Sarkari Naukri: पुलिस, शिक्षा, SSC, स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर नौकरी, देखें आज की सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी 2022 नोटिफिकेशन व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यहां हर जरूरी खबर को कवर किया जा रहा है। इन दिनों एसएससी, यूपीएससी व अन्य आयोगों की तरफ से विज्ञप्तियां जारी हो रही हैं। इसके अलावा पुलिस व सेना भर्ती, एजुकेशन, मेडिकल और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यहां लेटेस्ट नोटिफिकेशन के साथ एडमिट कार्ड, आंसर की व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
इन दिनों बैंक, शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं, साथ ही कई जरूरी विज्ञप्तियां भी जारी होने वाली हैं जिनमें सीटेट, यूपीटेट शामिल है। एकेडमिक लेवल पर भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बिहार बोर्ड, छत्तीसगढ़, एमपी, गुजरात, गोवा जैसे राज्यों के बोर्ड परीक्ष के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, जबकि अभी राजस्थान, यूपी, झारखंड बोर्ड के परिणाम जारी होने की कगार पर है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा व आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा से जुड़े अपडेट आ रहे हैं, साथ ही एसएससी सीजीएल, सीएचएएसएल व एमटीएस परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन भी देखने को मिल रहे हैं, इन सभी खबरों से अवगत रहने के लिए इस पेज पर बने रहें।
RBSE 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022 Direct Link | UP Board 10th 12th Result 2022 Live
Sarkari Result 2022: यूपीएससी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू प्राप्त अंक आधार पर चयन
यूपीएससी की सरकारी नौकरी के कुछ पदों पर भर्ती ऐसे पदों के लिए संबंधित सेवा नियम प्रावधान के अनुसार लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति के लिए चयन उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: बड़ी संख्या में UPSC उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
यूपीपीएससी की ओर से कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 के बीच आयोजित हुई थी और इसके लिए कुल मिलाकर 1,393 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। यूपीपीएससी मेरिट लिस्ट के अनुसार 458 उम्मीदवारों को इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
Sarkari Result 2022: यूपी राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 रिजल्ट घोषित
यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी की संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में हिस्सा लिया था और आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in को इसके लिए विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख की आयु सीमा
कर्मचारी चयन आयोग के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - भारतीय बैंक में क्लर्क और जेएमजी ऑफिसर के पद पर भर्ती
इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय बैंक ने अपने यहां पर जेएमजी ऑफिसर और क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक के जेएमजी ऑफिसर और क्लर्क के कुल 12 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें भर्तियों पूरी लिस्ट
कई बार जाने अनजाने में सरकारी नौकरी हमारे हांथ से निकल जाती है। ऐसे में यहां यहां इस माह व इस हफ्ते जारी होने वाली भर्तियों की समय सीमा, आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता से लेकर संपूर्ण जानकारी जान सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकली भर्ती
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, वर्तमान में यूपीपीसीएल, आरपीएससी बैंक में बंपर भर्ती निकली है। इन विभागों में आवेदन, शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
Sarkari Result 2022 Live - ESIC ने जारी किया एमटीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट
वहीं हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम लिमिटेड (ESIC) ने एमटीएस 2022 प्रीलिम्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से निगम के मल्टी टास्किंग स्टाफ की रिक्तियों को भरा जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इस कारण आगे बढ़ी आवेदन की तारीख
हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का निर्णय ओवरएज हुए युवाओं को एज में छूट देने के कारण किया है। दरअसल राज्य सरकार ने पहले 6000 से अधिक पदों पर भर्ती रद्द कर दी थी, लेकिन आवेदकों की मांग को देखते हुए एचएसएससी ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Sarkari Result 2022 Live - Haryana CET 2022 की डेट आगे बढ़ी
बता दें हरियाणा स्टाफ कमीशन ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की डेट आगे बढ़ा दी है। ऐसे में हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवार अब 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा के लिए 10वीं 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ध्यान दें
एमपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्ति विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं राज्य वन सेवा के पदों के लिए एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर आदि से ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे यहां 21 से 33 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - एमपीएससी में नौकरी का सुनहरा अवसर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य सेवा और वन सेवा आयोग की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। आयोग ने इसके लिए एक बार फिर स्टेट सर्विस एग्जाम और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जम के लिए विंडो खोल दिया है। ऐसे में जो लोग पहले चूक गए हैं वो 27 मई 2022 तक यहां अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
Sarkari Result 2022 - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन/अस्पताल प्रशासन/ स्वास्थ्य देखभल में एमबीए या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष में योग्यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
Sarkari Result Live - हॉस्पिटल केयर टेकर की निकली वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने हॉस्पिटल केयर टेकर और हॉस्पिटल केयर टेकर नॉन टीएसपी के 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 मई 2022 से शुरू होकर 29 जून 2022 को समाप्त होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी
12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने एएसआई स्टेनो के कुल 9 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है। आईटीबीपी के इस पद पर 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 जून से आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022: आवेदन की अलग अलग तारीख निर्धारित
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट इंजीनियर और सिविल ट्रेनी और कैंप इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 38 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग अलग निर्धारित की गई है, सिविल ट्रेनी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2022 है, कैंर असिस्टेंट के लिए 15 जून और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की आंसर की जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप 25 मई से 31 मई 2022 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं, इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें उत्तर फाइनल आंसर की जारी होने के बाद 3 से 4 दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है।
Sarkari Result 2022 - एसबीआई से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर हो चुके कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हालांकि यह नौकरी कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर होगी, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 641 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें चैनल मैनेजर के 503 पद, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर के 130 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.com.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - इस हफ्ते सरकारी नौकरी का धमाका
यह हफ्ता सरकारी नौकरी की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ जहां आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, वहीं एनडीए और भारतीय बैंक ने भी अपने यहां बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इन विभागों में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
Sarkari Result Live - किस पद पर कितनी वैकेंसी
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी पुलिस की आधिकारिक वाबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर 08 जून 2022 से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम के तहत करीब 286 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें 158 पद हेड कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिए, 90 एचसी एलडीसीई, 21 एसएसआई स्टेनोग्राफर और 17 पद एएसआई स्टेनो एलडीसीई के लिए निर्धारित है।
Sarkari Result 2022 Live - आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद पर किया भर्ती का ऐलान
इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईटीबीपी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान करने वाली है, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 248 रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके मुताबिक 08 जून 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, यहां आप 07 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - भारत तिब्बत सीमा पुलिस में जाने का मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जल्द ही भर्ती itbpolice.nic.in पर हेड कांस्टेबल (एचसी) (लड़ाकू मंत्रिस्तरीय), सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) (आशुलिपिक) के पद के लिए अधिसूचना अपलोड करने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) के तहत कुल 286 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Result Live - यूपीएससी एनडीए 2 2022 परीक्षा पंजीकरण
यूपीएससी एनडीए (2) 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 400 रिक्तियों (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए 7 जून 2022 (शाम 6:00 बजे) तक आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग 4 सितंबर 2022 को एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 150वें पाठ्यक्रम के लिए और 2 जुलाई 2023 से शुरू होने वाले 112वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - इंडियन बैंक भर्ती
इंडियन बैंक ने देश भर में विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पद के लिए तीन सौ से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसके लिए आवेदन पत्र बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 मई से 14 जून 2022 तक उपलब्ध हैं।
Sarkari Result Live - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अपडेट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है, जिनमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन 2021 ऑनलाइन आवेदन 23 मई से 27 मई 2022 तक 5 दिनों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं।
Sarkari Result Live - संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट - ukpsc.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 मई से 31 मई 2022 तक आपत्ति कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्रति आपत्ति 50 रुपये शुल्क देना होगा।
Sarkari Result Today - यूपीएससी का नया नोटिफिकेशन
Union Public Service Commission भारतीय आर्थिक सेवा में 24 रिक्तियों और भारतीय सांख्यिकी सेवा में 29 रिक्तियों को भरने के लिए UPSC IES ISS 2022 Exam आयोजित करेगा। UPSC IES ISS 2022 परीक्षा 3 दिनों में आयोजित की जाएगी। UPSC IES ISS एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा शुरू होने से 3 सप्ताह पहले उपलब्ध होगा।
Sarkari Result Live - एनईईटी 2022 करेक्शन विंडो ओपन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 सुधार विंडो National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2022 Correction Window) अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा खोली गई है। एक आधिकारिक नोटिस में, NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2022 एडिट विंडो आज - 24 मई, 2022 से खुल गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर अपने आवेदनों को संपादित कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इंडियन बैंक ने निकाली भर्ती
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के जरिए इन पदों के लिए 14 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 312 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - शिपयार्ड में निकली भर्ती के लिए योग्यता
सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन, लैबोरेट्री असिस्टेंट और जूनियर कमर्शियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Result Live - जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन के 16 पद, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 5 पद, लैबोरेट्री असिस्टेंट के 2 पद, स्टोर कीपर के 4 पद, जूनियर कमर्शियल असिस्टेंट के 2 पद, वेल्डर कम फिटर के 206 पद, फिटर के 16 पद और असिस्टेंट के 7 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - टीजीटी, पीजीटी के लिए निकाली वैकेंसी
रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन (RIE), मैसूर ने पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - एसएससी ने जारी की ये जरूरी सूचना
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 24 मई को चयन पदों के चरण-X/2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की। आयोग ने आवेदकों को समय सीमा से पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की सलाह दी है। आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हुई थी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जानिए कहां मिलेगी पोस्टिंग
एसबीआई एससीओ भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 30 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मुंबई, बैंगलोर या फिर बड़ोदरा में पोस्टिंग दी जाएगी
Sarkari Result Live - एसबीआई ने निकाली भर्ती
एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) की भर्ती निकाली है। विभिन्न विभागों में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके जरिए 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया 12 जून 2022 तक जारी रहेगी।
Sarkari Result Live - शिक्षकों के लिए वैकेंसी
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, आरआईई मैसूर ने शिक्षक पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार पीजीटी, टीजीटी और अन्य पदों के लिए साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू 25, 26, 27 और 28 मई 2022 को आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Result Live - रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए वैकेंसी
टाइम्स सिटी यूनियन बैंक (CUB) ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 24 मई 2022 से शुरू हुई है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com के जरिए 3 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
सिविल जज के आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 23 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों को चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
Sarkari Result Live - सिविल जज की निकली नौकरी
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सिविल जज के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 50 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - जानिए कितना मिलेगा वेतन
हेड कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। इसमें कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - तिब्बत सीमा पुलिस ने निकाली बंपर वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 8 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। इसके जरिए हेड कॉन्स्टेबल के 248 पद और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के 38 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कृषि विकास अधिकारी के कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
Sarkari Result Live - कृषि विकास अधिकारी के लिए वैकेंसी
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2022 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के जरिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - DSSSB ने जारी किए एडमिट कार्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फायर ऑपरेटर पदों के लिए होने वाले स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। टेस्ट का आयोजन 31 मई से 1 अगस्त 2022 तक विभिन्न केंद्रों में किया जाएगा।
Sarkari Result Live - साइंटिस्ट-सी के पदों पर भर्ती
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने साइंटिस्ट-सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट - recruitment.icmr.org.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून 2022 शाम 5:30 बजे तक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Result Live - कर्मचारी चयन आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), लद्दाख ने चयन पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 23 मई 2022 से 13 जून 2022 तक एसएससी चयन पोस्ट ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। नियत तारीख के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिये 797 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अपडेट
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी के लिए कुल 11,51,319 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कई छात्र ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।
Sarkari Result Today - भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI Assistant Prelims scorecards 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से RBI सहायक प्रारंभिक स्कोरकार्ड या मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किया गया था।
Sarkari Result Live - इलाहाबाद विश्वविद्यालय CRET प्रवेश परीक्षा अपडेट
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय - इलाहाबाद विश्वविद्यालय CRET प्रवेश 2021-2022 प्रवेश पत्र जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने CRET प्रवेश परीक्षा में नामांकित किया है, वे allduniv.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आईबीपीएस भर्ती
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) ने रिसर्च एसोसिएट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म के लिए 31 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी ईएसई मुख्य 2022
संघ लोक सेवा आयोग (The Union Public Service Commission) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा या यूपीएससी ईएसई मुख्य 2022 के लिए समय सारणी जारी की है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी ईएसई मुख्य समय सारणी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूजीसी नेट परीक्षा अपडेट
यूजीसी अध्यक्ष ने घोषणा की है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा अब बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की नई समय सीमा अब 30 मई, 2022 है। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - भारतीय रिजर्व बैंक अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक (The Reserve Bank of India) ने भारतीय रिजर्व बैंक में सहायक पद के 950 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 8 मई 2022 को आरबीआई सहायक मेन्स 2022 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 2022 में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2022 के लिए उपस्थित हुए थे।
Sarkari Result Today - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में नौकरी
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय असम (डीएमई असम), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय स्वास्थ्य सेवा [परिवार कल्याण] और स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय (डीएचएस असम) ने ग्रेड 3 एडमिट कार्ड dhsfw.assam.gov.in, dme पर प्रकाशित किया। assam.gov.in और dhs.assam.gov.in
Sarkari Result Live - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अपडेट
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 स्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण बंद हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 913540 या सिर्फ 9 लाख से अधिक छात्रों ने फीस का भुगतान किया और आवेदन पूरा किया।
Sarkari Result Today - पुलिस विभाग में आई नौकरी
वेस्ट बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPHIDCL) ने सब असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी का नोटिफिकेशन जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अक्टूबर 2022 के महीने में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (चालक) परीक्षा 2022 आयोजित करने जा रहा है। 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दिल्ली पुलिस चालक आवेदन पत्र 27 जून 2022 को उपलब्ध होगा।
Sarkari Result 2022 - एमएमडीसी लिमिटेड भर्ती में आया अपडेट
NMDC लिमिटेड ने फील्ड अटेंडेंट (Trainee), मेंटेनेंस असिस्टेंट (Trainee), एमसीओ ग्रेड 3 (Trainee), एचईएम मैकेनिक ग्रेड 3, इलेक्ट्रीशियन ग्रेड 3, ब्लास्टर ग्रेड II (Trainee) और क्यूसीए ग्रेड 3 (Trainee) के पद के लिए 12 जून 2022 को होने वाली परीक्षा के कॉल लेटर अपलोड कर दिए हैं। अधिक जानकारी के लिए nmdc.co.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स 2022
संघ लोक सेवा आयोग 26 जून 2022 को यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स 2022 आयोजित करेगा। यूपीएससी ईएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 मेन्स परीक्षा शुरू होने से 3 सप्ताह पहले उपलब्ध होगा। परीक्षा के परिणाम पर बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 8 रिक्तियों सहित कुल लगभग 247 रिक्तियों को भरा जाना है।
Sarkari Result Live - मल्टीटास्क वर्करों के लिए वैकेंसी
हिमाचल प्रदेश पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (HPPWD) ने मल्टीटास्क वर्कर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 6 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppwd.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस में निकलेगी भर्ती
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) की बंपर भर्ती निकालने वाला है। र्ती परीक्षा 2022 का आयोजन अक्टूबर 2022 में किया जाएगा। इसमें 12वीं पास आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 जून को शुरू होगी और 26 जुलाई तक चलेगी।
Sarkari Result Live - सिमको ने निकाली भर्ती
साउथ इंडिया मल्टी स्टेट एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसाइटी (SIMCO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट www.simcoagri.com पर उपलब्ध है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मई है।
Sarkari Result Live - असिस्टेंट इंजीनियर के लिए नौकरी
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, UPRVUNL ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - आईआईटी बॉम्बे ने निकाली भर्ती
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट के 31 रिक्त पदों की घोषणा की है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - तेलंगाना पुलिस ने निकाली भर्ती
तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) ने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस एंड फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट में ड्राइवर ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर 26 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 225 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - चौकीदार समेत अन्य पदों पर भर्ती
राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची ने चौकीदार सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 19 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पदों को भरा जाएगा। इसमें 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पीएनबी एसओ परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
पंजाब और नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 जून 2022 को किया जाएगा। इसके जरिए कुल 145 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
Sarkari Result Live - जानिए किन पदों पर की जाएगी भर्ती
अल्मोड़ा बैंक में स्पेशल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से 40 साल और क्लर्क पदों के लिए 21 साल से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि इसमें सरकारी नियम के तहत आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए स्पेशल ऑफिसर (आईटी) के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर (लॉ) के 2 पद, क्लर्क / कैशियर के 75 पद और क्लर्क / टाइपिस्ट के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - बैंक में निकली भर्ती
अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने स्पेशल ऑफिसर और क्लर्क सहित अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए महीना वेतन मिलेगा।
Sarkari Result Live - पुलिस में नौकरी का मौका
पुलिस में सब असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और सब असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 3 जून 2022 तक है।
Sarkari Result Live - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के जरिए पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) के 15 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 139 पद, लाइब्रेरियन के 8 पद, प्राइमरी टीचर (PRT) के 75 पद और प्रेप के 6 पद सहित कुल 205 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पोस्ट ग्रेजुएट टीचरों के लिए नौकरी
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसायटी (AEES) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in पर आज यानी 23 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी के लिए निकाली भर्ती
भारतीय वायु सेना (IAF) ने 4 ग्रुप सी सिविलियन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन 'लोअर डिवीजन क्लर्क' रिक्तियों के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन और दस्तावेज 'पीजिंग ऑफिसर, सिविलियन रिक्रूटमेंट बोर्ड, एयर फ़ोर्स रिकॉर्ड ऑफिस, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली-110010' को भेजने होंगे।
Sarkari Result 2022 - मणिपुर उच्च न्यायाल भर्ती
मणिपुर उच्च न्यायालय ने सीधी भर्ती के आधार पर मणिपुर न्यायिक सेवा ग्रेड- III के पद पर भर्ती के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो एमएचसी न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे hcimphal.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भर्ती
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय असम (डीएमई असम), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय स्वास्थ्य सेवा और स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय (डीएचएस असम) ग्रेड 3 (तकनीकी) के पद के लिए आयोजित होने वाल लिखित परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, उम्मीदवार dme.assam.gov.in से एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।।इस परीक्षा का आयोजन 29 मई 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Result Today - यूजीसी-नेट परीक्षा अपडेट
National Testing Agency ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमतौर पर यूजीसी-नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। हालांकि, कोविड महामारी के कारण दो सत्रों की परीक्षा को मर्ज करके आयोजित किया जा रहा है।
Sarkari Result Live - नाबार्ड ग्रेड ए और बी मेन्स परीक्षा के अंक जारी
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ऑफिसर जीआर ए एंड बी (सहायक प्रबंधक और प्रबंधक) रिक्ति की भर्ती के लिए कट ऑफ अंक जारी किए हैं। उम्मीदवार जो नाबार्ड ग्रेड ए और बी प्रारंभिक परीक्षा और नाबार्ड ग्रेड ए और बी मेन्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे nabard.org से कट ऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन भर्ती
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - एसएससी ने जारी किया रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो एसएससी जेई 2022 में उपस्थित हुए थे, वे ssc.nic.in से उम्मीदवारों की अंतिम सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अपडेट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड III के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 26 मई से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। लाइब्रेरियन ग्रेड III के लिए कुल 460 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।
Sarkari Result 2022 - आईआईटी बॉम्बे में रिक्तियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सहायकों की 31 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए पात्र उम्मीदवार iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 9 जून, 2022 को बंद कर दी जाएगी।
Sarkari Result Today - भारतीय वायु सेना में नौकरी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने 4 ग्रुप सी सिविलियन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन 'लोअर डिवीजन क्लर्क' रिक्तियों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) 2022 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो आज यानी सोमवार 23 मई को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) की वेबसाइट reetbser22.in पर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

