LIVE

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 12वीं और 10वीं के रिजल्‍ट जल्द, इन वेबसाइट पर सबसे पहले जारी होंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। माना जा रहा है कि आरबीएसई द्वारा 12वीं विज्ञान के परिणाम पहले जारिए किया जाएगा। उसके बाद वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम की तारीखों की घोषणा होगी। एक बार रिजल्‍ट घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपने परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 1, 2022, 16:06 IST
Follow on Google News
RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 12वीं और 10वीं के रिजल्‍ट जल्द, इन वेबसाइट पर सबसे पहले जारी होंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरबीएसई 28 मई की शाम को 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। हालांकि राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही आपको रिजल्‍ट की तारीख से संबंधित लेटेस्‍ट अपडेट आपको यहां उपलब्‍ध कराई जाएगी। 

RBSE 12th Arts Result 2022 Date

मालूम हो साल 2021 में राजस्‍थान बोर्ड ने COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। छात्रों का मूल्यांकन उनके आंतरिक और अन्य परियोजनाओं के आधार पर किया गया था। 2021 के आरबीएसई 12 वीं के परिणाम के लिए पास प्रतिशत तीनों धाराओं के लिए 99 प्रतिशत से ऊपर दर्ज किया गया था।

RBSE 5th 8th Result 2022 Today LIVE  | RBSE 10th 12th Result 2022 Date

MAY 30, 2022 20:21 IST

RBSE स्‍क्रूटनी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया रिजल्‍ट जारी होने के 10 दिनों के अंदर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से स्क्रूटनी प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण नोटिस से मिला है। अधिसूचना के मुताबिक जो परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के बारे में अधिक डिटेल आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस दौरान आवेदन करने पर किसी तरह का शुल्‍क नहीं लिया जाएगा। हालांकि स्क्रूटनी राउंड खत्‍म होने के बाद आवेदन करने पर उन्‍हें लेट फीस का भुगतान करना होगा। इस दौरान आवेदन विंडों 5 दिनों के लिए अतिरिक्‍त खोली जाएगी।

MAY 30, 2022 18:11 IST

साल 2021 में मई-जून के वजाय जुलाई में आया था राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

साल 2021 यानी पिछले साल की बात करें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस , कामर्स, आर्टस स्ट्रीम के रिजल्ट जुलाई के आखिर में यानी 24  तारीख को सामने आए थे, गौर हो कि पिछले साल बोर्ड रिजल्ट में कामर्स स्ट्रीम ने अन्य स्ट्रीम से बेहतर परिणाम दिया था, वहीं इस साल 2022 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है जो बस जारी ही होने वाला है।
 

MAY 30, 2022 17:40 IST

राजस्थान बोर्ड सिलेबस में की गई कटौती


कोरोना महामारी  की वजह से शिक्षा जगत पर काफी असर पड़ा है, गौर हो कि इसके चलते 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ने ज्यादातर वक्त ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की थी, इस वजह से राजस्थान बोर्ड सिलेबस में 25 प्रतिशत कटौती की गई थी, ऐसा कहा जा रहा है टीचरों को निर्देश दिया था कि जो भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए हैं उनके बदले पूरे अंक दिए जाएं ।
 

MAY 30, 2022 16:13 IST

RBSE Results 2022 - रिजल्‍ट जारी होने के 10 दिनों के अंदर कर सकते हैं आवेदन

हाल ही में, बोर्ड ने अपनी स्क्रूटनी प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण अपडेट भी जारी किया है और कहा है कि जो उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रूटनी दौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर कर सकते हैं। 

MAY 30, 2022 15:38 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - आज आ सकते हैं रिजल्‍ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 सोमवार (30 मई) को परिणामों की घोषणा कर सकता है। ये रिजल्‍ट कक्षा 5, 8, 10 और 12 के छात्रों के लिए होगा। हालांकि, राजस्थान बोर्ड अजमेर परिणाम 2022 की रिलीज की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

MAY 30, 2022 15:01 IST

RBSE Results 2022 - परिणाम तिथियों की घोषणा आज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान आज सोमवार (30 मई) को 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम तिथियों की घोषणा कर सकता है। हालांकि पहले 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे,जिसके बाद 10वीं के जारी किए जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

MAY 30, 2022 14:47 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

राजस्तान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सख्ती के साथ आयोजित की थी। प्रत्येक क्लास रूम में दो परीक्षा निरीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ऐसे में चीटिंग की कोई गुंजाइश नहीं थी।

MAY 30, 2022 14:11 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - कोरोना गाइडलाइंस का किया गया था पालन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी, बिना मास्क के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं थी तथा पेपर से पहले क्लाश रूम को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जाता था। साथ गेट पर शिक्षकों व छात्रों की थर्मल स्कैनिंग किया जाता था।

MAY 30, 2022 13:44 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - 12वीं आर्ट्स और 10वीं का रिजल्ट एक साथ

बता दें 12वीं साइंस और कॉमर्स का  परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड आर्ट्स और 10वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा। ध्यान रहे पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। इससे कम अंक आने पर छात्रों को असफल माना जाएगा। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे

MAY 30, 2022 13:10 IST

Sarkari Result 2022 Live पहले साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आएगा

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड पहले आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इसके बाद और्ट्स और 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आ जाएगा।

MAY 30, 2022 12:45 IST

Sarkari Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट

बीते दो साल से ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं किया था, लेकिन इस बार बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। साथ ही टॉपर्स को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री सम्मानित कर सकते हैं। 

MAY 30, 2022 11:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - पहले 12वीं साइंस और कॉमर्स का आएगा रिजल्ट

आरबीएसई 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले 12वीं साइंस और कॉमर्स के परिणाम घोषित करेगा। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स और 10वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जा सकते हैं। बता दें आरबीएसई हर बार विषयवार 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करता है। 

MAY 30, 2022 11:27 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - 6000 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी परीक्षा

आरबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 20 लाख 18 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा करीब 6000 सेंटर्स पर सख्ती से आयोजित की गई थी। राजस्थान के प्रशासक मंत्री के मुताबिक, इस साल परीक्षा 417 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के निगरानी में रखा गया था। साथ ही लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड मौजूद थे।

MAY 30, 2022 10:46 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - ऑफलाइन मोड पर आयोजि की गई थी परीक्षा

बीते साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल के आधार पर पास कर दिया गया था, जिसके चलते लगभग सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए थे। लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई है। ऐसे में 100 प्रतिशत रिजल्ट आने की उम्मीद नहीं है। 

MAY 30, 2022 10:30 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

आरबीएसई ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक एक शिफ्ट में आयोजित की थी। परीक्षा सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। 

MAY 30, 2022 09:39 IST

RBSE 10th 12th Results 2022 - स्क्रूटनी के लिए कर सकेंगे आवेदन

हाल ही में आरबीएसई ने स्क्रूटनी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन करने पर छात्रों को लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा। इससे साफ होता है कि आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की तैयारी में है।

MAY 30, 2022 09:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

आरबीएसई 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा किसी भी वक्त रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। ध्यान रहे नोटिफिकेश जारी होने के बाद एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी हो जाता है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

MAY 30, 2022 08:58 IST

RBSE Results 2022 - स्क्रूटनी राउंड के लिए फीस?

स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन करने की विंडो लेट फीस वाले उम्मीदवारों के लिए 5 और दिनों के लिए उपलब्ध होगी। सभी उपस्थित उम्मीदवार इसे आरबीएसई की आधिकारिक साइट के माध्यम से कर सकते हैं। फीस की जानकारी रिजल्ट जारी होने वाले दिन तक दिया जाएगा।

MAY 30, 2022 08:23 IST

RBSE Results 2022 - स्क्रूटनी का मिलेगा मौका

उम्मीदवार जो उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रूटनी दौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर बिना विलंब शुल्क के कर सकते हैं।

MAY 30, 2022 07:50 IST

RBSE Results 2022 - इस तारीख को आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (The Rajasthan Board of Secondary Education) अगले हफ्ते 4 जून तक 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालां इससे पहले 5वीं व 8वीं के रिजल्ट्स जारी किए जाने की संभावना है।

MAY 30, 2022 07:26 IST

RBSE Results 2022 - रिजल्ट तिथि व समय की जानकारी जल्द

बोर्ड के करीबी सूत्र ने साझा किया है कि अजमेर बोर्ड कार्यालय कल परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना आज शाम तक जारी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो आज शाम ही आप रिजल्ट तिथि के साथ समय की भी जानकारी पा सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां देखते रहें।

MAY 30, 2022 06:51 IST

RBSE Results 2022 - दिनांक और समय की जानकारी जल्द?

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम 2022 के लिए जल्द ही दिनांक और समय की जानकारी साझा की जाएगी। संबंधित सूचना rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी यहां नजर बनाए रखें, क्योंकि लगातार रिजल्ट को ट्रैक​ किया जा रहा है।

MAY 30, 2022 06:15 IST

RBSE Results 2022 - कल जारी हो सकता है रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर अजमेर (Board of Secondary Education, BSER Ajmer) जल्द ही राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 (Rajasthan Board Result 2022) जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र आरबीएसई परिणाम 2022 (RBSE Results 2022) घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही संभवत: कल ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

MAY 30, 2022 00:17 IST

RBSE Class 12 Result 2022: मई में ही आ रहा एक 12वीं स्ट्रीम का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड यानी आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 एक ही स्ट्रीम के लिए इस महीने यानी मई महीने में जारी होने की उम्मीद है। 30 मई को परिणाम संभावित बताया जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक ट्विटर पर इस ओर इशारा किया था। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ताजा अपडेट के लिए यहां बने रहें।
MAY 29, 2022 23:50 IST

RBSE Class 10, 12 Result 2022: स्क्रूटनी प्रक्रिया का विवरण

राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि जो उम्मीदवार आंसर शीट के स्क्रूटनी दौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर बिना विलंब शुल्क यानी लेट फीस के कर सकते हैं। स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन करने की विंडो लेट फीस वाले उम्मीदवारों के लिए 5 और दिनों के लिए उपलब्ध होगी।

MAY 29, 2022 23:21 IST

RBSE Class 12th Result: बीते साल 9.5 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

पिछले साल लगभग 9.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। हालाकि, देश भर में COVID19 मामलों में वृद्धि के कारण बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के परिणाम को रद्द कर दिया गया था।

MAY 29, 2022 22:53 IST

Rajasthan Board 12th Result 2022: किसी भी समय खत्म हो सकता है इंतजार

राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि बोर्ड 30 मई को परिणाम की घोषणा करने जा रहा है।

MAY 29, 2022 22:21 IST

Rajasthan Board Result 2022: पहले जारी होगा कौन सा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड पहले 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स और 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर बोर्ड की से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MAY 29, 2022 21:52 IST

RBSE Result 2022: रिजल्ट के बाद होगी स्क्रूटनी

आरबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड देरी से आवेदन करने वाले उम्मीदवार को लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा। यदि आपको लगता है कि आपकी अपेक्षाओं के अनुसार किसी विषय में नंबर कम रह गए हैं।

MAY 29, 2022 21:14 IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: ऐसे चेक करें

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर RBSE 10th 12th Result 2022 लिंक को क्लिक कर रिजल्ट जारी होते ही लिंक को हाईलाइट किया जाएगा।
  • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट को क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आएगा। डाउनलोड पर क्लिक कर सेव कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।
MAY 29, 2022 20:33 IST

Rajasthan Board Result 2022: आधिकारिक नोटिफिकेशन कभी भी

राजस्थान बोर्ड ने अब तक रिजल्ट डेट और समय के संबंध में कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नही किया। नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को सूचना मिलेगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर सकता है।

MAY 29, 2022 19:58 IST

Rajasthan Board Result 2022: आधिकारिक ट्विटर पर आई ये जानकारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा का पहला परिणाम अब कभी भी जारी किया जा सकता है और इस संबंध में आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की गई है। हालांकि परिणाम किस कक्षा का होगा यह फिलहाल साफ नहीं है।
MAY 29, 2022 19:28 IST

Rajasthan Board Result 2022: कल आएगा एक परीक्षा का नोटिस

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 अब जल्द ही आने की उम्मीद है! ऐसी जानकारी है कि बीएसईआर अजमेर कल - 30 मई, 2022 को एक परिणाम जारी करने की उम्मीद है। तिथि, समय और कक्षा जिसके लिए परिणाम जारी किया जाएगा यानी आरबीएसई 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं या 12 वीं, इसकी जानकारी rajresults.nic.in पर जल्द ही नोटिस की मदद से आज शाम तक अधिसूचित की जा सकती है।

MAY 29, 2022 18:42 IST

Rajasthan Board 2022 Live: रिलीज डेट और टाइम लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान बोर्ड छात्रों और माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे रिलीज डेट और टाइम की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 लाइव अपडेट की जांच करते रहें। अभी तक नोटिस भी जारी नहीं किया गया है हालांकि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है।

MAY 29, 2022 18:09 IST

Rajasthan Board Result 2022: परिणाम की संभावित डेट्स

कुछ रिपोर्ट्स में एक राजस्थान बोर्ड के अधिकारी के हवाले से कहा जा रहा है, 'कक्षा 10 वीं या 12 वीं का परिणाम 30 मई को जारी हो सकता है। 8वीं का रिजल्ट 1 जून को आने की बात हो रही थी।

MAY 29, 2022 17:37 IST

Rajasthan Board, RBSE 12th or 10th Result: राजस्थान बोर्ड ऑफिस की तैयारी

राजस्थान बोर्ड की ओर से करीबी सूत्र ने साझा किया है कि अजमेर बोर्ड ऑफिस कल परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना और प्रेस इनवाइट शाम या कल सुबह तक भेजे जाएंगे।

MAY 29, 2022 17:09 IST

RBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा नोटिफिकेशन

नोटिस राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम 2022 डेट और समय के साथ-साथ कक्षा के साथ जारी होने की उम्मीद है। सूचना rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगी।

MAY 29, 2022 16:33 IST

Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड का पहला परिणाम

सूत्रों ने अभी तक इस बारे में विवरण साझा नहीं किया है कि किस वर्ग का परिणाम कब घोषित किया जाएगा, यह साझा किया गया है कि उम्मीद राजस्थान बोर्ड के लिए पहला परिणाम अगले सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा।

MAY 29, 2022 15:56 IST

RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर अजमेर की ओर से जल्द ही राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र आरबीएसई परिणाम 2022 घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। पता चला है कि राजस्थान बोर्ड अजमेर का रिजल्ट कल जारी होने की संभावना है।

MAY 29, 2022 15:06 IST

Rajasthan Board Result 2022: विवादित सवालों पर मचा था बवाल

आरबीएसई 12वीं परीक्षा के राजनीति विज्ञान के पेपर को लेकर खूब विवाद हुआ था। इसमें सत्ता में मौजूद सरकार से संबंधित सवाल पूछे गए थे, जिसका विरोधी दल ने काफी विरोध किया था। बताया जाता है कि पेपर में करीब 6 सवाल विवादित पूछे गए थे। 

MAY 29, 2022 14:32 IST

Rajasthan Board Result 2022: मार्च से अप्रैल तक हुई थी परीक्षाएं

31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक राजस्थान 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

MAY 29, 2022 13:32 IST

RBSE 10th, 12th Result 2022 - रोल नंबर समेत इन डिटेल की होगी जरूरत

आरबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं, जल्‍द ही इसकी घोषणा की जाएगी। छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। कुछ समय बाद मार्कशीट भी जारी की जाएगी। 

MAY 29, 2022 12:51 IST

RBSE 12th Result 2022 - 12वीं जाने कितने हुए थे पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में पिछले वर्ष 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में कुल 90.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस बार परीक्षार्थी रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है क्‍योंकि पिछले साल कोरोना के चलते एग्‍जाम नहीं हुए थे, जबकि इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं हुई थीं। 

MAY 29, 2022 12:13 IST

RBSE 10th, 12th Result 2022 - चेक करें पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। कोरोना के कारण रिजल्ट की घोषणा में काफी देरी हुई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं पिछले साल के आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की बात करें तो 12वीं साइंस का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। 

MAY 29, 2022 11:44 IST

Rajasthan Board Result 2022: सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी होगा आयोजन

अगर कोई स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होते हैं तो उन्‍हें निराश होने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। जिसकी तारीख और अन्‍य डिटेल बाद में विस्‍तार से जारी की जाएगी। 

MAY 29, 2022 11:08 IST

RBSE Result 2022 Date: असंतुष्‍ट स्टूडेंट्स को मिलेगा पुनर्मूल्‍यांकन का मौका

रिजल्‍ट के बाद स्टूडेंट्स को रीइवेल्‍यूएशन यानि पुनर्मूल्‍यांकन कराने का मौका दिया जाएगा। किसी स्‍टूडेंट को लगता है कि उसके नंबर अपेक्षा से कम हैं, तो वह रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए फॉर्म भरना होगा। साथ ही तय शुल्‍क का भुगतान करना होगा। 

MAY 29, 2022 10:29 IST

Rajasthan Board Result 2022: ऐसे चेक करें नतीजे

आरबीएसई रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।  इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 

MAY 29, 2022 10:01 IST

RBSE 12th Result 2022 - 12वीं साइंस का रिजल्‍ट हो सकता है पहले जारी

राजस्‍थान बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया है, अब रिजल्‍ट अपलोड करने का काम खत्‍म होने वाला है। जल्द ही 10वीं, 12वीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि बोर्ड पहले 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी करें। इसके बाद आर्ट्स के नतीजे जारी किए जाएंगे। 

MAY 29, 2022 09:20 IST

Rajasthan Board Result 2022: जानिए पिछले साल कितने परीक्षार्थी हुए पास

पिछले साल 2021 के 10वीं, 12वीं के नतीजे जुलाई में घोषित किए गए थे। कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 80.63 प्रतिशत था, जबकि 12 वीं विज्ञान धारा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 91.96 प्रतिशत, वाणिज्य- 94.49 प्रतिशत, कला- 90.70 प्रतिशत था।

MAY 29, 2022 08:43 IST

Rajasthan Board Result 2022: राजनीति विज्ञान के पेपर पर मचा था बवाल

अप्रैल में संपन्न हुई आरबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2022 में 20 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। आरबीएसई 12वीं परीक्षा के राजनीति विज्ञान के पेपर को लेकर खूब विवाद हुआ था। इसमें सत्ता में मौजूद सरकार से संबंधित सवाल पूछे गए थे, जिसका विरोधी दल ने ऑब्‍जेक्‍शन किया था। 

MAY 29, 2022 08:14 IST

RBSE 10th Result 2022 Date: स्‍क्रूटनी को लेकर जारी हुआ नोटिस

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10, 12 की स्क्रूटनी प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति पेपर 100 रुपये का स्क्रूटनी शुल्क देना होगा।

MAY 29, 2022 07:44 IST

RBSE 10th Result 2022 Date: जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

 राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। आरबीएसई 10वीं परिणाम कब आएगा जानने के लिए यहां चेक करें।

MAY 29, 2022 07:10 IST

RBSE 12th Result 2022 - पहले 12वीं का रिजल्‍ट हो सकता है जारी

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) अगले हफ्ते 4 जून तक 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर सकता है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि 10वीं कक्षा के नतीजे जून के दूसरे सप्‍ताह तक जारी किए जाएंगे। इसके लिए जल्‍द ही तारीख का ऐलान किया जाएगा। 

MAY 29, 2022 06:33 IST

Rajasthan Board Result 2022: इस बार ऑफलाइन हुई थी परीक्षा

इस साल आरबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। अब बोर्ड किसी भी समय रिजल्‍ट जारी कर सकता है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। परिणाम की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। 

MAY 29, 2022 00:11 IST

RBSE 12th Result 2022 - कब हुई थी परीक्षा?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक राजस्थान 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। आरबीएसई 12 वीं के परिणाम विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

MAY 28, 2022 23:32 IST

RBSE 10th Result 2022 Date: जल्द आ रही डेट

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई के अधिकारी जल्द ही आरबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख की पुष्टि करेंगे। 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए। आरबीएसई 10वीं परिणाम कब आएगा जानने के लिए यहां चेक करें।

MAY 28, 2022 23:04 IST

Rajasthan Board Results 2022: कहां चेक करें?

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने आरबीएसई परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov,in और आधिकारिक परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in से देख सकेंगे।

MAY 28, 2022 22:38 IST

RBSE 10th, 12th Result Date: जल्द जारी होने जा रही डेट

आरबीएसई अजमेर से राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम डेट 2022 के लिए किसी भी समय अपडेट की घोषणा करने की उम्मीद है। आरबीएसई के अधिकारियों की ओर से एक बार अपडेट साझा किए जाने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा जानने के लिए छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां चेक रख सकते हैं।

MAY 28, 2022 22:02 IST

RBSE 12th Result 2022: 8 लाख छात्रों को इंतजार

इस बार, 8 लाख से अधिक छात्र अपने आरबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान बोर्ड अजमेर मई के अंत तक कक्षा 12 की एक स्ट्रीम की जारी कर सकता है, अभी तक तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MAY 28, 2022 21:27 IST

RBSE Result 2022: पुनर्मूल्यांकन के लिए 10 दिन का समय

राजस्थान बोर्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। आरबीएसई ने आज राजस्थान बोर्ड परिणाम के लिए पुनर्मूल्यांकन यानी रीचेकिंग प्रक्रिया के संबंध में नोटिस जारी किया है। छात्रों के पास अपने बोर्ड के परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए पूछने के लिए लगभग 10 दिनों का समय दिया गया है।

MAY 28, 2022 20:55 IST

RBSE 12th Result 2022: 8 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

इस बार, राजस्थान बोर्ड की ओर से 8 लाख से अधिक छात्र अपने आरबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान बोर्ड अजमेर मई के अंत तक कक्षा 12 की एक स्ट्रीम की रिलीज जारी कर सकता है, अभी तक डेट पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MAY 28, 2022 20:28 IST

Rajasthan Board 12th Result: परिणाम जल्द अपेक्षित

राजस्थान बोर्ड अजमेर से एक बड़ी खबर आ रही है। आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की संभावना है। बीएसईआर रिजल्ट को लेकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अहम नोटिस जारी किया गया है, नतीजे rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

MAY 28, 2022 19:42 IST

RBSE Result 2022: जल्द जारी किए जाएंगे 12वीं परीक्षा परिणाम

आरबीएसई यानी राजस्थान एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जल्द जारी हो सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से राजस्थान 12 वीं विज्ञान, आर्ट्स और कॉमर्स परिणाम जारी करने की डेट्स की पुष्टि करने की उम्मीद है। एक बार घोषित हो जाने के बाद छात्र अपने राजस्थान बोर्ड के परिणाम की जांच कैसे करें, इसके स्टेप्स यहां पर देख सकते हैं।

MAY 28, 2022 19:15 IST

Rajasthan Board Result: 12वीं परिणाम डेट को दिया जाएगा अंतिम रूप

राजस्थान बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद, विवरण यहां अपडेट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 12 के लिए राजस्थान परिणाम 2022 के लिए तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, हालांकि मई में ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद की जा सकती है।

MAY 28, 2022 18:41 IST

RBSE Result 2022: आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार

राजस्थान बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को यह बात ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि आरबीएसई परिणाम 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जानी बाकी है।

MAY 28, 2022 18:16 IST

Rajasthan Board 10th and 12th Result: बीते साल रद्द हो गई थी परीक्षा

साल 2021 में, RBSE की ओर से COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों का मूल्यांकन उनके इंटरनल और अन्य प्रोजेक्ट्स के आधार पर किया गया था। साल 2021 के आरबीएसई 12वीं के परिणाम के लिए पास प्रतिशत तीनों स्ट्रीम के लिए 99 प्रतिशत से ऊपर दर्ज किया गया था।

MAY 28, 2022 17:47 IST

RBSE Result 2022: इस आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

एक बार घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपने आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। छात्र अपने राजस्थान 12वीं के रिजल्ट 2022 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे अपडेट देख सकते हैं।

MAY 28, 2022 17:12 IST

Rajasthan Board Result 2022: पहले घोषित होगा 12वीं रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई द्वारा 12वीं विज्ञान, कॉमर्स और कॉमर्स स्ट्रीम के आरबीएसई परिणाम की डेट्स की घोषणा जल्द ही करने की उम्मीद है। पिछले रुझानों के अनुसार, आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम पहले घोषित होने की उम्मीद है, उसके बाद आर्ट और कॉमर्स का परिणाम होगा।

MAY 28, 2022 16:47 IST

Rajasthan Board Result 2022: पहले आएगा ये रिजल्ट

इससे पहले, आरबीएसई के अधिकारियों ने कहा था कि विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2022 पहले घोषित किया जाएगा, उसके बाद आर्ट स्ट्रीम रिजल्ट जारी होगा। आरबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करेगा।

MAY 28, 2022 16:24 IST

Rajasthan Board Result 2022: आरबीएसई अधिकारियों से परिणाम की पुष्टि नहीं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द ही आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 साझा करने की उम्मीद है। आरबीएसई के अधिकारियों ने अभी तक परिणामों की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 जल्द ही जारी किए जाएंगे। छात्र नीचे आरबीएसई 12वीं के परिणाम के लिए लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए यहां अपडेट पढ़ सकते हैं।

MAY 28, 2022 15:51 IST

Rajasthan Board 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022' लिखा है।
अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
आपका 'आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

MAY 28, 2022 15:12 IST

RBSE 10th, 12th Result date: कंपार्टमेंट परीक्षा का होगा आयोजन

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इसके जरिए स्‍कोर में सुधार का मौका मिल सकता है। 
 

MAY 28, 2022 14:43 IST

Sarkari Result LIVE: मई के आखिर में इस स्‍ट्रीम के परिणाम जारी होने की संभावना

इस साल राजस्‍थान बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 20 लाख स्‍टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। जल्‍द ही परीक्षार्थियों के परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि पहले साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। मई के आखिर तक इसकी घोषणा की संभावना थी, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। 

MAY 28, 2022 13:22 IST

RBSE 10th, 12th Result date: रिजल्‍ट पर कभी भी आ सकता है अपडेट

राजस्थान 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया जा सकता है जबकि आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 30 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यदि आज परिणाम घोषित नहीं होते हैं तो तीन से चार दिन के अंदर कोई अपडेट जारी किया जाएगा। 

MAY 28, 2022 12:41 IST

Sarkari Result LIVE: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हो सकता है ऐलान

बताया जाता है कि राजस्‍थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हो सकता है। इसकी घोषणा  शिक्षा मंत्री द्वारा किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। 

MAY 28, 2022 12:41 IST

Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022: जानिए कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस साल 10वीं बोर्ड के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। 
 

MAY 28, 2022 12:40 IST

RBSE 10th, 12th Result date: जानिए कब आएंगे 10वीं के रिजल्‍ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 राजस्थान बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि 10वीं बोर्ड रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।