Sarkari Naukri: केंद्र व राज्य सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, आयकर विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका
क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, यदि हां तो यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। यहां न केवल लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी दी जाएगी, बल्कि इससे जड़े तमाम खबरें जैसे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न, आंसर की और रिजल्ट की भी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार संबंधित जानकारी के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें, यहां तेजी से व खबरों को पुख्ता करने के बाद अपडेट दिया जाता है।
नीट यूजी रिजल्ट, रीट रिजल्ट, एसएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जैसे अपडेट यहां तेजी से दिए गए हैं, अभी आगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट, यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, पटवारी परीक्षा आना बाकी है। इसके अलावा सीटेट, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, बिहार पुलिस भर्ती के भी रिजल्ट व परीक्षाएं अटकी हुई हैं, जिनकी जानकारी व डायरेक्ट लिंक इस ब्लॉग पर दी जाएगी।
यदि आप आरआरबी अपडेट्स् जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें - RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 Live Updates
लेटेस्ट खबरों की बात करें, तो इस समय यूपीएससी, एसएससी और यूपी एसएसएससी आयोग समय समय पर नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं, यदि आप इन खबरों को तेजी से जानना चाहते हैं, तो यहां बने रहिए।
यही नहीं, यहां शिक्षा जगत की भी खबरों जैसे सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम आने वाले हैं, इसके अलावा कई राज्यों में स्कूल फिर से खुल रहे हैं, को भी कवर किया जाएगा।
ध्यान रहे इस ब्लॉग पर मुख्यता उन खबरों को कवर किया जाएगा, जो हिंदी भाषी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली से आती है।
नालको ने निकाली भर्तियां
नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (National Aluminium Company Limited) नालको द्वारा अलग-अलग पदों के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी की गई है। योग्य अभ्यर्थी 8 नवंबर 2021 से आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2021 तक है।
BECIL ने मांगे इन पदों पर आवेदन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नेशनल कमीशन ऑफ होम्योपैथी, नई दिल्ली में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। सीनियर कंसलटेंट, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों 13 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
इच्छुक कैंडिडेट्स के पास उम्र के प्रमाण के लिए मैट्रिक / एसएससी या समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
खेल प्रमाणपत्र, एससी / एसटी / ओबीसी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी होनी जरूरी है।
आयकर विभाग की बंपर वैकेंसी की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 09 नवंबर, 2021
चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 नवंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 18 अक्टूबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 09 नवंबर, 2021
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2021 का पहला सप्ताह
उम्मीदवारों की क्वालिफिकेशन
कर सहायक के उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से डिग्री होनी चाहिए। प्रति घंटे 8,000 की-डिप्रेशन की डाटा एंट्री स्पीड होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा मल्टी-टास्किंग स्टाफ के उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा पास या समकक्ष होना चाहिए।
ये है आयु सीमा
आयकर विभाग द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
टैक्स असीस्टेंट स्टेनोग्राफर के पद पर वैकेंसी
आयकर विभाग दिल्ली क्षेत्र में टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स 15 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और केरल में रहने वाले उम्मीदवार 30 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयकर विभाग ने निकाली बंपर भर्तियां
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के ग्रुप सी में 240 सहायक लेखाकार पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2021 है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एनएफएल ने 183 पदों के लिए निकाली भर्ती
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, लोको अटेंडेंट जीआर II, लोको अटेंडेंट जीआर III समेत कुल 183 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
एम्स ग्रुप सी के पदों पर वैकेंसी
स्टेनोग्राफर – 16 पद
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट – 18 पद
स्टोरकीपर कम क्लर्क – 25 पद
जूनियर वॉर्डन – 06 पद
कुल पदों की संख्या – 290
एम्स के ग्रुप बी के लिए इन पदों पर होंगी भर्तियां
स्टोर कीपर – 10 पद
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 01 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 04 पद
जूनियर इंजीनियर (एसी एंड आर) – 04 पद
लीगल असिस्टेंट – 01 पद
नर्सिंग ऑफिसर – 200 पद
मेडिको सोशल वर्कर – 03 पद
सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड 2 – 08 पद
एम्स में निकली वैकेंसी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए10वीं पास से लेकर लॉ ग्रेजुएट, इंजीनियर, नर्सिंग और सामान्य ग्रेजुएशन करने वालें उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एम्स पटना की वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2021 है।
BEL में अप्रेंटिस की जॉब
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) चेन्नई ने ग्रेजुएट / डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 63 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 10 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार BEL Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 25 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन का आखिरी मौका
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली थी। ये विभिन्न विषयों के लिए हैं। इसके लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in के जरिए 6 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इनके जरिए कुल 1242 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्तियां
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) ने जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 14 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब आवेदक 11 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर विजिट करें।
10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने रिफाइनरी डिवीजन में 1968 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 10वीं, आईटीआई, 12वीं, बीएससी, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। अप्लाइ करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2021 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निकाली 708 पदों के लिए भर्तियां
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप डी के 708 पदों पर भर्तियां निकली हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2021 से शुरू होगी और यह 24 दिसंबर 2021 तक चलेगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर होगी।
उत्तर मध्य रेलवे की सरकारी नौकरी की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 2 नवंबर, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 1 दिसंबर, 2021।
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती ने निकाली 1164 पदों पर भर्ती
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 ने अधिसूचना जारी करके अपरेंटिस के 1164 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, स्टेनोग्राफर, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी इन पदों पर 1 दिसंबर, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं।
पश्चिमी रेलवे में रिक्रूटमेंट
भारतीय पश्चिमी रेलवे ने बेरोजगार स्किल्ड युवाओं को दीपावली का तोहफा देते हुए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया है। रेलवे भर्ती सेल - पश्चिम मध्य रेलवे (आरआरसी-डब्ल्यूसीआर) द्वारा अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 2,226 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन सरकारी पदों पर भर्ती का मौका
आईटी ऑफिसर - 220 पद
विधि अधिकारी - 44 पद
कृषि क्षेत्र अधिकारी - 884 पद
राजभाषा अधिकारी - 84 पद
मार्केटिंग ऑफिसर - 535 पद
एचआर/कार्मिक ऑफिसर - 61 पद
प्रबंधक बनने का मौका
आईटीआई लिमिटेड ने प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक / उप प्रबंधक के 41 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 नवंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ इंजीनियरिंग / सीए / आईसीडब्ल्यूए में स्नातक सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आईटीआई लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह रही साइट itiltd.in
सिविल सेवा मेन्स परीक्षा तिथि घोषित
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2021 (CCE 2021) का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट -jpsc.gov.in पर उपलब्ध जेपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा तिथि 2021 की जांच कर सकते हैं।
DUET PG स्कोर कार्ड 2021 जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर या DUET PG स्कोर कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। स्कोर कार्ड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी या एनटीए द्वारा जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार इसे nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आंसर की जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) प्रवेश परीक्षा - 2021 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उत्तर कुंजी bbauet.nta.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है।
स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) 2021 के परिणाम की घोषणा की है। विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। योग्यता और डीयू पीजी प्रवेश 2021 से संबंधित अन्य जानकारी की जांच करने के लिए योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल, entry.uod.ac.in पर जाएं।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया गया क्या है वीर-गाथा परियोजना
शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने स्कूली छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वीर-गाथा परियोजना का आयोजन किया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा वीर-गाथा परियोजना का प्रस्ताव दिया गया है। 21 अक्टूबर से शुरू हुई यह परियोजना 20 नवंबर तक चलेगी। वीर गाथा परियोजना में सीबीएसई स्कूलों सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूली छात्र भाग ले सकते हैं।
UET और PET के लिए आंसर की जारी
UET और PET के लिए BHU उत्तर कुंजी 2021 जारी हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने UG और PG दोनों प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट जारी किया है। जो छात्र बीएचयू प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bhuet.nta.nic.in पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में मिलेगा सीधे प्रवेश
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि निजी संस्थान सीधे प्रवेश देंगे। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, जिसे पहले बीटीसी के नाम से जाना जाता था, की 1,32,766 रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। संस्थानों को अधिक से अधिक सीटें भरने के लिए 8 नवंबर से 13 नवंबर के बीच का समय दिया गया है।
बैंक ऑफ इंडिया में आई नौकरी, विभिन्न पदों पर मौका
बैंक ऑफ इंडिया, अपने नवीनतम भर्ती अभियान के माध्यम से कार्यालय सहायक और अन्य पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार bankofindia.co.in पर विभिन्न पदों के लिए पात्रता की जांच कर सकते हैं और बीओआई भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 है। पूरी खबर यहां पढ़ें
10 और 12 के लिए सेमेस्टर 1 परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10 और 12 के लिए सेमेस्टर 1 परीक्षा के दिशा-निर्देशों की घोषणा की गई है। CISCE अधिसूचना के अनुसार, सेमेस्टर परीक्षाएं क्रमशः 29 नवंबर और 22 नवंबर से शुरू होंगी। छात्रों के लिए दोनों अवधि की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस साल बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का एक अलग तरीका अपनाएगा और शैक्षणिक सत्र को दो सेमेस्टर में विभाजित किया गया है। विशेष रूप से, प्रत्येक सेमेस्टर में कवर किए गए पाठ्यक्रम को 50% विभाजित किया गया है और टर्म 1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के तहत आयोजित की जाएगी।
पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
कर्नाटक पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है जिसे उन्हें परीक्षा हॉल में ले जाने की आवश्यकता होती है। अधिक जानकारी cetonline.karnataka.gov.in पर देखी जा सकती है।
आपत्ति का आखिरी मौका आज
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय या बीएचयू उत्तर कुंजी 2021 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी या एनटीए द्वारा 3 नवंबर, 2021 को जारी किया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा या यूईटी और पीईटी 2021 के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारो ध्यान दें कि अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए अंतिम तिथि आज- 5 नवंबर, 2021 है। अधिक जानकारी bhuet.nta.nic.in पर देखी जा सकती है।
यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें अपडेट
University Grants Commission राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या ugc net admit card 2021 जल्द ही संबंधित वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
52वां दीक्षांत समारोह
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान या IIT दिल्ली जल्द ही 52वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। संस्थान 13 नवंबर, 2021 को दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट-convocation.iitd.ac.in पर देखी जा सकती है।
यूपीपीएससी नया अपडेट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रोग्रामर ग्रेड-2, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड 'बी' और मैनेजर (सिस्टम) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 03 नवंबर से 03 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2021 है।
बिहार लोक सेवा आयोग नया अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार 67वीं सीसीई 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट यानी bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध आवेदन करने की अंतिम तिथि के विस्तार के संबंध में संक्षिप्त अधिसूचना देख सकते हैं।
पटवारी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने hssc.gov.in पर पटवारी, नहर पटवारी और ग्राम सचिव के पद के लिए लिखित परीक्षा और प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी है। एचएसएससी अधिसूचना के अनुसार, एचएसएससी ग्राम सचिवा परीक्षा (Patwari, Canal Patwari and Gram Sachiv) और एचएसएससी पटवारी परीक्षा 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।

