Sarkari Naukri: SBI और एनटीपीसी ने निकाली भर्ती, इन सरकारी विभागों में भी ढेरों वैकेंसी
इन दिनों कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां की जा रही हैं ऐसे में युवाओं के पास बेहतर मौका है। रेलवे से लेकर यूपी पुलिस एसआई और राजस्थान कांस्टेबल भर्ती समेत अन्य कई प्रमुख परीक्षाओं के परिणाम आने हैं। ऐसे में लेटेस्ट सरकारी नौकरी से संबंधित डिटेल्ट पाने, प्रमुख परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, प्रोविजनल व फाइनल आंसर की जारी होने, मेरिट लिस्ट व कटऑफ देखने आदि के लिए इस पेज पर बने रहें।
इस समय एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा व एमटीएस टियर1 परीक्षा परिणाम तिथि, सीबीएसई टर्म1 परिणाम तिथि, यूपी एसआई रिजल्ट, बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि आदि ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा एसएससी CGL CHSL, यूपीएससी, यूजीसी नेट, राजस्थान पुलिस, एमपी पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती आदि के बारे में जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। sarkari job alert, sarkari job result, sarkari job 2022 आदि की जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE updates, latest govt jobs notification
यहां नीट यूजी/पीजी काउंसलिंग अपडेट के साथ साथ रेलवे भर्ती, रेलवे नोटिफिकेशन, सरकारी नौकरी सीधी भर्ती 2021, सरकारी नौकरी रिजल्ट कॉम, सरकारी वैकेंसी 2021 उत्तर प्रदेश आदि की भी जानकारी मिलेगी। इन नौकरियों के लिए किस तरह से अप्लाई करना हैं एवं योग्यता और सैलरी डिटेल्स आदि के बारे में भी आपको जानकारी मिलेगी।
UP Police SI Result 2021 | JEE Mains Exam 2022 Date | SSC MTS 2020 Result
लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट देखने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
CTET, UPTET Result 2021-22: Check here results date, answer key cutoff and much more
एनटीपीसी ने निकाली भर्ती
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने कोयला खनन परियोजनाओं के लिए 177 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें माइनिंग ओवरमैन में 74 पद और माइनिंग Sirdar पदों में 103 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ntpc.co.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 है।
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers पर जाना होगा।
शिक्षकों के लिए वैकेंसी
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 77 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करते हुए 200 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हालांकि APST के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च, 2022 है।
बैंक भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा
बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल III के लिए उम्मीदवारों की उम्र 25 से 38 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा।
यहां चेक करें IAF Airmen 2022 रिजल्ट
भारतीय वायुसेना उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वह अपना रिजल्ट भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा परिणाम 31 जनवरी 2022 को घोषित होना था, जो प्रशासनिक कारण से देरी हो गई थी।
IAF Airmen Result 2022: ग्रुप X-Y भर्ती परीक्षा रिजल्ट अपडेट
सीएएसबी यानी सेंट्रल एयरमैन सिलेक्शन बोर्ड (CASB) एयरमैन पोस्ट की भर्तियों के लिए योजित की गई परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने वाला है। बोर्ड की ओर से एयरमैन पोस्ट के लिए देश भर में 12 से 18 जुलाई 2021 को ग्रुप X और Y परीक्षा आयोजित हुई थीं।
CBSE CTET आंसर की 2021 के स्टेप्स
- परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना चाहिए।
- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और उत्तर कुंजी सीटीईटी दिसंबर 2021 के प्रदर्शन/चुनौती पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को अपने सीटीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके डैशबोर्ड पर लॉग इन करना चाहिए।
- CTET उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
JKPSC PO Exam: प्रॉसिक्यूटिंग अफसर मेन का एडमिट कार्ड जारी
JKPSC यानी जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रॉसिक्यूटिंग अफसर परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया, वह आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बैंक भर्ती के लिए मिलेगा 78 हजार से ज्यादा वेतन
बैंक भर्ती अभियान के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए भर्ती होगी। इसमें जनरलिस्ट अफसर स्केल 2 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 69,810 रुपये और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के उम्मीदवार 78,230 रुपये वेतन मिलेगा।
बैंक भर्ती 2022: महत्वपूर्ण डेट्स
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 05 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी 2022
परीक्षा तिथि -12 मार्च 2022
बैंक भर्ती 2021 के लिए इस डेट तक करें आवेदन
नीचे बताई गई बैंक की भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन लिंक 05 फरवरी 2022 को उपलब्ध होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार को 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शॉर्टलिस्ट हुए आवेदकों को 12 मार्च 2022 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए जीडी / इंटरव्यू राउंड होगा।
Bank Recruitment 2022: बैंक में 500 पदों पर वैकेंसी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट अफसर के पदों के लिए अधिसूचना जारी हुई है। बैंक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अनुसार स्केल 2 और 3 में 500 जनरलिस्ट अफसर की भर्ती की जाएगी।
BEL भर्ती 2022 को लेकर ऐसे करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार को अपने आवेदन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ 13 फरवरी 2022 को अधिसूचना में दिए पते पर मौजूद होना होगा।
बीईएल की भर्तियों के लिए योग्यता
बीईएल के ट्रेनी इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या ऑर्गनाइजेशन से कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन साइंस /कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स /इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल में B.E / B.Tech / मैकेनिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
BEL भर्ती 2022 के तहत इन पदों पर भर्ती
बीईएल भर्ती की प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी इंजीनियर के कुल 75 खाली पदों पर भर्ती होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद, सामान्य वर्ग के लिए 31 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद रखे गए हैं।
BEL भर्ती 2022: नया नोटिफिकेशन हुआ जारी
BEL यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार के आवेदन मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार सभी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
सीआईएसएफ भर्ती 2022: ऐसे करें आवेदन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआईएसएफ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के आधार पर होगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
सीआईएसएफ भर्ती के लिए ऐसे करना होगा आवेदन
सीआईएसएफ के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
CISF भर्ती के लिए योग्यता
सीआईएसएफ कांन्स्टेबल पद भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से 12वीं कक्षा या फिर इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल हो।
CISF भर्ती 2022 के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कांन्स्टेबल के 1149 खाली पदों पर भर्ती होनी है। कांन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
CISF Recruitment 2022 के लिए नई अधिसूचना जारी
सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कॉन्स्टेबल / फायर पदों पर भर्ती के योग्य पुरुष उम्मीदवार से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के लिए नौकरी
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके जरिए कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2022 है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने निकाली जॉब
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत स्केल 2 और 3 में 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन लिंक 05 फरवरी 2022 यानि आज से उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है।
NVS में नौकरी का मौका
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में ग्रुप A, B और C के पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। जिसमें आवेदन करने के चंद दिन बाकी हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी है। इसके जरिए कुल 1925 पदों को भरा जाएगा।
कोंकण रेलवे में भर्ती
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। साक्षात्कार की तारीख 7 फरवरी, 2022 है।
कांस्टेबल पद के लिए भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 2788 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 मार्च है।
1512 पदों पर भर्ती
राजस्थान में सरकारी बिजली वितरण कंपनियों में 1512 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। ये भर्तियां जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगमों में होंगी। भर्ती के लिए 9 से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें 10वीं पास के लिए भी मौका होगा। अधिक जानकारी energy.rajasthan.gov.in पर हासिल कर सकते हैं।
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ी
बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत वैकेंसी की संख्या एक बार फिर बढ़ी दी है। रिक्त पदों की कुल संख्या बढ़कर 802 हो गई है। यह ऐसा छठा मौका है जब पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस बार 2 पद बढ़ाए गए हैं। बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को होगा।
डिप्टी फील्ड ऑफिसर के लिए नौकरी
कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 38 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं का ज्ञान रखने एवं कुछ खास योग्यता रखने वाले आवेदक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म, पोस्ट बैग नं. 001, लोधी रोड हेड ऑफिस, नई दिल्ली – 110003, पते पर भेजें। आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च है।
राजस्थान पुलिस में नौकरी का मौका
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 4588 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Rajasthan Police की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। इसमें 10वीं और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
ECL में निकली भर्तियों के लिए करें आवेदन
कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए भर्ती का तरीका।
1. ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट Easterncoal.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'रिक्रूटमेंट' टैब पर जाएं।
3. होमपेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्तियों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सामान्य क्षेत्र के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए।
राजस्थान पुलिस भर्ती में महिला कांस्टेबल भी शामिल
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत पुरुष कॉन्स्टेबल के 44 पद और महिला कॉन्स्टेबल के 23 पदों को शामिल किया गया हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल मेजरमेंट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 67 खाली पदों पर भर्तियां
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 67 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Rajasthan Police Recruitment 2022: राजस्थान में कांस्टेबल पद भर्ती
राजस्थान पुलिस की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Rajasthan Police Recruitment 2022 की मदद से आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Results 2022: BPSC की सरकारी नौकरी भर्ती
बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए बीपीएससी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
Railway Sarkari Naukri 2022: रेलवे भर्ती में मेरिट से ऐसे होगा चयन
आरआरसी की भर्ती के लिए आवेदन करने वासे उम्मीदवार के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या इसके समान कोई योग्यता हो। इसके अलावा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवार का चयन मेरिट आधार पर होगा।
जानिए आरआरसी में कहां निकले कितने पद?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से कई अलग अलग पदों पर अलग अलग ज़ोन में भर्तियां निकाली गई हैं। यहां देखिए डिटेल्स।
- मुंबई क्लस्टर में पदों की संख्या - 1659
- पुणे क्लस्टर में पदों की संख्या - 152
- भुसावल क्लस्टर में पदों की संख्या - 418
- सोलापुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 79
- नागपुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 114
RRB CR में अप्रेंटिस पद के लिए ऐसे करें अप्लाई
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के उम्मीदवार कृपया इस बात का ध्यान दें कि रेलवे देश का एक प्रतिष्ठित विभाग है और इसमें भर्ती के लिए लाखों संख्या में उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करेंगे। अंतिम समय में आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा लोड आ जाने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन में समस्या आ सकती है। थोड़ा इंतजार करके वेबसाइट चेक करते रहें और सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
सेंट्रल रेलवे आरआरसी में ये है भर्ती
रेलवे भर्ती सेल की ओर से सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती को लेकर जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, वह आरआरसी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाएं और वहां अपना आवेदन कर सकते हैं।ं
सेंट्रल रेलवे में आरआरसी के पदों पर निकली भर्तियां
रेलवे भर्ती सेल की ओर से सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, वह आरआरसी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती में चयन प्रक्रिया
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या इसके समान ही योग्यता हो। इसके अलावा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2022: रेलवे के लिए अपरेंटिस भर्ती
रेलवे भर्ती परीक्षा सेल की सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 15 साल से अधिक और 24 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार को 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
4315 पदों पर चल रही भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) 4315 अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ईएसआईसी की वेबसाइट www.esic.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती
राजस्थान पुलिस, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 2% आरक्षण के तहत स्पोर्ट्सकोटा के माध्यम से कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए sso.rajasthan.gov.in पर 03 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य और परिवार समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। उम्मीदवार 03 फरवरी से 08 फरवरी 2022 तक wbhealth.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है।
Sarkari Results Live - इस तारीख से खुलेंगे दिल्ली स्कूल
चार फरवरी (भाषा) कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राष्ट्रीय राजधानी में उच्च शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटर के साथ-साथ नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को सात फरवरी से फिर से खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूरी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Delhi school repening
Sarkari Results Live - भारतीय सेना में करियर
कक्षा 10 और 12 पास कर चुके युवा अब भारतीय सेना की उत्तरी कमान में विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेना की उत्तरी कमान के 71 सब एरिया की आर्मी सप्लाई कोर यूनिट में कुल 11 रिक्तियां- मैसेंजर, सफाईवाला, कुक, लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य पद हैं। ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन की तिथि 22 जनवरी से शुरू हुई थी और इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है।
Sarkari Results Today - एसएससी का आया नया नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर- II), 2020 के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो एसएससी सीपीओ एसआई पेपर 2 परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - DFCCIL भर्ती अपडेट
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या डीएफसीसीआईएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल), एग्जीक्यूटिव (एस एंड टी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और जूनियर मैनेजर (ओपी एंड बीडी, सिविल) के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की चयन सूची अपलोड की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार DFCCIL जूनियर कार्यकारी परिणाम, DFCCIL कार्यकारी परिणाम और DFCCIL जूनियर प्रबंधक परिणाम DFCCIL वेबसाइट - dfccil.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
असम राइफल्स ने मांगे आवेदन
असम राइफल्स ने अनुकंपा आधार पर 154 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत 94 राइफलमैन जनरल ड्यूटी (महिला एवं पुरुष) की है और इसके बाद दूसरे सबसे अधिक 37 रिक्तियां हवलदार ओआरएल (पुरुष) की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, assamrifles.gov.in के जरिए अधिसूचना डिटेल्स देख सकते हैं। आवेदन ईमेल आइडी rectbrdgar@gmail.com पर भेजना होगा।
इस विश्वविद्यालय ने निकाली भर्ती
डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके जरिए 22 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, aud.ac.in पर उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी है।
ग्रुप सी के लिए भर्ती
भारतीय सेना के उत्तरी कमान के 71 सब एरिया के आर्मी सप्लाई कोर यूनिट में कई पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती ग्रुप सी कैटेगरी के 11 पदों को भरने के लिए की जा रही है। इसमें 10वीं से लेकर 12वीं पास आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए विज्ञापन 22 जनवरी के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। ऐसे में आवेदन विज्ञापन जारी होने से 21 दिन तक भेज सकते हैं।
स्टाफ कार ड्राइवर की जॉब
सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (CGWB) ने पटना और चंडीगढ़ रीजन के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आवेदन के लिए चंद दिन बाकी हैं। ऐसे में इच्छुक आवेदक CGWB की आधिकारिक वेबसाइट cgwb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। प्रक्रिया तहत कुल 48 पदों को भरा जाएगा।
राजस्थान पुलिस में निकली भर्ती
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Rajasthan Police की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 4588 पदों में से 2% को स्पोर्ट्स कोटे के तहत भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक 28 फरवरी तक आवेदन भेज सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
क्लर्क समेत इन पदों के लिए नौकरी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इस प्रक्रिया के जरिए 4315 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
वेल्डर के लिए नौकरी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने वेल्डर के 75 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhelpswr.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) भेल, पावर सेक्टर वेस्टर्न रीजन, श्री मोहिनी कॉम्प्लेक्स, 345 किंग्सवे, नागपुर - 440001 को 17 फरवरी 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। वहीं ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बढ़ाई पदों की संख्या
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब 1289 जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। पहले भर्ती की संख्या 285 थी। बाद में विज्ञापन जारी कर इसमें 1004 पदों की बढ़ोतरी की गई है। 7 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
गुजरात पंचायत सेवा चयन ने निकाली बंपर भर्ती
गुजरात पंचायत सेवा चयन ने कुल 3437 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – gpssb.gujarat.gov.in और ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
दिल्ली छावनी बोर्ड ने मांगे आवेदन
दिल्ली छावनी बोर्ड की ओर से स्पेशलिस्ट, सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक सीईओ, दिल्ली छावनी बोर्ड, सदर बाजार, दिल्ली कैंट -10 पते पर आवेदन पत्र को भेज सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 23 रिक्तियों को भरा जाना है।

