Sarkari Naukri: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकाली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए इनदिनों बेहतर अवसर है। प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीटेट, सीटेट आदि परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके अलावा बैंक, रेलवे, सेना समेत विभिन्न सरकारी विभागों में ढेरों वैकेंसी निकाली जा रही है। ऐसे में लेटेस्ट जॉब अपडेट एवं जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।
आजकल रेलवे सीबीटी 1 स्कोरकार्ड, यूपीटेट 2022 , RSMSSB, एसएससी सीजीएल सीएचएसएल आदि से संबंधित लगातार नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान एपीआरओ का एडमिट कार्ड, यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के आगामी चरण, एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट आदि की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में सभी जरूरी सूचनाएं आपको उपलब्ध कराई जाएगी।
Sarkari Naukri Today LIVE: Check all Govt Jobs Notification here
सरकारी नौकरियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा एजुकेशन सेक्टर में भी आजकल कई प्रमुख रिजल्ट जारी होने वाले हैं, जिनमें एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड आदि शामिल हैं। सीबीएसई की ओर से टर्म 2 के भी एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में रिजल्ट की तारीख से लेकर एडमिट कार्ड एवं स्कोर कार्ड आदि की जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri: एनएसयूटी ने निकाली भर्ती
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 152 रिक्तियों को भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 13 मई 2022 तक है।
Sarkari Naukri: जारी हुए एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने लेक्चरर गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 मई 2022 को दो पालियों में किया जाएगा।
Sarkari Naukri: CWMA ने मांगे आवेदन
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने नई दिल्ली और कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) बेंगलुरु में कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 53 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri: ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 13 मई 2022 है।
Sarkari Jobs 2022: सीएपीएफ में निकाली वैकेंसी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri: UPPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने लेक्चरर गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 मई 2022 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
Sarkari Jobs 2022: एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके जरिए 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svbpmeerut.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: पीएसपीसीएल ने निकाली वैकेंसी
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने सहायक लाइनमैन पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर नौकरी की अधिसूचना चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1690 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Jobs 2022: ईसीआईएल ने मांगे आवेदन
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
Sarkari Jobs 2022: जल विकास एजेंसी ने निकाली वैकेंसी
राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर में स्थित अपने मुख्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Today: CRIS ने मांगे आवेदन
सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम, क्रिस ने असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट cris.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: भाभा अनुसंधान ने निकाली भर्ती
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 266 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट nrbapply.formflix.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
PNB Bharti 2022: पंजाब नेशनल बैंक भर्ती की शैक्षिक योग्यता
पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में स्पेशलिस्ट अफसर पदों को लेकर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट/ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट या सीएफए (अमेरिका) से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की डिग्री होनी चाहिए।
CRPF Bharti 2022: डिप्टी कमांडेंट के पदों पर वैकेंसी
सीआरपीएफ के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य इंजीनियर निर्धारित डेट और समय पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
PNB Bharti 2022: स्पेशलिस्ट अफसर की भर्ती
पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से स्पेशलिस्ट अफसर पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके तहत सीनियर मैनेजर सहित तमाम पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में 20 अप्रैल 2022 को pnbindia.in पर एसओ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Sarkari Naukri Today: SBI SCO भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
एसबीआई बैंक की से नियमित और बॉन्ड के आधार पर 8 स्पेशलिस्ट कैडर अफसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नोटिफिकेशन की जानकारी पहले ही साझा हो चुकी है। अब इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन लास्ट डेट नजदीक है और इच्छुक योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं। 28 अप्रैल इसकी लास्ट डेट है।
Sarkari Naukri 2022: सीजीपीएससी एडमिट कार्ड
सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवारों को विवरण की मदद से लॉग इन करना चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर ईमेल आईडी और पासवर्ड से आप लॉग इन कर सकेंगे। सरकारी भर्ती की इस प्रक्रिया का मकसद 49 से ज्यादा पदों पर प्राचार्य वर्ग-1 और वर्ग-2 की वैकेंसी भरना है।
CGPSC Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एडमिट कार्ड
सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नीचे बताए पदों के लिए लिखित परीक्षा एक मई से दो मई, 2022 तक रायपुर जिले के अंदतर कई पालियों में आयोजित होगी। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in की मदद से डाउनलोड करें।
NIT Bharti 2022: एनआईटी में होने जा रही भर्ती
एनआईटी दुर्गापुर भर्ती की मदद से इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईटी दुर्गापुर की आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाकर 29 अप्रैल, 2022 से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनआईटी अभियान के तहत सीनियर तकनीशियन, पुस्तकालय और सूचना सहायक, तकनीकी सहायक, तकनीशियन, कार्यालय परिचारक और अन्य 106 पद को भरने जा रहा हैं।
UPSSSC Sarkari Bharti 2022: 24 हजार से ज्यादा सरकारी भर्ती
यूपीएसएसएससी यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नौ लंबित भर्तियों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे 34.54 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और इसके अनुसार कुल मिलाकर 24,017 युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है।
Sarkari Naukri Update: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किए एडमिट कार्ड
सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से कई पदों पर 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं। वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन विज्ञान), सहायक संचालक (रेशम), सहायक संचालक (योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग) परीक्षा को लेकर क्रमशः 01, 01, 10 पदों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं।
Sarkari Result 2022: RPSC सहायक प्रोफेसर रिजल्ट
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गणित के लिए आरपीएससी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) रिजल्ट 2020 रिलीज हुआ है। रिजल्ट के साथ आयोग परीक्षा को लेकर कट-ऑफ अंक रिलीज किए हैं। स्कोर चेक करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें।
Sarkari Job 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती
बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड तकनीशियन ग्रुप-सी पदों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई हैं साथ ही आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी गई है, इस संबंध में उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं। बीईएल आवेदन को लेकर उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से एसएसएलसी और आईटीआई या एक साल का अप्रेंटिसशिप याएसएसएलसी और 3 वर्षीय राष्ट्रीय ट्रेनी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
BEL Bharti 2022: कई पदों पर भर्तियां
बीईएल में निकली भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार पदों के लिए 30 अप्रैल 2022 तक या पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत भारत उद्यम ने इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी और टेक्नीशियन-सी के 91 पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं। बीईएल बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए स्थाई आधार पर भर्ती को लेकर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।
SSC MTS Exam 2022: एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा डेट
एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा 2020 के लिए पात्र उम्मीदवार परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ssc.nic.in पर जाएं। एसएससी के अनुसार, परीक्षा डेट अभी अंतरिम है और कोविड -19 महामारी के दिशा-निर्देशों के अधीन परिस्थिति के अनुसार परीक्षा डेट में बदलाव हो सकता है। ऐसा होने पर समय रहते इसकी सूचना दे दी जाएगी।
Sarkari Naukri News 2022: राज्य लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती
सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से कई पदों की परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन विज्ञान), सहायक संचालक (रेशम), सहायक संचालक (योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग) परीक्षा के लिए क्रमशः 01, 01, 10 पदों के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं।
Sarkari Job 2022: जूनियर ऑडिटर के पदों पर निकली भर्ती
PGIMER की ओर से पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के द्वारा जूनियर ऑडिटर पदों को लेकर भर्ती के लिए आवेदनों को आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवार 5 मई 2022 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
sarkari result live - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भर्ती
नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने जेआरएफ, आरए और रिसर्च साइंटिस्ट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनआरएससी की आधिकारिक साइट nrsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 55 पदों को भरेगा।
Sarkari Result Live - जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों की आंसर की जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 अप्रैल 2022 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी upsssc.gov.in पर प्रकाशित कर दी है। परीक्षा जूनियर इंजीनियर (जेई), संगंक और फोरमैन पदों के लिए थी। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्तियां, यदि कोई हो, भी उठा सकते हैं। आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सहायक भूभौतिकीविद् और अन्य पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - www.upsc.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2022 तक है और पूरी तरह से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन की छपाई की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 67 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Result Live - अपर डिवीजन क्लर्क के लिए प्रवेश पत्र जारी
अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी यूडीसी मुख्य परीक्षा 2022 शनिवार, 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ लॉगिन कर सकते हैं। चरण 2 की परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए चार विषयों पर होगी। प्रत्येक विषय - जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन - में एक-एक अंक के 50 प्रश्न होंगे।
Sarkari Result Live - ओजेएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी
ओपीएससी ओजेएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए opsc.gov.in पर जा सकते हैं। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा न्यायिक सेवा (OJS) प्रारंभिक परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कहा कि कुल 864 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्त की है।
Sarkari Result Live - नाबार्ड में नौकरी का आया मौका
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नाबार्ड रिजल्ट 2021 घोषित किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नाबार्ड की आधिकारिक साइट nabard.org के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - राजस्थान में एसीएफ और वन रेंज अधिकारी के पद पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वन विभाग, राजस्थान में एसीएफ और वन रेंज अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार जो आरपीएससी एसीएफ एफआरओ साक्षात्कार 2022 (विज्ञापन संख्या 06/2018-19) में उपस्थित हुए थे, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 अप्रैल 2022 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी upsssc.gov.in पर प्रकाशित की है। परीक्षा जूनियर इंजीनियर (जेई), संगंक और फोरमैन पदों के लिए थी।
Sarkari Result Live - जम्मू और कश्मीर कर्मचारी चयन बोर्ड
जम्मू और कश्मीर कर्मचारी चयन बोर्ड (JKSSB) ने लेखा सहायक (वित्त) के पद के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा के अंकों की एक सूची अपलोड की है। जो 06 मार्च 2022 को जेकेएसएसबी अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी jkssb.nic.in पर जाकर जेकेएसएसबी एफएफए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सब डिवीजनल इंजीनियर (SDE), असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (SSO) और सीनियर लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 71 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
Sarkari Result Live - WBJEE एडमिट कार्ड 2022
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, WBJEE एडमिट कार्ड 2022 22 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। WBJEEB ने सभी उम्मीदवारों के लिए यह एडमिट कार्ड जारी किया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
WBJEE एडमिट कार्ड 2022 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए है।
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वन विभाग, राजस्थान में एसीएफ और वन रेंज अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार जो आरपीएससी एसीएफ एफआरओ साक्षात्कार 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च
ICMR-नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च (NCDIR) बेंगलुरु ने विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाए हैं, इन पदों में कंप्यूटर प्रोग्रामर, साइंटिस्ट और अन्य शामिल हैं। शोध के पद आईसीएमआर-नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च में परियोजना के तहत विशुद्ध रूप से अस्थायी या अनुबंध के आधार पर उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कुल 15 पदों के लिए 09 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Delhi University Bharti 2022: सहायक प्रोफेसर की भर्ती
दिल्ली यूनिवर्सिटी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Sarkari Naukri 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रिलीज परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के साथ ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स 77.27 रही है। आरपीएससी रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। परिणाम के साथ आयोग परीक्षा लिए कट-ऑफ अंक भी रिलीज किए हैं।
Sarkari Naukri 2022: RPSC सहायक प्रोफेसर भर्ती रिजल्ट
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गणित आरपीएससी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) रिजल्ट 2020 रिलीज कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच करने के लिए आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ आयोग ने परीक्षा कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।
BEL Sarkari Naukri 2022: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार इन पद के लिए 30 अप्रैल 2022 तक या पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022, Delhi University Bharti: ऐसे करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाइए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिंक को क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लें।
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Sarkari Job 2022: BEL सरकारी भर्ती
बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत उद्यम ने इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी और टेक्नीशियन ग्रुप-सी के 91 पद भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित हुए हैं। गौरतलब है कि बीईएल बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए स्थाई आधार पर भर्ती को लेकर हैं।
Sarkari Result 2022: RPSC सहायक प्रोफेसर पद का रिजल्ट घोषित
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गणित के लिए आरपीएससी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परिणाम 2020 रिलीज कर दिया गया है। परिणामों के साथ आयोग की ओर से परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए वह अपने स्कोर आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगइन की मदद से करें।
Sarkari Naukri, NIT Bharti 2022: पदों का विवरण और आवेदन शुल्क
एनआईटी में लैब अटेंडेंट, ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। लाइब्रेरी और सूचना सहायक, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, एसएएस असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
Sarkari Job 2022: NIT भर्ती के लिए ये है आयु सीमा
नीचे बताई गई भर्ती को लेकर जो भी उम्मीदवार इन पदों को लेकर आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए अलग-अलग आयु सीमा मांगी गई है। उम्मीदवारों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी एनआईटी दुर्गापुर की आधिकारिक वेबसाइट के 'करियर' अनुभाग में 'नॉन टीचिंग स्टाफ' टैब पर मिल जाएगी। टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल निर्धारित है जबकि सीनियर टेक्नीशियन के लिए 33 साल होनी चाहिए।
Sarkari Job Today 2022: नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती
NIT Recruitment 2022: एनआईटी यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से नॉन-टीचिंग स्टाफ को लेकर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अनुसार एनआईटी दुर्गापुर में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल मिलाकर 106 पद पर भर्ती होनी है। इसके अलावा इन पद पर आवेदन की आखिरी डेट नजदीक आ चुकी है।
Supreme Court Sarkari Naukri Recruitment 2022: एससी भर्ती होने पर इतनी होगी सैलरी
सुप्रीम कोर्ट की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार कंप्यूटर संचालन में प्रवीण होने के साथ अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषाओं और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ट्रांसलेटर पदों के लिए चयनित उम्मीदवार हर महीने 44,900 रुपये प्रति महीने वेतन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2021 को 32 साल से कम हो।
Supreme Court Sarkari Recruitment 2022: कोर्ट ट्रांसलेटर पद भर्ती के लिए योग्यता
सुप्रीम कोर्ट के अंदर ट्रांसलेटर पद निकली भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास अंग्रेजी और इससे संबंधित स्थानीय भाषा में ग्रेजुएशन डिग्री हो। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद भी करना होगा। इसके अलावा अंग्रेजी संबंधित स्थानीय भाषा अनुवाद काम में दो साल का अनुभव मांगा है।
Sarkari Job 2022, Supreme Court Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसलेटर पद की नौकरी
भारत के सुप्रीम कोर्ट यानी कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कई सारे पदों को लेकर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अनुसार पूर्व कैडर 'कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)' के तहत 25 पदों की भर्ती को लेकर अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है।
Sarkari Naukri 2022 Police Bharti: पुलिस में भर्ती की चयन प्रक्रिया
कोलकाता पुलिस की ओर से निकाली गई भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के प्रोसेस के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा यह भर्ती कोलकाता पुलिस की ओर से निकाली गई है तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जरूरी विवरण देख सकते हैं।
Police Sarkari Bharti 2022: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
पुलिस विभाग में निकाली गई भर्ती को लेकर आवेदकों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 20 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना चाहिए।
Police Sarkari Bharti 2022: पुलिस सिविक वालंटियर्स पदों पर निकली भर्ती
पुलिस भर्ती से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार रजिस्टर्ड डाक की मदद से 26 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे से पहले तक अप्लाई कर सकते हैं। कोलकाता पुलिस ने सिविक वालंटियर्स पदों पर भर्तियों को निकाला गया हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: NHAI ने निकाली भर्ती
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और मैनेजर पदों के लिए भर्ती निकाली है। जनरल मैनेजर टेक्निकल के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech के साथ 14 साल ग्रुप A में काम करने का अनुभव होना जरूरी है। इसी तरह अन्य पदों के लिए योग्यता की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: UPSSSC ने निकाली वैकेंसी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर असिस्टेंट, लोअर असिस्टेंट और सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 76 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर करना होगा।
Sarkari Result 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 293 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन साल 2021 में सितंबर अक्टूबर में किया गया था।
Sarkari Result 2022: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Sarkari Result 2022: UKPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा, 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए ukpsc.gov.in पर जा सकते हैं। यूकेपीएससी जेई परीक्षा 2022 का आयोजन 7 से 10 मई, 2022 तक होगा।
Sarkari Result 2022: एमटीएस टियर 2 परीक्षा की तारीख जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 2022 की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: मध्य प्रदेश व्यापमं ने मांगे आवेदन
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) यानी मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपीपीएससी ने निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। जिसके जरिए 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो 17 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Live: पीएनबी में नौकरी का मौका
पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक ने प्रबंधक (क्रेडिट), प्रबंधक (जोखिम) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 145 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल यानि आज से शुरू हो रही है, जो 7 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: लैब असिस्टेंट समेत इन पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान ने लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 16 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

