Sarkari Naukri: डाक विभाग, यूपीएससी, पुलिस समेत कई विभागों में नौकरी-जानिए आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए इस पेज से जुड़ें रहें, आप 10वीं पास हों या पोस्टग्रेजुएट या पीएचडी होल्डर यहां लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022 के साथ साथ आने वाले व आ चुके नोटिफिकेशन, आंसर की, पीडीएफ, कटऑफ, एडमिट कार्ड व रिजल्ट की जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ दी जाती है। यहां हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली हर इम्पॉर्टेंट खबर को प्राथमिकता के साथ कवर किया जाता है। इसके अलावा हर रिजल्ट को सबसे तेज कवर किया जाता है।
मौजूदा समय में एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल फॉर्म जारी हो गए हैं, एसएससी जीडी कांस्टेबल PST/PET राउंड व एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं, जबकि एसएससी एमटीएस टियर 2, बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, नीट एमडीएस का रिजल्ट आने वाला है, नीट यूजी व नीट पीजी के लिए अपडेट आ रहे हैं, राजस्थान यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती चल रही है।
Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE: यहां देखिए सरकारी नौकरी के ताजा नोटिफिकेशन
एजुकेशन में, यूजीसी नेट परीक्षा शुरू होने वाली है, जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड आने वाले हैं, दूसरी तरफ सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इस समय एकेडमिक रिजल्ट के साथ प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े रिजल्ट भी लगातार जारी हो रहे हैं। इन अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें।
UPSC CDS-2: 339 खाली पदों पर वैकेंसी
यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रमों में 339 खाली पदों पर प्रवेश के लिए 04 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी के इन पदों पर निकली है भर्ती
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2 2022 को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC CDS 2 परीक्षा 2022 के तहत कई अलग-अलग भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Sakari Job 2022 Live: यूपीएससी सीडीएस-2 खाली सीट विवरण
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला- 22 सीट
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी (महिला) (एनटी) - 16 सीट
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून- 100 सीट
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 169 सीट
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद- 32 सीट
Sarkari Naukri 2022 Live: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी
यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कैंप असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org की मदद से 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और प्रक्रिया के माध्यम से कैंप असिस्टेंट ग्रेड 3 के 24 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: आरबीआई ने निकाली वैकेंसी
भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड, RBISB ने फायर ऑफिसर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 23 मई, 2022 से शुरू होगी। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2022 तक है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सेक्शन ऑफिसर समेत इन पदों के लिए नौकरी
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में सेक्शन ऑफिसर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार धिकारिक वेबसाइट cic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट के लिए नौकरी
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के जरिए 1 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कितना मिलेगा वेतन
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिल नाडु, तेलंगाना, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती होगी। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके तहत 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडिया पोस्ट ने निकाली वैकेंसी
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 28 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2022 तय की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर तकनीकी सहायक के लिए वैकेंसी
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने जूनियर तकनीकी सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.com के जरिए 6 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 261 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए बंपर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 991 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जून 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन
हिमाचल हिल पोर्टर कंपनी के जरिए आयोजित होने वाली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अवेरीपट्टी, रामपुर बुशर, जिला- कुल्लू, (एचपी) में सुहब 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित होना होगा। वॉक-इन-इंटरव्यू 1 जून 2022 को होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: पोर्टर के पद पर भर्ती
हिमाचल हिल पोर्टर कंपनी ने सिविल लेबर (पोर्टर) के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 जून 2022 से 04 जून 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: सुधार का मिलेगा मौका
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर 27 और क्लर्क के 964 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2022 से शुरू की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए वे 26 से 30 जून तक करेक्शन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कार्यकारी अधिकारी के लिए वैकेंसी
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने कार्यकारी अधिकारी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून है। इच्छुक उम्मीदवार टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results 2022 Live: ऑयल इंडिया कंपनी ने निकाली वैकेंसी
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने एलपीजी ऑपरेटर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 24 मई, 25 मई और 27 मई, 2022 को आयोजित किए जाएंगे।
Sarkari Results 2022 Live: एमपीआरएल भर्ती आयु सीमा और योग्यता
एमपीआरएल सरकारी भर्ती आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता बीई/बी.टेक./बीएससी इंजीनियरिंग होनी चाहिए। इन पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 27 साल और ओबीसी (एनसीएल) के लिए 3 साल और एससी / एसटी उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: एमपीआरएल के इन पदों पर होगी भर्ती
एमपीआरएल की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केमिकल के 20 पदों, इलेक्ट्रिकल के 6 पद, इंस्ट्रुमेंटेशन के 7 पद, मैकेनिकल के 20 पदों, सिविल के 3 पद, मेटालर्जी के 1 पद, कंप्यूटर साइंस के 6 पद और कैमिस्ट्री के 2 पदों को लेकर भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: एमआरपीएल नौकरी का आया मौका
GATE 2022 में पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mrpl.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मैंगलोर रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और कार्यकारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Results 2022 Live: इन पदों पर की जानी है भर्ती
इंडियन ऑयल के अंदर इंजीनियर्स/ऑफिसर उम्मीदवारों की भर्ती केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एससी एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग विषयों के अंदर की जाएगी।
Sarkari Results 2022 Live: जरूरी डेट्स
इंडियन ऑयल सरकारी पदों को लेकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 अप्रैल, 2022 से हो चुकी है। इंडियन ऑयल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 22 मई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इंडियन ऑयल की ओर से पदों के लिए उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी 2022 के लिए अन्य अपडेट नीचे देखें।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन ऑयल में निकली वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इंजीनियर्स / ऑफिसर और ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियर के पदों के लिए भर्तियों को निकाला गया है। इस इंडियन ऑयल भर्ती को लेकर आवेदन करने वालों को GATE 2022 में पास होना चाहिए।
Sarkari Results 2022 Live: जरूरी शैक्षिक योग्यता
नीचे बताई सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी, बीए, बीकॉम या बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अलावा मैसेंजर, फायरमैन सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास योग्यता भी होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर निकली है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से लाइब्रेरियन- 1 पद, फायरमैन- 3 पद, मैसेंजर- 13 पद, नाई- 1 पद, स्टेनो ग्रेड II- 2 पद, एलडीसी- 6 पद, धोबी- 1 पद, रेंज चौकीदार- 1 पद और ड्राफ्टरी के 2 पद पर भर्ती का जाएगी।
Sarkari Results 2022 Live: उम्मीदवार ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
रक्षा मंत्रालय की ओर से सरकारी भर्ती के लिए विज्ञापन 14 मई 2022 को रोजगार समाचार में पोस्ट किया गया था। रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार 3 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results 2022 Live: रक्षा मंत्रालय 10वीं और 12वीं पास नौकरी
रक्षा मंत्रालय ने योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत लाइब्रेरियन, मैसेंजर और अन्य नागरिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कार्यकारी अधिकारी के पदों के लिए मांगे आवेदन
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधीनस्थ सेवा में कार्यकारी अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 20 मई से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून है। इच्छुक उम्मीदवार टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई में निकली वैकेंसी
भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने अनुबंध के आधार पर चैनल मैनेजर के 642 पदों के लिए एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 जून है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 390 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक hurl.net.in के जरिए 24 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए जरूरी योग्यता
असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट के लिए बंपर नौकरी
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के जरिए 1 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक के कुल 462 रिक्त पदों को भरा जाना है।
Sarkari Naukri 2022 Live: पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
पटना उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 मई 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: सुधार का भी मिलेगा मौका
रीट परीक्षा के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइटreetbser2022.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आवेदन फॉर्म में सुधार 25 से 27 मई 2022 तक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 46,500 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022: क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए नौकरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया आज यानि 20 मई से शुरू हो रही है।
Sarkari Result 2022: रीट आवेदन की बढ़ी तारीख
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) 2022 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दी हे। अब उम्मीदवार 23 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन क अंतिम तिथि 20 मई थी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइटreetbser2022.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022: एसएससी सीएचएसल टियर 1 के एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के पूर्वी क्षेत्र (ईआर) ने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के तहत एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sscer.org माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
टीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 26,250 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू की जाएगी। प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल और टीजीटी पदों के लिए 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: टीचरों ने लिए वैकेंसी
इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 28 मई 2022 तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर आवेदन फॉर्म दस्तावेज समेत भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी हिंदी, टीजीटी मैथ्स, टीजीटी सोशल साइंस और प्राइमरी टीचर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
ओएनजीसी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके जरिए कुल 922 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनसीजी ने निकाली वैकेंसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 28 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 922 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए योग्यता
रेलवे की ओर से निकाले गए अपरेंटिस पदों के लिए आवेदक यानी अप्लाई करने वाले उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी हैं। इसके अलावा आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री भी होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे अपरेंटिस पदों पर भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अपरेंटिस 1033 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 24 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeindia.org की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Bharti 2022: UPSC CDS 2 आवेदन शुरू
यूपीएससी भर्ती के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर सात जून को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सीडीएस-2, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Sarkari Jobs 2022 Live: UPSC CDS 2 आवेदन शुरू
यूपीएससी अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC CDS II परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2022 की आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है।
Sarkari Naukri 2022 Result: यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा
यूपीएससी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियों में प्रवेश दिया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 2022 में 6622 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। इसके लिए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-1) परीक्षा, 2022 के परिणाम घोषणा बुधवार, 18 मई तक हुई है। यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने रिजल्ट देख डाउनलोड करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनजीसी भर्ती की आवेदन फीस
ओएनजीसी भर्ती के लिए आवेदन फीस ओबीसी / जनरल / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार 300 रुपये प्रति रखा गया है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक आदि श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनजीसी में निकली भर्ती
ओएनजीसी यानी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की ओर से दिग्गज कंपनी ओएनजीसी की भर्ती के अनुसार कई गैर-कार्यकारी पद के लिए 922 वैकेंसी भरने को लेकर भर्ती अभियान चल रहा है।
Sarkari Naukri 2022 Live: ONGC भर्ती के लिए करें आवेदन
ओएनजीसी के विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2022 है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 900 से अधिक गैर-कार्यकारी वैकेंसी पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनजीसी में नौकरी का सुनहरा अवसर
ओएनजीसी यानी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस खोज एवं उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। ओएनजीसी की ओर से 900 से ज्यादा गैर-कार्यकारी वैकेंसी के लिए भर्ती को लेकर आवेदन रिलीज हुए हैं।
UP Police Result 2022: जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस एसआई पीईटी फेज-2 में कुल मिलाकर 9534 खाली पदों जिनमें से 9027 वैकेंसी सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 पद फायर अफसर-2 के लिए रखी गई है।
Sarkari Naukri 2022 Vacancy: यूपी पुलिस एसआई पीईटी फेज-2 एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस विभाग की ओर से कुल 9534 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। यूपी पुलिस पीईटी के दूसरे के चरण के दौर के लिए कुल 21483 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपी पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी 19 मई से शुरू होगी और 25 मई, 2022 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: UP Police SI पीईटी एडमिट कार्ड
UPPRPB यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर, फायर ऑफिसर-2 और प्लाटून कमांडर पदों के लिए दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी (PET) फेज-2 को लेकर एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है।
Sarkari Result Live - ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती
ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited) ने प्रबंधक, अधीक्षण अभियंता, अधीक्षण चिकित्सा अधिकारी और अन्य सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ऑयल इंडिया भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र OIL की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए oil-india.com पर जाएं।
Sarkari Result Live - तमिलनाडु लोक सेवा आयोग
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने कार्यकारी अधिकारी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ग्रुप-VII-B सेवाओं में शामिल कार्यकारी अधिकारी, ग्रेड- III पद के लिए कुल 42 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में बीपीएससी प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीयों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। बिहार का। इससे पहले, पंजीकरण की समय सीमा 22 अप्रैल 2022 थी।
Sarkari Result Live - CUET PG 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA 19 मई, 2022 को CUET PG 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CUET NTA की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2022 तक है।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 145 लोगों ने पाए 100 में से 100 नंबर
प्रदेश के 145 छात्रों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है यानी पूरे 100 नंबर हासिल किए हैं। इस साल, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 85.63 प्रतिशत है, जबकि पिछले वर्ष, उत्तीर्ण प्रतिशत 99.90 प्रतिशत था। पिछले साल, सभी छात्रों को कोविड -19 और ऑनलाइन परीक्षा के कारण प्रमोट किया गया था।
Sarkari Result 2022 - असम लोक सेवा आयोग अपडेट
असम लोक सेवा आयोग (Assam Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की सूची अपलोड कर दी है और अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर में शामिल होंगे।
Sarkari Result 2022 - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भर्ती
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक बार फिर टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि जून 2022 से बढ़ाकर 31 मई कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक IGNOU वेबसाइट - ignou.ac पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
Sarkari Result Today - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अपडेट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने D.El.Ed स्क्रूटनी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो D.El.Ed स्क्रूटनी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट - माध्यमिक.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - एम्स भोपाल में नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने विभिन्न संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून 2022 है। भर्ती अभियान की अधिसूचना सबसे पहले 14 मई 2022 को जारी की गई थी।
Sarkari Result Live - KEAM 2022 परीक्षा स्थगित
प्रवेश परीक्षा आयुक्त ने KEAM 2022 परीक्षा स्थगित कर दी है। केरल इंजीनियरिंग / फार्मेसी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब 4 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना सीईई की आधिकारिक साइट cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - ISCI CSEET मई परिणाम 2022 घोषित
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 18 मई, 2022 को ISCI CSEET मई परिणाम 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ICSI की आधिकारिक साइट icsi.edu के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2022 घोषित
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से लिखित परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Today - सीआरपीएफ में नौकरी
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियर) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मई से 2 जून 2022 तक वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित इकाई में निर्धारित तिथियों पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी में दस्तावेजों को लाना आवश्यक है।
Sarkari Result Live - संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2021-22
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता के पद के लिए संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2021-22 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। UPPSC AE एडमिट कार्ड लिंक आयोग के आधिकारिक uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस भर्ती
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (Indian Institute of Banking and Finance) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (CAIIB) 2022 के सर्टिफाइड एसोसिएट के लिए पात्र भारतीय नागरिकों और JAIIB प्रमाणित उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। पात्र उम्मीदवार CAIIB 2022 के लिए 11 मई 2022 से 31 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - संयुक्त भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission) ने 18 मई 2022 को, सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर, सहायक राजस्व निरीक्षक, फॉरेस्ट गार्ड सहित ग्रुप सी पदों के लिए 2841 रिक्तियों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए हैं।
Sarkari Result Live - राजस्थान उच्च न्यायालय ने जारी किया रिजल्ट
राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) ने जूनियर न्यायिक सहायक (जेजेए), कनिष्ठ सहायक (जेए) और क्लर्क के पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम hcraj.nic.in पर घोषित कर दिया है।
Sarkari Result Live - पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने अपनी वेबसाइट पर कार्मिक अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 22 जून 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 2 जून 2022 से यूपीपीसीएल कार्मिक अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनजीसी के इन पदों पर निकली है भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से ओएनजीसी में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर फायर सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर मोटर व्हीकल ड्राइवर और जूनियर असिस्टेंट ऑपरेटर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर फायरमैन, जूनियर डीलिंग असिस्टेंट सहित कुल 922 खाली वैकेंसी पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: ओएनजीसी कंपनी में नौकरी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से नॉन एग्जीक्यूटिव पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com की मदद से 28 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari 2022 Notification Live: डाक विभाग भर्तीृ वेतन
डाक विभाग के कई पदों के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Results 2022 Live: भारतीय डाक विभाग में कितने पद खाली?
इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाक विभाग की प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), डाक सेवक, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के 38,926 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए है मौका, आयु सीमा
भारतीय डाक विभाग की ओर से निकली कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
Sarkari Results 2022 Live: भारतीय डाक में नौकरी
इंडियन पोस्ट के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य 38926 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: ग्राम सेवक भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
ग्राम सेवक पदों को लेकर जो भर्ती निकाली गई है उसके अनुसार उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार वेबसाइट ssb.punjab.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: ग्राम सेवक के ये पद खाली
ग्राम सेवक के कई पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब में विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के 792 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: ग्राम सेवक पदों पर निकली भर्ती
पीएसएसएसबी यानी पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर या ग्राम सेवक पद भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.punjab.gov.in की मदद से 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके अलावा आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 30 जून 2022 निर्धारित है।
Sarkari Naukri Results Live 2022: इंडियन आर्मी में नौकरी के लिए योग्यता
भारतीय सेना स्टैटिसटिकल असिस्टेंट पद भर्ती को लेकर उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्टैटिसटिक्स / इकोनॉमिक्स / मैथमेटिक्स से बैचलर डिग्री धारक होना चाहिए। इसके अलावा सिविलियन ग्रुप सी के पदों पर भर्ती को लेकर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त पद भर्ती को लेकर उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 साल और ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: सेना के इन पदों पर निकली भर्ती
सरकारी नौकरी प्रक्रिया की मदद से सिविलियन ग्रुप सी के कुल मिलाकर 65 पद पर भर्ती की जाएगी। इसमें चौकीदार के 11 पद, कुक के 4 पद, स्टैटिसटिकल असिस्टेंट के 1 पद, नाई के 2 पद, ट्रेड्समैन मेट के 8 पद, वॉशर मैन के 12 पद और सफाई वाली के 27 पदों को शामिल किया गया हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन आर्मी में निकली भर्ती
इंडियन आर्मी की भर्ती के अनुसार पश्चिमी कमांड की ओर से ग्रुप सी पद की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज हुए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स रोजगार समाचार में विज्ञापन रिलीज होने के 45 दिन के भीतर भेजे जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी के इन पदों पर निकली भर्ती
यूपीएससी के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पद पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार के आवेदनों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल हुए वह अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से पूरा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड भर्ती
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) ने जूनियर सहित 390 गैर-कार्यकारी पदों इंजीनियर, इंजीनियर असिस्टेंट, क्वालिटी असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अपडेट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने कहा कि पूरे भारत से लगभग 1 लाख छात्रों ने आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है। इसमें से 150 छात्रों का चयन अंतरिक्ष एजेंसी ने किया है। इसरो 16 मई से 28 मई तक 'युव विज्ञान कार्यक्रम' (युविका) आयोजित कर रहा है।
Sarkari Result Live - भारतीय रिजर्व बैंक का बड़ा अपडेट जारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने 28 मई 2022 को होने वाली सामान्य (चरण -1) लिखित परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र 2022 जारी किया है। उम्मीदवार 13 मई 2022 से 28 मई तक आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित
मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर देख सकते हैं। ऑफलाइन ऐसे देखें परिणाम-
MBSE10 लिखें स्पेस दें रोल नंबर लिखें
5676750 पर भेज दें।
Sarkari Result Live - आरबीआई व एसबीआई बैंक का नोटिफिकेशन जारी
स्टेट बैंक ऑफ (State Bank of India) इंडिया चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी), चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) और सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) के पद पर भर्ती के लिए सेवानिवृत्त उम्मीदवारों की भर्ती करना चाहता है।
Sarkari Result Live - यूपीएससी का नया नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2 2022 के लिए upsc.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। अब, उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2022 के लिए upsconline.nic.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोग में प्रवेश के लिए 400 सीटें हैं।
Sarkari Result Live -बिहार लोक सेवा आयोग अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने उन उम्मीदवारों की सूची जारी की है जो हेडमास्टर भर्ती परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं हैं। सामान्य ज्ञान लिखित परीक्षा 31 मई को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - असिस्टेंट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर RBI Assistant Mains Result 2022 जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार जो आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2022 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - यूजीसी नेट: परीक्षा केंद्रों की संख्या में हुई वृद्धि
UGC NET 2022 पंजीकरण जल्द ही (20 मई 2022 को) अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर समाप्त होने जा रहा है। इस साल, NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की है।
Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022
कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना जारी हो गई है। उम्मीदवार अब 17 मई से 16 जून 2022 के बीच ssc.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी द्वारा सितंबर 2022 के महीने में दिल्ली पुलिस एचसी आवेदन पत्र जमा करने वालों के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नौकरी
तेलंगाना स्टेट सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (TSSPDCL), तेलंगाना सरकार ने जूनियर लाइनमैन (JLM), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और सब इंजीनियर (SE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट -/tssouternpower.cgg.gov पर अपलोड कर दिया है।
Sarkari Result Today - यूपी पुलिस भर्ती में आया नया अपडेट
यूपी पुलिस या उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब uppbpb.gov.in से यूपी पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

