LIVE

Sarkari Naukri Result:आरपीएससी व दिल्ली पुलिस समेत इन पदों पर आज से शुरू हो रहे हैं आवेदन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sarkari Naukri Result 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए बेहतर मौका है, क्‍योंकि इन दिनों 10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए विभिन्‍न सरकारी विभागों में रेलवे, बैंकभर्तियां निकाली जा रही है। भारतीय सेना, रेलवे और बैंक समेत कई अन्‍य विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। ऐसे में लेटेस्‍ट जॉब अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 29, 2022, 15:53 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri Result:आरपीएससी व दिल्ली पुलिस समेत इन पदों पर आज से शुरू हो रहे हैं आवेदन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sarkari Naukri Result 2022: इन दिनों यूपी से लेकर राजस्थान सरकार में भी कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ऐसे में इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आजकल उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का प्रवेश पत्र का इंतजार करने के साथ साथ राजस्थान, बिहार, यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। 

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Vacancy Notification

इसके अलावा यूपी बोर्ड, राजस्‍थान बोर्ड और पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट भी जारी होने वाले हैं। साथ ही इन दिनों नीट यूजी, पीजी, एमडीएस परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, एचपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल व एसएससी एमटीएस भर्ती में भी नए नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। ऐसे में तमाम सरकारी नौकरियों और बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट से संबंधित अपडेट आपको यहां उपलब्‍ध कराए जाएंगे। 

RBSE 10th 12th Result 2022 | UP Board 10th 12th Result 2022 | Government Jobs Notification

MAY 29, 2022 15:35 IST

Sarkari Result 2022 Live - केयर टेकर के पदों पर कल से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में केयर टेकर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के अस्पतालों में खाली पड़े केयर टेकर के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें करीब 50 पद नॉन टीएसपी के लिए और 5 पद टीएसपी के लिए हैं। ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 30 मई 2022 से शुरू होकर 29 जून 2022 को समाप्त होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 29, 2022 14:55 IST

Sarkari Result 2022 - सीटेट परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी

सीबीएसई इसके लिए दो पेपर आयोजित करता है। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक को पढ़ाना चाहते। वहीं जो ऐसे उम्मीदवार जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में बैठना अनिवार्य होता है। 

MAY 29, 2022 14:40 IST

Sarkari Result 2022 Live - दो बार आयोजित की जाती हैं सीटेट परीक्षाएं

बता दें सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)आयोजित करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. जबकि दूसरे सत्र के लिए दिसबंर में अधिसूचना जारी किया जाता है। हालंकि इस बार नोटिफिकेशन जारी करने में देरी हो रही है। लेकिन उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

MAY 29, 2022 14:14 IST

Sarkari Result 2022 Live - CTET नोटिफिकेशन 2022

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ऐसे में जो छात्र इस बार परीक्षा क्वालीफाई करने में चूक गए वो अपनी कमर कस लें। ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद बोर्ड जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है। इसलिए अपनी तैयारी तेज कर दें। 

MAY 29, 2022 13:42 IST

Sarkari Result 2022 Live - पीईटी में पास होना अनिवार्य

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के कुल 835 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा 559 पद पुरुषों के लिए और 276 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता (पीईटी) में शामिल होना अनिवार्य होगा। बिना पीईटी परीक्षा पास किए भर्ती नहीं की जाएगी। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

MAY 29, 2022 13:15 IST

Sarkari Result 2022 Live - दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी  का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की रिक्तियों को भरने के लिए बंपर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

MAY 29, 2022 12:37 IST

Sarkai Result Today - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बार करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 271 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजिक गई थी। 

MAY 29, 2022 12:05 IST

Sarkari Result Live 2022 - यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड

ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों लिए बड़ी खबर है। यूजीसी जल्द ही नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

MAY 29, 2022 11:41 IST

Sarkari Result 2022 - जल्द जारी हो सकता है सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन

सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले 15 मई 2022 को केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला था, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हो रही है। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

MAY 29, 2022 11:10 IST

Sarkari Result 2022 Live - आवेदन संबंधी जानकारी

ध्यान रहे इंडियन बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।  साथ ही इन पदों पर आयु सीमा भी अलग अलग है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

MAY 29, 2022 10:42 IST

Sarkari Result 2022 - इंडियन बैंक ने निकाली भर्ती

इंडियन बैंक ने भी एसओ यानी स्पेशल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम 312 रिक्तियों को भरा जाएगा। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 29, 2022 10:17 IST

Sarkari Result 2022 - सिटी रिलेशनशिप बैंक में मैनेजर के पद पर भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। सिटी यूनियन बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 मई से 03 जून तक यहां आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 29, 2022 09:54 IST

Sarkari Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

यह हफ्ता सरकारी नौकरी की दृष्टि से बेहद खास था, इस हफ्ते राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकली। ऐसे  मेंं आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें। यहां आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी इस हफ्ते सरकारी निकली सरकारी नौकरी की जानकारी दी जाएगी। 

MAY 29, 2022 09:33 IST

Sarkari Result Today - ITBP ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती

आईटीबीपी में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली हुई है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हेड कांस्टेबल के 248 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

MAY 29, 2022 09:06 IST

Sarkari Result 2022 - आवेदन व पद संंबंधी जानकारी

यूपीपीसीएल के इन पदों को कैटेगरी वाइज बांटा गया है। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 06 पद, ओबीसी के लिए 05 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 01, अनुसूचित जाति के लिए 02 पद निर्धारित हैं। यहां 21 से 40 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में उत्तीर्ण होना चाहिए। 

MAY 29, 2022 08:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीपीसीएल के इन पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। यूपीपीसीएल ने अपने यहां पर असिसटेंट सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिसटेंट इंजीनियर के 14 पदों के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल upenergy.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MAY 29, 2022 08:02 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईसीजी ने निकाली भर्ती

10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती का निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी नॉन गैजेटेड नॉन मिनिस्ट्रियल के अंतर्गत लश्कर और स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

MAY 29, 2022 07:37 IST

Sarkari Naukri 2022: पावरग्रिड ने निकाली भर्ती

पावरग्रिड ने सहायक अधिकारी प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार उपस्थित होने चाहिए थे और योग्य CLAT 2022 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 27 मई को शुरू हुई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जून, 2022 है। 

MAY 29, 2022 07:01 IST

Sarkari Naukri 2022: ये है योग्‍यता मानक

स्टोर कीपर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 2 के तहत 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

MAY 29, 2022 06:26 IST

Sarkari Naukri 2022: ग्रुप सी के लिए भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।  इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टोर कीपर के 2 पद और लस्कर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

MAY 29, 2022 00:14 IST

Sarkari Naukri 2022: नर्सिंग स्टाफ पदों पर नौकरी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड उम्मीदवारों को 07 और 9 जून 2022 को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। सीनियर नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ के पद पर भर्ती निकाली है।

MAY 28, 2022 23:36 IST

Sarkari Naukri 2022: पंजाब क्लर्क भर्ती जरूरी डेट्स और पद विवरण

क्लर्क लीगल- 283 पद
क्लर्क- 917 पद
कुल- 1200 पद

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2022
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 15 मई 2022
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 जून 2022

MAY 28, 2022 23:07 IST

Sarkari Naukri 2022: पंजाब क्लर्क पदों पर वैकेंसी

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट क्लर्क, क्लर्क समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर के लिए इच्छा रखने वाले उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 22:41 IST

Sarkari Naukri 2022: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भर्ती

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर निकाली गई है विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदक की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भर्ती पहला लिखित परीक्षा और दूसरा स्किल टेस्ट के माध्यम से होगी यानी विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया दो स्टेप्स में संपन्न की जाएगी।

MAY 28, 2022 22:07 IST

Sarkari Naukri 2022: क्लर्क भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क भर्ती के लिए कई अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया गया है। कुल के लिए 10वीं पास तो कुल के लिए 12वीं पास लेटेस्ट शैक्षणिक योग्यता निर्धारित हुई है।

MAY 28, 2022 21:37 IST

Sarkari Naukri 2022: राज्य इंजीनियरिंग सेवा के इतने पदों पर भर्ती

एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदक की आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के जरिए मध्य प्रदेश में 466 खाली पदों को भरा जाएगा।

MAY 28, 2022 21:02 IST

Sarkari Naukri 2022: राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा आवेदन

मध्य प्रदेश में एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in की मदद से 3 जून 2022 तक अप्लाई यानी आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 20:30 IST

Sarkari Naukri 2022: यूपी में निकली सरकारी नौकरी

यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से पर्सनल अफसर पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगें गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 2 जून से 22 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 19:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर निकली भर्ती

सीयूबी यानी सिटी यूनियन बैंक (CUB) की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com की मदद से 9 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 19:20 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ड्राइवर ऑपरेटर पद की नौकरी

तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने उम्मीदवार 26 मई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर अप्लाई कर सकते हैं। ड्राइवर ऑपरेटर के 225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

MAY 28, 2022 18:46 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सीमा सुरक्षा बल भर्ती परीक्षा

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 286 पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीएसएफ भर्ती को लेकर उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन रिलीज होने के 30 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 18:21 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए ग्रुप सी के 5 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार की मदद से विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के भीतर अपने आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 17:41 IST

Sarkari Naukri 2022: बिहार में सरकारी नौकरी का अवसर

समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की ओर से काउंसलर के 213 पद पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

MAY 28, 2022 17:19 IST

Sarkari Naukri Result 2022: मल्टीटास्क वर्कर ग्रुप सी पद भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से ग्रुप सी के 5 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदनों की मांग की गई है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 16:52 IST

Sarkari Naukri 2022: बैंक में नौकरी का मौका

अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने स्पेशल ऑफिसर और क्लर्क के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 16:33 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: मल्टीटास्क वर्कर पदों पर नौकरी

हिमाचल प्रदेश पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (HPPWD) की ओर से मल्टीटास्क वर्कर के कुल मिलाकर 654 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 6 जून 2022 तक या इससे पहले अपने आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 16:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: मल्टीटास्क वर्कर पद पर निकली नौकरी

HPPWD यानी हिमाचल प्रदेश पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट की ओर से मल्टीटास्क वर्कर के कुल मिलाकर 654 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 6 जून 2022 तक या इससे पहले अपने आवेदन कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 15:05 IST

Sarkari Naukri 2022: विभिन्‍न वर्गों के लिए हैं पद

काउंसल पद के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्‍न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें, सामान्य वर्ग के लिए 84 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 38 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 26 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 6 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 35 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं। 
 

MAY 28, 2022 14:33 IST

Sarkari Result 2022: काउंसलर के पदों के लिए वैकेंसी

समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने काउंसलर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 7 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 213 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAY 28, 2022 13:26 IST

Sarkari Result 2022: लाइव स्टॉक असिस्टेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइव स्टॉक असिस्टेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 4 जून 2022 को सुबह 10 से 12 तक आयोजित की जाएगी। 

MAY 28, 2022 12:47 IST

Sarkari Naukri 2022: ड्रग इंस्‍पेक्‍टर समेत इन पदों पर होगी नियुक्ति

ड्रग इंस्पेक्टर: 3 पद
असिस्टेंट कीपर: 1 पद
रसायन विज्ञान में मास्टर: 1 पद
खनिज अधिकारी: 20 पद
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर: 2 पद
सीनियर लेक्चरर: 2 पद
वाइस प्रिंसिपल: 131 पद
सीनियर लेक्चरर: 1 पद

MAY 28, 2022 12:11 IST

Sarkari Job 2022: वाइस प्रिंसिपल समेत अन्‍य पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग ने वाइस प्रिंसिपल और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत 161 पदों को भरा जाएगा।

MAY 28, 2022 11:39 IST

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिटर के 941 पद, वेल्डर के 378 पद, बढ़ई के 221 पद, पेंटर के 213 पद, डीजल मैकेनिक के 209 पद, मैकेनिक मोटर वाहन के 15 पद, इलेक्ट्रीशियन के 639 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 112 पद, वायरमैन के 14 पद, रेफ्रिजरेटर (एसी – मैकेनिक) के 147 पद, पाइप फिटर के 186 पद, प्लम्बर के 126 पद, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 88 पद, पासा के 252 पद, आशुलिपिक के 8 पद, मशीनिस्ट के 26 पद और टर्नर के 37 पदों को भरा जाएगा। इसमें  10वीं या 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 28, 2022 11:00 IST

Sarkari Naukri 2022: अपरेंटिस के लिए निकली भर्ती

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ( RRC) ने पश्चिम रेलवे के विभिन्न डिविजनों में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com के जरिए 27 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अपरेंटिस के कुल 3612 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। 

MAY 28, 2022 10:36 IST

Sarkari Naukri 2022: 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं की योग्यता होनी चाहिए। जो लोग सब इंस्पेक्टर (इंजन चालक) के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।  उम्मीदवारों की आयु 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

MAY 28, 2022 10:04 IST

Sarkari Job 2022: बीएसएफ में नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 281 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें 10वीं/12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 28, 2022 09:29 IST

Sarkari Job 2022: DSSSB ने जारी की परीक्षा की तारीख

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।  उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। असिस्टेंट इंजीनियर और लीगल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / सेक्शन ऑफिसर इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 जून और जूनियर इंजीनियर (सिविल / सेक्शन ऑफिसर) पदों के लिए 27 जून, 28 जून और 29 जून को होगी।

MAY 28, 2022 09:04 IST

Sarkari Naukri 2022: जानिए कितना मिलेगा वेतन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती 2022 के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर- 12 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

MAY 28, 2022 08:36 IST

Sarkari Naukri 2022: फिजियोथेरेपिस्ट के लिए नौकरी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2022 है।  उम्मीदवार को फिजियोथेरेपी में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

MAY 28, 2022 08:02 IST

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती अभियान के तहत सिविल के कुल 20 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से एडिशनल जनरल मैनेजर के 02 पद, ज्वाइंट जनरल मैनेजर के 04 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर के 03 पद, मैनेजर के 04 पद, असिस्टेंट मैनेजर के 01 पद, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर के 02 पद, जूनियर इंजीनियर के 02 पद और मेंटेनर के 02 पद शामिल हैं।

MAY 28, 2022 07:32 IST

Sarkari Naukri 2022: गुजरात मेट्रो में नौकरी का मौका

गुजरात मेट्रो रेल ने सिविल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। गुजरात मेट्रो रेल ने सिविल के विभिन्न पदों पर भर्ती आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए 20 पदों को भरा जाएगा। 

MAY 28, 2022 07:02 IST

Sarkari Job 2022: बीआरओ इन पदों पर करेगा हायरिंग

बोर्ड रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने स्टोर कीपर और मल्टी स्किल्ड वर्कर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 876 रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए पुरुष उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जल्‍द ही आवेदन की तारीख जारी की जाएगी। 

MAY 28, 2022 06:27 IST

Sarkari Result 2022: RSMSSB पटवारी परीक्षा का रिजल्‍ट जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी परीक्षा का रिज्लट घोषित कर दिया है। उम्‍मीदवार अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 11 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। बोर्ड ने चयनित उम्‍मीदवारों की मेरिट लिस्‍ट भी साझा की है। 

MAY 28, 2022 05:37 IST

Sarkari Job 2022: क्लर्क के पदों पर भर्ती

क्लर्क पदों पर के लिए इच्छुक उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट क्लर्क, क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली हैं।

MAY 28, 2022 00:15 IST

Sarkari Result 2022: कैंप असिस्टेंट पदों पर बहाली

यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कैंप असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। कैंप सहायक ग्रेड 3 पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास होना अनिवनार्य है। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 23:42 IST

Sarkari Naukri 2022: मेरिट आधार पर चयन और आयु सीमा

उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट की मदद से किया जाएगा।

MAY 27, 2022 23:18 IST

Sarkari Naukri Result 2022: ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर बहाली

उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के 55 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट ugvcl.com के जरिए करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 22:35 IST

Sarkari Naukri 2022: राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा आवेदन

मध्य प्रदेश में एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in की मदद से 3 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी मदद से पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAY 27, 2022 22:13 IST

Sarkari Result 2022: नर्सिंग स्टाफ के लिए कैसे करें आवेदन

नर्सिंग स्टाफ के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 और 9 जून 2022 को चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (CNCI) कोलकाता, स्ट्रीट नंबर 299, डीजे ब्लॉक, एक्शन एरिया -1, न्यूटाउन, कोलकाता-700156 के अंदर वॉक इन इंटरव्यू का हिस्सा बन सकते हैं।

MAY 27, 2022 21:36 IST

Sarkari Result 2022 Live: शैक्षिक योग्यता

नर्सिंग स्टाफ- जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा और नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत।
सीनियर नर्सिंग स्टाफ- न्यूनतम 10 वर्षों के अनुभव के साथ जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा।

MAY 27, 2022 20:59 IST

Sarkari Naukri 2022: नर्सिंग स्टाफ पदों पर निकली भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड उम्मीदवारों को 07 और 9 जून 2022 को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। सीनियर नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ के पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

MAY 27, 2022 20:23 IST

arkari Result 2022 Live: पंजाब क्लर्क भर्ती आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच मांगी गई है। लिखित परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी और परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और पंजाबी होगा।

MAY 27, 2022 19:55 IST

Sarkari Result 2022 Live: पंजाब क्लर्क भर्ती पद विवरण और योग्यता

पंजाब में क्लर्क भर्ती और क्लर्क लीगल पदों पर आवेदन करने को लेकर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूर होनी चाहिए। पदों का विवरण यहां देख सकते हैं-

क्लर्क लीगल- 283 पद
क्लर्क- 917 पद
कुल- 1200 पद

MAY 27, 2022 19:18 IST

Sarkari Result 2022 Live: जरूरी डेट्स

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 जून 2022
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2022
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 15 मई 2022

MAY 27, 2022 18:55 IST

Sarkari Result 2022 Live: पंजाब में इन क्लर्क पदों पर निकली वैकेंसी

पंजाब के अंदर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से क्लर्क, असिस्टेंट क्लर्क सहित कई अन्य पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों को लेकर इच्छुक उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 18:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में आई नौकरी

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती को लेकर उम्मीदवार सीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cciltd.in की मदद से 31 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए इंजीनियर, अधिकारी पदों की भर्ती के लिए यह प्रक्रिया निकाली गई है।

MAY 27, 2022 17:52 IST

Sarkari Result Live - फिजियोथेरेपिस्ट की होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAY 27, 2022 16:57 IST

Sarkari Result Live - दरोगा भर्ती से जुड़ा आया नया अपडेट

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 16:30 IST

Sarkari Result Today - ग्रामीण डाक सेवकों के 650 पद

India Post Payments Bank 27 मई 2022 यानी आज शाम को IPPB GDS Recruitment 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईपीपीबी की आधिकारिक साइट ippbonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये  ग्रामीण डाक सेवकों के 650 पद भरे जाएंगे।

MAY 27, 2022 15:40 IST

Sarkari Result Live - नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज अपडेट

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS) परीक्षा 2022 की तारीखों को संशोधित करने का फैसला किया है। संशोधित तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – natboard.edu.in पर जारी की जाएंगी।

MAY 27, 2022 15:19 IST

Sarkari Result Live - शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पुराने नियमों को लिया जाएगा वापस

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पुराने नियमों को वापस लाने का फैसला किया है। 10,000 वरिष्ठ शिक्षकों को बाहर करने के कारण शिक्षकों के विरोध के बाद, राज्य के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को नए नियमों पर आधारित पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने का निर्देश दिया।
 

MAY 27, 2022 14:58 IST

Sarkari Result 2022 - एटीएमए एडमिट कार्ड जारी

एटीएमए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 29 मई को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल या एआईएमएस ने atmaaims.com पर एडमिट कार्ड जारी किए। उम्मीदवार अपने पासवर्ड और परीक्षा तिथियों का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
 

MAY 27, 2022 14:29 IST

Sarkari Result Today - कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण एप्लीकेशन प्रोसेस रिओपन

KCET 2022 application process कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (Karnataka Examinations Authority) द्वारा 29 मई, 2022 को फिर से खोली जाएगी और 30 मई, 2022 तक kea.kar.nic.in पर खुली रहेगी। इससे पहले, केसीईटी आवेदन प्रक्रिया 12 मई, 2022 को बंद कर दी गई थी। हालांकि, केईए ने आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोलने और उम्मीदवारों को केसीईटी 2022 के लिए आवेदन करने का एक और मौका देने का फैसला किया है। 

MAY 27, 2022 13:53 IST

Sarkari Result Live - FMGE जून 2022 एडमिट कार्ड जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (Foreign Medical Graduate Examination) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 13:24 IST

Sarkari Result 2022 - यूकेपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार राज्य सिविल / ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2021 के लिए अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक साइट ukpsc.gov पर जाना होगा।

MAY 27, 2022 12:51 IST

Sarkari Result Live - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भर्ती

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) ने विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इन पदों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट पार्ट टाइम टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट पार्ट-टाइम टीचर, प्राइमरी टीचर और प्राइमरी पार्ट-टाइम टीचर शामिल है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 08 जून 2022 तक उपलब्ध है।

MAY 27, 2022 12:22 IST

Sarkari Result Live - 1500 से ज्यादा रिक्तियां

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSB) जल्द ही 1500 से ज्यादा रिक्तियों को भरने जा रहा है। बता दें विभिन्न विभागों में नौकरी का अवसर आया है, इन पदों में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, क्लर्क, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन, कनिष्ठ कार्यालय सहायक, लाइनमैन, सब-स्टेशन अटेंडेंट (SSA), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राइंग मास्टर आदि शामिल है। आवेदन लिंक 30 जून 2022 तक उपलब्ध रहेगा।

MAY 27, 2022 11:35 IST

Sarkari Result Live - WBJEE 2022 रिस्पॉन्स शीट जारी

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examination Board) ने आज यानी 26 मई, 2022 को WBJEE 2022 रिस्पॉन्स शीट जारी की है। जो उम्मीदवार WBJEE परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 11:07 IST

Sarkari Result 2022 - मेघालय बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) ने वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक धाराओं के लिए एचएसएसएलसी परिणाम 26 मई को घोषित किया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

MAY 27, 2022 10:47 IST

Sarkari Result Live - कोलकाता पुलिस में नौकरी

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (West Bengal Police Recruitment Board) ने कोलकाता पुलिस के तहत कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 29 मई से 27 जून 2022 तक wbpolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 10:26 IST

Sarkari Result Live - शिक्षा विभाग में नौकरी

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (Jammu and Kashmir Public Service Commission) ने उच्च शिक्षा विभाग के जेके (यूटी) के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों/ लाइब्रियन/ पीटीआई में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 30 मई से 29 जून 2022 तक jkpsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 10:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईपीपीबी जीडीएस भर्ती में आवेदन का आज आखिरी मौका

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आ‍ज आखिरी तारीख है। ऐसे में जो उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवकों के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे आईपीपीबी की आधिकारिक साइट ippbonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान के जरिए कुल 650 पदों को भरा जाएगा।

MAY 27, 2022 09:47 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख 26 मई 2022 से लेकर 8 जून 2022 तक है। इस प्रक्रिया के जरिए स्पेशल एजुकेटर (सीपी) के  43 पदों , स्पेशल एजुकेटर (एमडी) के 530 पदों और स्पेशल एजुकेटर (आईडी/एमआर) के 927 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

MAY 27, 2022 09:13 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: शिक्षकों के लिए बंपर वैकेंसी

सर्व शिक्षा अभियान, गुजरात ने अपनी वेबसाइट पर विशेष शिक्षक के पद पर भर्ती निकाली है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssarms.gipl.in पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAY 27, 2022 08:17 IST

Sarkari Result Live: पुलिस में नौकरी का मौका

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने एचटी एड के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 08:17 IST

Sarkari Jobs LIVE: HPSSB ने निकाली भर्ती

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSB) ने पशुपालन पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट, कनिष्ठ कार्यालय सहायक और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। उम्मीदवार hpsssb.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 08:16 IST

Sarkari Naukri 2022: ग्रेजुएट्स के लिए ढेरों वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी निकाली है। इसके तहत हॉस्पिटल केयरटेकर के 55 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अधिसूचना चेक कर सकते हैं।