CTET, UPTET रिजल्ट जल्द, क्या साथ में जारी होंगे नतीजे और फाइनल आंसर की!
सीटेट की परीक्षा से महज दो दिन पहले CTET admit cards 2021 जारी होने के बाद यह परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 13 जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी एडमिट कार्ड भी रिलीज हो गया हैं और डाउनलोड को लेकर जरूरी जानकारी की जरूरत है। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार परीक्षा 23 जनवरी को होने वाली है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी किया जा चुका है, अगर आप यूपीटीईटी एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित अन्य अपडेट चाहते हैं तो इस ब्लॉग के साथ बने रहें क्योंकि यहां यूपीटीईटी परीक्षा से संबंधित तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
CTET, UPTET Result 2022 LIVE Updates, know ecpected cut off and score
इसके अलावा अगर केंद्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा के बारे में बात करें तो सीटेट परीक्षा दो पाली में आयोजित हो रही है, पहली पाली उन लोगों को लेकर है तो कक्षा 1 से 5 के छात्रों को पढ़ाना चाह रहे हैं जबकि दूसरी पाली को उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से आठ तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। सीटेट परीक्षा से संबंधित अपडेट भी यहां उपलब्ध कराए जाएंगे।
आपत्ति जताने की तारीख खत्म
सीटीईटी फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किए जा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी होने और आपत्ति जताने की तारीख भी खत्म होने के बाद से उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों एक साथ भी जारी किए जा सकते हैं।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख खत्म
सीबीएसई ने सीटेट दिसंबर परीक्षा के लिए प्रोविजनल 'आंसर की' 31 जनवरी 2021 को जारी की थी। इस पर चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को 4 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया था। अब ये मियाद खत्म हो चुकी है। लिहाजा विंडो बंद कर दी गई है। फाइनल आंसर की रिजल्ट के बाद जारी हो सकते हैं।
जानें कितना जा सकता है कट ऑफ
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 60%
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55%
अनुसूचित जाति (एससी) 55%
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55%
कट ऑफ कैसे कैलकुलेट करें
यूपीटीईटी कट ऑफ आवेदकों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई का स्तर और परीक्षा के लिए सीटों की संख्या आदि पर निर्भर करता है। संभावित अंकों को कैलकुलेट करने के लिए आपको यूपीटीईटी 2021 आंसर की चेक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इससे पहले आयोग ने प्रोविजन आंसर की जारी की थी। जिस पर आपत्ति उठाने के लिए मौका दिया गया था। अब आयोग 23 फरवरी 2022 को फाइनल आंसर की जारी करेगा।
21 लाख से ज्यादा ने कराया था पंजीकरण
यूपीटीईटी फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा, जो फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें पहली पाली के लिए 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 आवेदक शामिल थे।
UPBEB जारी करेगा परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की थी। यूपीटीईटी सरकारी रिजल्ट परिणाम 25 फरवरी को जारी कर किए जाएंगे, जबकि फाइनल आंसर की 23 फरवरी को जारी होगी।
सीटीईटी आंसर की करें डाउनलोड
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उम्मीदवार सीबीएसई की ओर आयोजित सीटीईटी 2021 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे सम्बन्धित पेपर के लिए ‘आंसर की’ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया गया था।
CTET परीक्षा आंसर की अपडेट
सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 ‘आंसर की’ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)की ओर से जारी कर दी गई हैं। बोर्ड की ओर से सीटीईटी परीक्षा 2021 के सभी पेपरों के लिए ‘आंसर की’ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई हैं।
सीटीईटी आपत्ति के लिए मांगे आवेदन
आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करने के बाद नए पेज पर उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म-तारीख भरकर सब्मिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन करने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित प्रश्न-पत्र के लिए जारी उत्तरों को देख सकेंगे और आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी के बाद आपत्ति के लिए आवेदन
सीबीएसई सीटीईटी ‘आंसर की’ 2021 को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद ‘आंसर की’ के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर दिए गए निर्देशों को पढ़ने के बाद ‘आंसर की’ चैलेंज लिंक पर क्लिक करना होगा।
21 फरवरी तक होगा आपत्ति निराकरण
सीटेट परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी 2022 तक आंसर-की आपत्ति वाले सवालों का निराकरण होगा। एक्सपर्ट की कमेटी की ओऱ से आपत्ति जांच के बाद 23 फरवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। फाइनल आंसर-की जारी होने के 2 दिन बाद 25 फरवरी 2022 को एग्जाम का रिजल्ट आ सकता है।
हजारों उम्मीदवारों ने जताई आपत्तियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 3 हजार उम्मीदवारों ने फीस जमा करते हुए प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज की हैं। इन आपत्तियों पर एक्सपर्ट्स की ओर से विचार कर निराकरण किया जाएगा। साल 2017 के UPTET पेपर से इस बार पूछे गए कुछ सवालों पर भी आपत्तियां आई हैं। गौरतलब है कि 23 जनवरी को आयोजित हुए यूपीटीईटी के पेपर में 21.65 लाख अभ्यर्थियों में से 18 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था।
CTET रिजल्ट 2021-2022 डेट
सीबीएसई की तरफ से सीटेट 2021 आंसर की जारी हो चुकी है। इस पर आपत्ति जताने की अंतिम तिथि 4 फरवरी रखी गई है। जल्द ही परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। ऐसे में संभावित स्कोर को लेकर कट-ऑफ तक की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
CTET रिजल्ट पर आपत्ति जताने का तरीका
1. CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2. सीटेट 2021 आंसर की के 'डिस्प्ले/चैलेंज' पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा। निर्देशों को पढ़ें और नीचे स्क्रॉल करें और CTET उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना सीटेट रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
5. CTET आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। पोर्टल पर बताए गए विकल्प के जरिए आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं
6. चुनौती के लिए उचित प्रमाण और वेरिफिकेशन प्रदान करते हुए प्रश्न संख्या और अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
7. आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट कर दें। एक कॉपी का प्रिंट निकाल लें।
सीटेट परीक्षा 2021 स्कोरकार्ड करें चेक
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट 2021 परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की जांच यहां कर सकते हैं। अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करते हुए उम्मीदवार आंसर की को भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर उन्हें कोई प्रश्न या उत्तर देने पर आपत्ति है तो 4 फरवरी 2022, रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कराएं। इसके लिए बोर्ड की ओऱ से निर्धारित प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का भुगतान करें।
CTET के अंकों की ऐसे करें गणना
CTET 2021 की रिस्पांस शीट 23 जनवरी, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हुई थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से पहले से जारी हो चुकी मार्किंग स्कीम और रिस्पांस शीट की मदद लेते हुए अपने मार्क्स का आकलन कर सकते हैं। इसके लिए सही उत्तर पर 1 अंक काउंट करें। वहीं गलत या बिना प्रयास वाले प्रश्नों को छोड़ दें। सही उत्तर जोड़ने के बाद, उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा में अस्थायी अंक प्राप्त होंगे। इस आधार पर आप कट ऑफ का अंदाजा भी लगा सकते हैं।
सीटेट परीक्षा के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से न्यूनतम योग्यता अंक श्रेणीवार निर्धारित हैं। इसके अनुसार, अनारक्षित उम्मीदवार को कुल अंकों का 60% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कुल अंकों का 55% स्कोर करना होगा। सीटेट परीक्षा में क्वालिफाई करने को लेकर आवेदकों को 150 में से 90 अंक लाने होंगे।
Sarkari Naukri Results: RRC CR रिक्रूटमेंट 2022
रेलवे भर्ती सेल द्वारा सेंट्रल रेलवे में जारी की गई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी, 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
किस कक्षा को पढ़ाने के लिए कौन सा पेपर?
कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5वीं तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार को UPTET और CTET का पेपर 1 और कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार को इनका पेपर 2 देना होगा। CTET और UPTET दोनों परीक्षा के दोनों पेपर में 150 अंक के 150 प्रश्न होंगे।
सफल होने के लिए करें इतना स्कोर
परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कट-ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना है। इसके अलावा OBC और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को सफल होने के लिए कम से कम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे। बता दें कि UPTET और CTET दोनों परीक्षाओं में 2 पेपर का आयोजन होता है।
दो पालियों में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2022 में दो पेपर आयोजित होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1-5 को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है। इसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पहली पाली में आयोजित किया गया था। पेपर II उन लोगों के लिए जिनका चयन कक्षा 6-8 को पढ़ाने के लिए होता है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे शामिल
इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें पहली पाली में 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 ने आवेदन किया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
श्रेणीवार देखें कट ऑफ
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 60%
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55%
अनुसूचित जाति (एससी) 55%
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55%
जानें कैसे तय होता है कट ऑफ
यूपीटीईटी कट ऑफ की गणना कई तथ्यों पर निर्भर करती है। इनमें आवेदकों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई का स्तर और वैकेंसी या परीक्षा के लिए सीटों की संख्या आदि शामिल है। इसकी गणना के जरिए यूपीटीईटी 2021 आंसर की चेक करनी होगी। इसमें सही प्रश्नों के मार्क्स को कैलकुलेट करना होगा।
प्रोविजनल आंसर की हुई थी जारी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी को जारी की थी। इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए मौका दिया गया था, जिसकी आखिरी तारीख 1 फरवरी, 2022 थी। परिणाम 25 फरवरी को जारी कर दिए जाएंगे, जबकि फाइनल आंसर की 23 फरवरी को जारी होगी।
25 फरवरी तक आ सकते हैं रिजल्ट
पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 25 फरवरी को यूपीटीईटी परिणाम घोषित किया जा सकता है। फाइनल परिणाम आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार करके जारी किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड अंतिम आंसर की जारी करेगा।
जानें कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए 21,65,179 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 18,22,112 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 10,73,302 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 7,46,810 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पेपर लीक से टली थी परीक्षा
यूपीटीईटी परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवीरों को यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है। यह परीक्षा पहले 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से एग्जाम को स्थगित दिया गया था। इसके बाद 23 जनवरी को दोबार परीक्षा आयोजित की गई थी।
संशोधित आंसर की होगी जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में आयोजित कराई गई थी। संशोधित आंसर की 23 फरवरी को जारी की जाएगी। जबकि 25 फरवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना प्रस्तावित है।
आवेदकों ने दर्ज कराई आपत्ति
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिएउम्मीदवारों को मौका दिया गया था। इसके तहत कुल 98 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इसमें 54 आपत्तियां प्राथमिक स्तर की परीक्षा के और 44 आपत्तियां उच्च प्राथमिक स्तर की शामिल हैं।
आज रात तक का है मौका
यदि उम्मीदवारों के पास कोई प्रश्न या आपत्ति है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके इसे दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीबीएसई बोर्ड द्वारा चुनौती दी गई प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका 4 फरवरी 2022 रात 11:59 बजे तक है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
सीटेट 2021 का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
रिजल्ट जारी होने के बाद, होमपेज पर 'CTET December Result 2021-21' का लिंक एक्टिव होगा, उसपर क्लिक करें।
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
परिणाम को डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
आंसर की के आधार पर बनेगा रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से फाइनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। सीटीईटी रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद आंसर की जारी की जाएगी।
आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख आज
सीटेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 04 फरवरी 2022 है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट (CTET Result) जारी किया जाएगा। परिणाम 15 फरवरी, 2022 तक घोषित हो सकते हैं।
जानें कौन कर सकता है आंसर की डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से जारी पहले अधिसूचित के मुताबिक सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का परिणाम 15 फरवरी, 2022 तक जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार 16 से 31 दिसंबर, 2021, 1 से 13 जनवरी, 2022 तक व संशोधित परीक्षा तारीख 17 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे फिलहाल अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
CTET 2021 Exam - उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की प्रक्रिया
सीटेट परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार, 20 दिसंबर को आयोजित सीटीईटी परीक्षा विश्लेषण से पता चलता है कि बाल विकास और शिक्षा शास्त्र के प्रश्न ज्यादातर आसान रहे थे और समझ पर आधारित थे। ईवीएस और गणित के प्रश्नों का कठिनाई स्तर मध्यम स्तर से था।
ऑनलाइन मोड में CTET परीक्षा, प्रवेश पत्र का रखें ध्यान
सीटेट 2021 प्रवेश पत्र को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में आने की अनुमति नहीं मिलेगी और परीक्षार्थी को परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा यह ऑनलाइन आधारित मोड में आयोजित की जा रही है।
दो स्तरों पर UPTET परीक्षा
यूपीटीईटी की ओर से परीक्षा दो स्तर में आयोजित होंगी। प्रारंभिक और उच्च प्राथमिक शामिल है। प्रारंभिक स्तर की परीक्षा में 12,91,628 परीक्षार्थी शामिल होंगे, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,553 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET के एडमिट कार्ड
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाइए।
होमपेज पर एक्टिवेट हुए रिजल्ट लिंक को क्लिक कीजिए।
यहां अपने बारे में जरूरी जानकारी दर्ज करके 'सब्मिट' पर क्लिक कीजिए।
आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अपने पास प्रिंटआउट निकाल लें।
सीटेट परीक्षा का 2 चरण में हो रहा आयोजन
पहले चरण में सुबह 9.30 से 12 बजे परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है वहीं, दूसरे चरण का पेपर दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे के दौरान किया जा रहा है। सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 चरणों में किया जा रहा है। उम्मीदवार सावधानी से अपनी पाली के अनुसार परीक्षा देने जाएं।
CTET प्रवेश परीक्षा में होगी यह खास जानकारी
सीटीईटी परीक्षा को लेकर उम्मीद है सभी लोगों ने सीटेट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया होगा। इस पर कोरोना संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको एग्जाम हॉल में परेशानी हो सकती है।
UPTET Admit Card - अंतिम आंसर की
यूपीटीईटी अंतिम आंसर की 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। यूपीटीईटी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 है।
इस UPTET लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीटीईटी उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें या आप इस लिंक पर भी क्लिक करके UPTET Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट परीक्षा के लिए नियम
CTET 2021 परीक्षा सीबीएसई की ओर से 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक कई पालियों में आयोजित हो रही है। इस दौरान एक अहम खबर पता चली कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व 2 घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा है।
CTET परीक्षा 2021 - सीटेट परीक्षा हॉल जाते हुए ध्यान रखें
सीटेट के उम्मीदवारों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। मुंह पर मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी बिना मास्क पहने एग्जाम हॉल में नजर आया, तो हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
UPTET Exam Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें यूपीटीईटी एडमिट कार्ड
यूपीटीईटी रिजल्ट की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को होगी। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज की ओर से यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर चुका है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
CTET के दोनों पेपर में क्या अंतर?
सीटेट पेपर 1 में 5 सेक्शन हैं और पेपर 2 में 4 सेक्शन होते हैं। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा जो कक्षा पहली से चौथी के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
UPTET आंसर की पर आपत्तियां उठाने का समय
यूपीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 रखी गई है।
सीटेट परीक्षा के लिए नियम
CTET की 2021 परीक्षा सीबीएसई द्वारा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक कई पाली में आयोजित की जा रही है। एक अहम खबर के अनुसार इस दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।
UPTET परीक्षा को लेकर अपडेट
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आ चुका है। यूपी टीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी। यह परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को होने वाली है।
ऑनलाइन होगी सीटेट की परीक्षा
सीटेट 2021 प्रवेश पत्र को परीक्षा केंद्रों में लेकर पहुंचे। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में अनुमति नहीं मिलेगी और परीक्षार्थियों को एग्जाम देने नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है।

