भारतीय रेलवे की ओर से RRB Group D परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होती है।
RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द, जानिए ग्रुप डी परीक्षा के अपडेट
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आ सकता है। यदि आपने भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा दी है तो rrb official website के अलावा इस ब्लॉग पर भी विजिट करते रहिए, क्योंकि इस ब्लॉग में मुख्यता rrb ntpc cbt 1 exam रिजल्ट और आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि व एडमिट को लेकर खबरों को कवर किया जाएगा...।
RRB NTPC Result 2021: यदि आप रेलवे सेक्टर में जॉब पाने की तलाश में हैं या आपने rrb group d को लेकर पंजीकरण किया था, तो बता दें, जल्द ही इस संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस आ सकता है। ऐसे कयास इसलिए लग रहे हैं क्योंकि पिछले 24 घंटे में मात्र 10,423 कोरोना केसेज भारत में आए है, यह एक अच्छी खबर है। आरआरबी ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते ही यह ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े प्रोसेस को टालने का निर्णय लिया था, ऐसे में यह डाटा बताते हैं कि आरआरबी कभी भी अपडेट जारी कर सकता है।
यदि आप सरकारी नौकरी व शिक्षा जगत से जुड़े अपडेट्स् जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें - Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates
एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा के अतिरिक्त रेलवे सेक्टर से जुड़ी तमाम खबरों को भी कवर किया जाएगा। बता दें, एनटीपीसी को लेकर प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब कभी भी फाइनल आंसर की जारी हो सकती है। ऐसे में यह ब्लॉग आपको अपडेट रखने में मदद करेगा।
10 दिन पहले उपलब्ध होगी जानकारी
आरआरबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, तारीख, शिफ्ट का समय जैसी तमाम जानकारियां परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएंगी। बाकी अन्य विवरण समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपडेट की जाएंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
जानें चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में पास होने वाले चुनिंदा उम्मीदवारों की भर्ती खाली पदों पर की जाएगी। भर्तियां करीब 1 लाख से अधिक खाली पदों के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को करीब 18000 रुपए प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। इस सैलरी के अलावा उन्हें अतिरिक्त भत्ता का लाभ भी मिलेगा।
RRC एनसीआर के लिए आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए एससी / एसटी / पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं होगा। अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार RRC NCR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRC एनसीआर भर्ती के लिए पदों का विवरण
अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मैकेनिकल डिपार्टमेंट के 364 पद, झांसी डिविजन के 480 पद, वर्कशॉप झांसी के 185 पद, इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के 339 पद और आगरा डिविजन के 296 पद पद शामिल हैं। इन पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
RRC नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में निकली भर्तियां
आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से सभी इच्छुक उम्मीदवार RRC NCR Recruitment 2021 के लिए 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
आरआरबी के इन पदों पर होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की अलग-अलग स्टेज
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी के पास सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार भी सुरक्षित है।
कैसे मिलेगा आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड?
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने वाला एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये चीज
RRB यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB ग्रुप D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम की सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट हो जाएगा।
फ्री ट्रैवल पास भी हो सकते हैं जारी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इसके साथ ही फ्री ट्रैवल पास भी जारी किए जा सकते हैं, जिसका फायदा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगा। बोर्ड की ओर से एग्जाम सिटी और सेंटर की डीटेल्स एग्जाम से करीब 10 दिन पहले दी जाएगी।
एक करोड़ से ज्यादा ने किया था आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा ने आवेदन किया है, इनकी परीक्षा पहले अप्रैल में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब पहले चरण की भर्ती परीक्षा तारीखों का ऐलान किया जाना है। ये आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।
कोविड के चलते स्थगित हुई थी परीक्षा
देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। इस सिलसिले में सूचना भी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तारीख का ऐलान करेगी।
सीबीटी समेत इन आधार पर होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में मैथमेटिक्स एक अहम विषय है। इस सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से संबधित सवाल पूछे जाते हैं।
हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में आएंगे 100 सवाल
आरआरबी ग्रुप डी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए तारीख जल्द घोषित की जााएगी। परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
एडमिट कार्ड और आईडेंटिटी प्रूफ से मिलेगी एंट्री
ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप डी एग्जाम के लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा के 4 दिन पहले जारी होंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी की ओर से आयोजित होती है।
आरआरबी परीक्षा को लेकर ध्यान में रखें ये बात
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। साथ ही देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
रेलवे रिक्रूटमेंट परीक्षा यानी आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल होंगे। सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक होगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
आरआरबी परीक्षा के लिए विषय
RRB Group D परीक्षा में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
देखें कैसे तैयार होगा कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2021 को पेपर के कठिनाई स्तर, सीबीटी 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक आदि के आधार पर भी घोषित करेगा।
टाइपिंग टेस्ट के बारे में
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द आ सकता है, इसके बाद सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसमें पास उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें टाइपिंग टेस्ट होगा, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।
जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी परिणाम 2021
आरआरबी ने एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 की घोषणा को अंतिम रूप नहीं दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी इसी माह में एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 की घोषणा कर सकता है। यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार सभी नवीनतम जानकारी और एनटीपीसी परिणाम 2021 रिपोर्ट के लिए अपने क्षेत्र की आरआरबी एनटीपीसी आधिकारिक वेबसाइट व timesnowhindi.com/education का विजिट करें।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में होंगे इतने सवाल
ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न आएंगे। आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी, चूंकि त्योहारी सीजन बीत रहा है ऐसे में जल्द रिजल्ट आने की उम्मीद दिख रही है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का लक्ष्य
भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 को लेकर आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम घोषित किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा
स्नातक पद: 18 से 30 वर्ष
स्नातक पद: 18 से 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
ग्रजुएट पद: उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी था।
अंडर ग्रेजुएट पद: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी था
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए सभी स्टेप्स
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
बता दें, इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है। तब तक उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए तैयारी बनाए रखें।
बहु-चरण चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को ऐसे डिजाइन किया गया है कि उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया जा सके। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर केवल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
35,208 रिक्तियों की इन उम्मीदवारों ही होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी अंकों की गणना
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य (normalising the marks) करने के बाद की जाएगी।
यूजर आईडी और पासवर्ड से देखें कटऑफ
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
ऐसे चेक करें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। रिजल्ट देखने के लिए पीडीएफ खोलें और फिर ctrl+f पर दबाएं, और रोल नंबर लिखें या पेस्ट करें, फिर एंटर बटन दबा दें।
क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, आप इस लिंक https://www.timesnowhindi.com/education से भी लेटेस्ट खबरों की जांच कर सकेंगे। यहां पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्घ कराया जाएगा।
देखें कब आ रहे हैं आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की
आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का आयोजन किया था। इस संबंध में इसी साल प्रोविजनल आंसर की जारी किए, अब दिवाली लगभग बीत चुकी है, ऐसे में जल्द ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाने वाली है।
दिवाली संपन्न, अब आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट की बारी
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा जल्द ही सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। संभवत: कुछ ही दिनों में रिजल्ट को लेकर आधिकारिक अपडेट आ सकता है।
RRB Group D की परीक्षा देने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप आरआरबी ग्रुप डी 2021 (RRB Group D 2021) परीक्षा के उम्मीदवार हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इस परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको कोविड-19 मोका ध्यान अवश्य रखना होगा। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा जो कोविड नियमों का पालन करेंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले आपके पास मास्क और सैनिटाइजर जरूर होना चाहिए। इसके साथ आप को अन्य उम्मीदवारों से दूरी बना कर रखना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी यह महत्वपूर्ण चीज
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB Group D की परीक्षा तारीख घोषित की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जारी हो सकती है। फिलहाल यह अपडेट मिला है कि परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। मगर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाने से पहले एग्जाम सिटी, तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट होगा।
कितने चरणों में हुआ था आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का एग्जाम?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 (RRB NTPC CBT-1) का एग्जाम 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित करवाया था। यह परीक्षा सात चरणों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रक्रिया के साथ पूर्ण हुई थी। सात चरणों में आयोजित की गई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में करीब 1.26 करोड़ उम्मीदवार उपस्थित थे।
RRB NTPC CBT-1 की परीक्षा के लिए कितना है क्वालीफाइंग मार्क्स?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 40% निर्धारित किया गया है। वहीं ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 30% है। एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 25% है।
एडमिट कार्ड के साथ पास भी होगा जारी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अपने पुराने पैटर्न के अनुसार, ग्रुप डी भर्ती परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इसके साथ ही एग्जाम सिटी और सेंटर की डीटेल्स एग्जाम से 10 दिन पहले दी जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड के साथ फ्री ट्रैवल पास भी जारी होगा, जिसका फायदा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगा।
ग्रुप डी परीक्षा में इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल
मैथमेटिक्स: 25 सवाल
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
जनरल साइंस: 25 सवाल
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स: 20 सवाल
परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। इसमें परीक्षार्थियों को प्रश्न हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। इसमें कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी यानी एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
कोरोना की वजह से हुई परीक्षा में देरी
रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप डी के 1,03,739 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण के रूप में पहले सीबीटी 1 यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि, रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा या अन्य रेलवे परीक्षाओं को देश भर में फैली महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था। परीक्षा में हो रही देरी के चलते छात्रों ने सोशल मीडिया पर कैम्पेन भी चलाया था।
ईमेल आईडी और मोबाइल पर दी जाएगी परीक्षा की सूचना
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि बोर्ड (RRB) ने अभी तक परीक्षा तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना, उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी।
एक लाख से ज्यादा पदों के लिए होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी-1 तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान (Railway Jobs) माध्यम से एक लाख से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
कब तक कर सकते हैं दक्षिण रेलवे भर्ती के लिए आवेदन?
हाल ही में दक्षिण रेलवे भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सामने आया है। रेलवे में नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 तय किया है।
साउथ रेलवे भर्ती 2021 के लिए कितना है आवेदन शुल्क?
साउथ रेलवे भर्ती 2021 के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला व पूर्व सैनिक विकलांग व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
साउथ रेलवे में भर्ती के लिए कितनी वैकेंसी हैं?
पॉवर लिफिटिंग मैन – 1 पद
एथलेटिक्स (महिला) – 2 पद
एथलेटिक्स (पुरुष) – 2 पद
बास्केटबॉल (महिला) – 3 पद
बास्केटबॉल (पुरुष) – 4 पद
क्रिकेट (महिला – 3 पद
वॉलीबॉल (पुरुष) – 2 पद
वॉलीबॉल (महिला) – 3 पद
स्वीमिंग पुरुष – 1 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 21 पद
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एक्टिवेट किया जाएगा यह लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी करेगा। शेड्यूल जारी करने से पहले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र दिया जाएगा। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड जारी होने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
साउथ रेलवे भर्ती के लिए जानें आवेदन प्रक्रिया
साउथ रेलवे भर्ती 2021 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना सत्यापित प्रमाण पत्र 'सहायक कार्मिक अधिकारी, रेलवे भर्ती सीईआईआई, तीसरी मंजिल, डॉक्टर पीवी चेरियन क्रीसेंट रोड, एग्मोर, चेन्नई' पते पर भेजना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सुबह सत्यापित प्रमाण पत्र खबर में होना चाहिए।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा के लिए यहां देखें रीजनल वेबसाइट
rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, rrbsiliguri.gov.in
देखें कब आ रहे हैं RRB NTPC CBT 1 परीक्षा रिजल्ट
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। COVID-19 के कारण, CBT 1 परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो त्योहारी सीजन के बाद कभी भी फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।
इसलिए नहीं हुई ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना वर्ष 2019 में जारी की गई थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित न होने के कारण आरआरबी द्वारा शेड्यूल के अनुसार आयोजित नहीं किया जाना है। संभवत: लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा तिथि टाल दी गई थी।
जल्द आने आ सकते हैं एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।
एनटीपीसी रिजल्ट को लेकिन प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है, अब दिवाली के बाद कभी भी फाइनल आंसर जारी की जा सकती है।
टाइपिंग टेस्ट के बारे में
सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न होंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM को बिना एडिटिंग टूल के ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।
ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर होगी भर्ती
भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आरआरबी एनटीपीसी में चयन के लिए कितने चरण हैं, यहां देखें
आरआरबी एनटीपीसी में चयन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स पूरे करने होंगे, और एक स्टेप उत्तीर्ण करने के बाद ही अगले स्टेप के लिए जा सकेंगे।
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (कुछ पदों के लिए), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया (multi-stage selection process) शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए तैयार किया गया है।
आरआरबी एनटीपीसी के तहत इन श्रेणियों में होगी भर्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
अंकों को सामान्य करने के बाद होगी कटऑफ की गणना
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने (normalising the marks of candidates) के बाद की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इन दो चीजों को रखें साथ तभी देख पाएंगे रिजल्ट
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जा सकता है। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
ऐसे देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट यहां से देखें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक timesnowhindi.com/education पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021: आवेदन का तरीका स्टेपवाइज
आधिकारिक वेबसाइट-rrcprjapprentices.in पर जाएं।
जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवेदन पत्र भरना होगा।
उम्मीदवारों को अपने नाम, जन्म तिथि, फोन नंबर, अपरेंटिस की पंजीकरण संख्या और आईटीआई ट्रेड के नाम के साथ पंजीकरण करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 तिथियां
| Event | Date |
| Application Process starts | November 2, 2021 |
| Last date to apply for Apprentice posts | December 1, 2021 |
1664 पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
रेलेव में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, स्टेनोग्राफर, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, कि पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों के लिए उपस्थित होने से पहले जारी विस्तृत अधिसूचना को देखें।
1664 पदों के लिए रेलवे का नया नोटिफिकेशन
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 अधिसूचना 2 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार rrcprjapprentices.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

