CTET, UPTET, UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए योग्यता देखें, जानें कब तक आएंगे नोटिफिकेशन
CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022: इस समय तीन बड़े नोटिफिकेशन जारी होने वाले हैं। सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए, यूपीटेट परीक्षा 2022 के लिए और यूजीसी नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही आने वाले हैं। यह तीनों ही ऐसी परीक्षाएं हैं जिनके जरिये टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। इन परीक्षाओं से संबंधित हर अपडेट, नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक चाहते हैं, तो इस पेज को विजिट करते रहें।
CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, सीटीईटी प्रमाण पत्र के बाद उम्मीदवार केवीएस, एनवीएस आर्मी टीचर, ईआरडीओ जैसे केंद्र सरकार के सभी शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता हैं। यही नहीं वह राज्य सरकार के तहत निकलने वाली कुछ शिक्षण नौकरियों के लिए भी आवेदन का पात्र हो जाता है।
CTET July 2022 Notifiction, Ugc Net June Exam 2022 Notification
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की बात करें, तो UPTET पात्रता प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए केवल उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा भी हर साल होती है, हालांकि पिछले साल यानी 2021 संस्करण की परीक्षा में कुछ विवाद हो गया जिसके चलते 23 जनवरी, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया गया था, इसका नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होगा, परीक्षा अक्टूबर नवंबर तक संभावित है।
Sarkar Naukri 2022 LIVE: Check UPTET, UGC NET, all latest government jobs notification here
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है लेकिन कोरोना के चलते दो संस्करण की परीक्षा एक साथ मर्ज करके आयोजित की जा रही है।
IUgc Net 2022 Live - यूजीसी नेट के लिए योग्यता
यदि आप सोच रहे हैं कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए तो बता दें न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 50%) उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Ctet Notification Live - सीटीईटी परीक्षा देने की पात्रता क्या है?
उत्तर। सीटीईटी के लिए पात्र होने के लिए शिक्षक शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्दिष्ट के अनुसार अपने वरिष्ठ माध्यमिक या स्नातक भी उत्तीर्ण होना चाहिए। परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए।
Uptet 2022 Live - सरकारी स्कूलों में कर सकेंगे आवेदन
UPTET पात्रता प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार शिक्षक के रूप में भर्ती हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए वे केवल उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ही आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा हर साल होती है,
परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन updeled.gov.in पर आएगा।
Uptet 2022 Live - क्या है यूपीटीईटी परीक्षा
यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता प्राप्त कर सकें। इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं होता है।
Ugc Net 2022 - क्यों होती है यूजीसी नेट परीक्षा?
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको कोर्स पूरा करना होगा, जिसके बाद सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन किया जा सकता है।
CTET और UPTET परीक्षा के बीच क्या अंतर?
अगर कोई उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा पास कर लेता है, तो वह सिर्फ उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण कार्य यानी टीचर रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के लिए योग्य हो जाएगा। सीटीईटी उम्मीदवार परीक्षा पास करने को लेकर केवीएस और एनवीएस जैसे केंद्रीय विद्यालय शिक्षण कार्य को लेकर आवेदन करने के योग्य होते हैं।
टीईटी और सीटीईटी परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता
प्रारंभिक शिक्षा को लेकर दो साल का डिप्लोमा कार्यक्रम पूरा होना चाहिए या फिर प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रम में चार वर्षीय ग्रेजुएशन (B.EL.ED) होना चाहिए। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक के लिए शिक्षा योग्यता की अगर बात करें तो उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंक से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
रिजर्व कैटेगिरी को लेकर शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता
टीईटी को लेकर एक विषय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक हासिल करने के अलावा एक साल बी.एड कार्यक्रम पूरा करना चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और चार वर्षीय बी.ई.एल.एड कार्यक्रम पूरा किया हो।
TET परीक्षा में सफलता के बाद ये है करियर स्कोप
टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा और सीटीईटी को लेकर जनरल कैटेगरी उम्मीदवार क्वालीफाइंग मार्क्स 60 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। अगर रिजर्व कैटेगिरी की बात की जाए तो एसटी, एससी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अंक में 5 से 10 प्रतिशत छूट मिल सकती है।
UGC NET 2022: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग यूजीसी नेट
यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी की जाएगी। यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। एम. जगदीश कुमार यूजीसी के अध्यक्ष हैं और हाल में घोषणा की है कि यूजीसी नेट एप्लिकेशन फॉर्म जल्द रिलीज किए जाएंगे।
UGC NET 2022 पर संयुक्त सेशन
यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 साइकिल आयोजित नहीं किया जा सका था। ऐसी उम्मीदें हैं कि यूजीसी नेट 2022 नोटिफिकेशन 25 अप्रैल तक रिलीज हो सकती है। बता दें कि यूजीसी यूजीसी नेट 2022 के लिए एक संयुक्त सेशन आयोजित करेगा। साल में 2 बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है, यूजीसी नेट का साइकल COVID और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण बाधित हो गया है।
UGC NET 2022: सटीक कार्यक्रम जल्द होगा जारी
यूजीसी नेट परीक्षा भर्ती को लेकर एक अपडेट में एम. जगदीश कुमार की ओर से ट्वीट किया गया, 'दिसंबर 2021 और जून 2022 के साइकल के लिए, अगला यूजीसी-नेट जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा। एनटीए द्वारा डेट्स को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम घोषित होगा।'
CTET 2022: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने का ब्यौरा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद मांगा गया ब्यौरा देकर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल कर लें। इसके अलावा इसके लिए मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड किए जाने के बाद आवेदन फीस का भुगतान कर दें। इसके बाद सभी आवेदन फार्म का प्रिटआउट भी निकाल लें।
CTET 2022 नोटिफिकेशन अपडेट
सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी होता है तो उम्मीदवार इस तरह से आवेदन कर सकेंगे जिसमें सीटीईटी की वेबसाइट सीटीईटी डाटनिकडाटइन पर जाकर आवेदन सीटीईटी जुलाई 2022 पर क्लिक कीजिए। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होगा।
CTET जनरल कैटेगिरी उम्मीदवारों के लिए जरूरी अंक
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि सीटीईटी परीक्षा पास करने को लेकर सामान्य कैटेगरी उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरत है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह स्कोर 55 प्रतिशत जरूरी है।
CTET परीक्षा के दो पेपर
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर यानी सीटेट परीक्षा के दो पेपर आयोजित होते हैं। इस संबंध में पहला पेपर कक्षा पहली से 5वीं कक्षा तक के छात्रों को बतौर शिक्षक पढ़ाने और दूसरा पेपर छठी से 8वीं तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले शिक्षक उम्मीदवारों के लिए होता है। इसके अलावा सीटीईटी परीक्षा को पास किए बिना उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
CTET Notification 2022: जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन
सीटीईटी की परीक्षा को लेकर केवल यह कहा जा रहा है कि बहुत जल्द परीक्षा का नोटिफिकेशन रिलीज हो होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीटेट परीक्षा साल में 2 बार जुलाई और दिसंबर महीने में होती है। आज से पहले तक जुलाई महीने में परीक्षा को लेकर मार्च महीने और दिसंबर परीक्षा के लिए सितंबर नोटिफिकेशन रिलीज होता था। जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
CTET नोटिफिकेशन का लंबे समय से इंतजार
सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन की ओर से आयोजित सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन रिलीज होने में हो रही देरी के चलते उम्मीदवार परेशानी में हैं। अभी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। नोटिफिकेशन अप्रैल माह के शुरूआत में जारी किए जाने की बात की जा रही थी लेकिन अब नोटिफिकेशन कब रिलीज होगा।
CTET Exam 2022: परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क
सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ये श्रेणीवार होता है। सामान्य या ओबीसी उम्मीदवारों को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी एसटी व दिव्यांगजनों को पेपर 1 या 2 के लिए 500 रुपये देने होंगे, जबकि दोनों के लिए 600 रुपये भुगतान करना होगा। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेटीएम और गूगल पे से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
UGC NET 2022: दो पेपर का होता है आयोजन
UGC NET में दो परीक्षाएं होती है।। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है।
CTET Exam 2022: 9 मार्च को जारी हुआ था पिछले साल का रिजल्ट
सीटेट दिसंबर 2021 का रिजल्ट 09 मार्च 2022 को जारी किया गया था, इसमें 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए थे। सीटेट 2022 के लिए कभी भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार तय समय से आवेदन कर सकेंगे।
CTET Exam 2022: सीटीईटी नोटिफिकेशन में देरी से परेशान उम्मीदवार
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) का नोटिफिकेशन जारी होने में हो रही देरी के चलते उम्मीदवार परेशान है। परीक्षा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर माह में आयोजित की जाती है।
CTET Exam 2022: दो पेपर का होता है आयोजन
सीटेट में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा पहली से पांचवीं तक को पढ़ाने तथा दूसरा पेपर कक्षा छठी से आठवीं तक को पढ़ाने के लिए होता है। सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UPTET 2022 LIVE: क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार टीचिंग के लिए कर सकते हैं अप्लाई
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार प्राइमरी और सेकंडरी शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यूपीटीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था।
UGC NET Exam 2022: जल्द जारी होगी यूजीसी नेट के लिए अधिसूचना
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट जून 2022 के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट अप्रैल 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी करेगी। ये ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को होगा यूजीसी नेट 2022 परीक्षा तिथि और अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
UPTET 2022 LIVE: जानिए कितना चुकाना होगा भुगतान शुल्क
यूपीटीईटी परीक्षा दो भागों में होती है। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को शुल्क का भुगतान करना होगा। पेपर 1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं यूपीटीईटी पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपए है। हालांकि इसमे आरक्षित वर्गों के लिए कुछ छूट दी गई है।
UPTET Exam 2022: यूपीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता
UPTET 2022 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही DELED के फाइनल ईयर में उत्तीर्ण या हिस्सा लेना चाहिए।
UGC NET Exam 2022: UGC NET है एक पात्रता परीक्षा
UGC NET एक क्वालिफाइंग एग्जाम है। यह ऑनलाइन माध्यम में आयोजित किया जाएगा। इसमें क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने के पात्र होंगे।
UGC NET Exam 2022: संयुक्त सत्र में आयोजित होगी परीक्षा
UGC NET 2022 परीक्षा एक संयुक्त सत्र में आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के चलते दिसंबर 2021 की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है इसलिए अब, NTA दिसंबर 2021 और जून 2022 सेशन के लिए एक संयुक्त UGC NET 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
आखिर कब जारी होगी UGC NET की अधिसूचना
एनटीए सामान्य कार्यक्रम का पालन करेगा और इस महीने के भीतर यूजीसी नेट 2022 नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है। परीक्षण एजेंसी के एक करीबी सूत्र ने संभावित तारीखों का सुझाव दिया है। UGC NET 2022 परीक्षा की तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद, अधिसूचना जारी की जाएगी।
UGC NET Exam 2022: जून 2022 में आयोजित होगी परीक्षा
अब, परीक्षण एजेंसी सीधे दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकल के लिए एक संयुक्त यूजीसी नेट 2022 परीक्षा आयोजित करेगी। उम्मीद है कि परीक्षा जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में होगी।
UGC NET परीक्षा पर ये है अपडेट
एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए साइकल के लिए अगला यूजीसी नेट जून 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एनटीए की ओर से तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा भी की जाएगी।'
UGC NET 2022: साल में दो बार परीक्षा का रहा है प्रावधान
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है, यूजीसी नेट साइकल COVID और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण बाधित हो गया है। यह ध्यान रखना चाहिए कि यूजीसी यूजीसी नेट 2022 को लेकर एक संयुक्त सेशन आयोजित होगा। दिसंबर 2021 चक्र आयोजित नहीं किया जा सका। उम्मीद है कि यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना 25 अप्रैल तक जारी हो सकती है।
UGC NET 2022 Exam: ये हैं आधिकारिक वेबसाइट्स
यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने हाल में घोषणा की है कि यूजीसी नेट आवेदन पत्र जल्द ही रिलीज होगा। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर रिलीज होगी।
CTET परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों की परेशानी
अब तक जुलाई परीक्षा को लेकर मार्च माह और दिसंबर परीक्षा के संबंध में सितंबर के अंदर सीटेट नोटिफिकेशन रिलीज होता था। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी साल में दो बार जुलाई और दिसंबर महीने में आयोजित होती है। उम्मीदवार की परेशानी है स्थिति स्पष्ट होने पर वह जल्द नोटिफिकेशन टाइम मैनेजमेंट टेस्ट की तैयारी में जुट सकेंगे।
CTET Exam 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन का आवेदन
सीटीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर नीचे बताए प्रोसेस को पूरा करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क यानी फीस का भुगतान कर दें। सारे आवेदन फार्म का प्रिंटआउट भी निकाल लें।
CTET Exam 2022: ऐसे करें आवेदन
सीटीईटी परीक्षा नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होगा और नोटिफिकेशन रिलीज होता है तो उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिसमें सीटीईटी की वेबसाइट सीटीईटीडाटनिकडाटइन पर जाकर अप्लाई सीटीईटी जुलाई 2022 पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फार्म खुलते ही ब्यौरा देकर रजिस्ट्रेशन अंक हासिल करें।
CTET परीक्षा में सामान्य कैटेगरी के लिए 60 प्रतिशत अंक जरूरी
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 60 प्रतिशत स्कोर यानी अंक हासिल करना जरूरी है। आरक्षित वर्ग को लेकर यह 55 प्रतिशत जरूरी है।
CTET Exam 2022: आवेदन के लिए इतनी फीस
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा को लेकर एससी एसटी और दिव्यांग के लिए पेपर वन या पेपर टू की फीस 500 रुपये तथा दोनों पेपर्स के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एक पेपर को लेकर 1000 रुपये भुगतान देना होगा। दोनों पेपर का भुगतान 1200 रुपये होगा।
CTET Exam 2022: सीटीईटी परीक्षा के दो पेपर
उम्मीदवारों की अपेक्षा है कि जल्द नोटिफिकेशन जारी हो और वह टाइम मैनेजमेंट करके टेस्ट के लिए तैयारी कर सकें। सीटीईटी परीक्षा पास किए बिना उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में आवेदन नहीं कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा के दो पेपर हैं। पहला पेपर कक्षा पहली से पांचवीं तक को पढ़ाने तथा दूसरा पेपर कक्षा छठी से आठवीं तक को पढ़ाने के चाहवान के लिए होता है।
CTET परीक्षा नोटिफिकेशन को लेकर क्या है अपडेट
पहले जुलाई परीक्षा के लिए मार्च माह तथा दिसंबर परीक्षा के लिए सितंबर में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता था। सीटीईटी के नोटिफिकेशन को लेकर सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि बहुत जल्द एग्जाम नोटिफिकेशन रिलीज होगा। इसमें उम्मीदवार को राहत मिलेगी और दूसरी ओर सीटेट परीक्षा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर महीने में होती है।
CTET Exam 2022: नोटिफिकेशन में देरी से उम्मीदवार परेशान
सीबीएसई यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा आयोजित सीटेट यानी केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने में देरी के चलते उम्मीदवार परेशान हैं। इस नोटिफिकेशन को अप्रैल महीने के शुरुआत में रिलीज होने की बात हुई थी। अब इस नोटिफिकेशन को कब जारी किया जाएगा इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
Ctet Exam 2022 Live - साल में दो बार होती है सीटेट
CTET, या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा भारत में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित किया जाता है। सीटीईटी साल में दो बार होता है और उन शिक्षकों के लिए है जो कक्षा 1-8 से पढ़ाना चाहते हैं।
Uptet Exam Live - उम्र व प्रयासों की संख्या
UPTET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, उम्मीदवार UPTET परीक्षा के लिए कितने भी प्रयास कर सकते हैं।
UGC NET में कितनी परीक्षा होती है?
UGC NET में दो परीक्षाएं होती है।। UGC NET परीक्षा दो पेपर (पेपर- I और पेपर- II) में आयोजित की जाती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं और सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं। उम्मीदवारों को तीन घंटे की एक ही अवधि में दोनों पेपर पूरे करने होंगे। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, विस्तृत पाठ्यक्रम पढ़ें और अभी से अपनी तैयारी शुरू करें।
Ctet 2022 Live - जानें सैलरी के बारे में
प्राथमिक स्तर पर कार्यरत एक CTET उत्तीर्ण शिक्षक को लगभग 35,000 से 37,000 रुपये मिलते हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत एक शिक्षक को 43,000 से 46,000 रुपये वेतन मिलता है। एक सीटीईटी-योग्य पीजीटी शिक्षक को ज्यादातर 48,000-50,000 रुपये का वेतन मिलता है। ध्यान दें, यह है संभावित डाटा है।
Uptet Exam 2022 Live - हर साल होती है यूपीटेट परीक्षा
राज्य स्तरीय यूपीटीईटी परीक्षा साल में एक बार प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) कक्षाओं के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। पिछले साल पेपर लीक हो गया था इसलिए 2021 में होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था।
Ugc Net 2022 - यूजीसी नेट परीक्षा तिथि
यूजीसी-नेट 2022 परीक्षा का आयोजन जून के पहले / दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। सटीक कार्यक्रम के बारे में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी, एनटीए द्वारा तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।
Ctet Exam Live - राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है सीटेट
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा भारत में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। पिछले साल 16 Dec 2021–23 Jan 2022 के बीच परीक्षा का आयोजन किया था।
Uptet Exam Live - यूपीटेट 2022 परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन हर साल होता है, इस साल के लिए अधिसूचना आना अभी बाकी है।
UGC NET Exam 2022 - यूजीसी नेट परीक्षा समय व तारीख
यह उम्मीद की जा रही है कि यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना 25 अप्रैल तक जारी हो सकती है। इस बार दिसंबर 2021 और जून 2022 सत्रों को मर्ज करके परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोई भी आधिकारिक जानकारी ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
Ctet Exam Live - सीटीईटी 2022 अधिसूचना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उन आवेदकों के लिए सीटीईटी 2022 अधिसूचना जारी करने जा रहा है जो आगे केंद्र सरकार के तहत शिक्षक पेशे का चयन करना चाहते हैं। यह अधिसूचना ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।

