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा मत्स्य फिशरी अफसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

MAY 21, 2022 17:35 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान में सरकारी नौकरी

आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत एजुकेशन डिपार्टमेंट में सीनियर टीचर के 417 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया है। इसके अनुसार उम्मीदवार 23 मई 2022 से 21 जून 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 16:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड नौकरी

यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कैंप असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कैंप असिस्टेंट ग्रेड 3 के 24 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 15:59 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई भर्ती आधिकारिक वेबसाइट

इस सरकारी नौकरी भर्ती को लेकर जो उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers की मदद से जाकर ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 15:39 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई में रिटायर अफसर भर्ती

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सेवानिवृत्त यानी रिटायर अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारी से बॉन्ड के आधार पर आवेदनों को आमंत्रित किया गया हैं। इस भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

MAY 21, 2022 15:02 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एनएचएआई ने निकाली वैकेंसी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रबंधकीय और हिंदी अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एनएचएआई की आधिकारिक साइट nhai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2022 तक है।

MAY 21, 2022 14:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक के कुल 462 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें ग्रेजुएशन पास करने वाले उम्‍मीदवारों को मौका मिलेगा। धिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 13:35 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: लाइब्रेरियन के लिए बंपर वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 460 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

MAY 21, 2022 12:58 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एपीएससी ने जारी किया इंटरव्‍यू शेड्यूल

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने 20 मई को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2020 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। साक्षात्कार 26 मई से 4 जून तक आयोजित किया जाएगा। उम्‍मीदवार 23 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

MAY 21, 2022 11:45 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए नौकरी

मॉयल लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट moil.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जून 2022 है। 
 

MAY 21, 2022 10:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: BEL ने मांगे आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, BEL ने प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं ट्रेन इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्‍छुक आवेदक बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के जरिए अप्‍लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 जून 2022 है। 

MAY 21, 2022 10:07 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: शिक्षकों के लिए भर्ती

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने पीजीटी एवं टीजीटी शिक्षकों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षकों के कुल 205 पदों को भरा जाएगा।  इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।  इच्‍छुक उम्‍मीदवार aees.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 21, 2022 09:34 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के लिए निकाली वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्रक्रिया के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 19 जून 2022 है। 

MAY 21, 2022 08:54 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए भर्ती

भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 21 मई 2022 से शुरू हुई है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून 2022 है। 

MAY 21, 2022 08:11 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईपीपीबी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) में कार्यकारी के पद पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 21, 2022 07:41 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: JSSC ने निकाली बंपर वैकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग क्लर्क और स्टेनोग्राफर के कुल 991 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2022 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 21, 2022 07:08 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट इंजीनियर के लिए नौकरी

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के 125 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है। उम्मीदवार UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 06:13 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय के किन पदों पर निकली भर्ती

रक्षा मंत्रालय के अंदर 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार के लिएृ इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेद आमंत्रित किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने लाइब्रेरियन, मैसेंजर और अन्य नागरिक पद को लेकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

MAY 21, 2022 05:56 IST

Sarkari Bharti 2022 Live: आईओसीएल भर्ती आयु सीमा और डेट

इंडियन ऑयल भर्ती के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों की उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य श्रेणियों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए छूट सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 अप्रैल, 2022 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 05:55 IST

Sarkari Naukri 2022: इंडियन ऑयल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

इंडियन ऑयल की ओर से कई पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com की मदद से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

MAY 21, 2022 05:53 IST

Sarkari Results 2022 Live: इंडियन ऑयल में आई वैकेंसी

आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को GATE 2022 में उत्तीर्ण होना चाहिए। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इंजीनियर / ऑफिसर्स और ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियर्स के लिए भर्ती निकाली है।