RRB Group D: इन राज्यों में होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, जानिए कितना होगा वेतनमान
यदि आप आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, या ग्रुप डी परीक्षा शिड्यूल की तलाश में हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहिए क्योंकि यहां एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा के साथ साथ रेलवे भर्ती से जुड़े हर छोटे बड़े अपडेट आपको दिए जाएंगे। परिणाम अलावा स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी संभावित कटऑफ की भी जानकारी दी जाएगी...
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा आरआरबी द्वारा जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या एग्जाम शिड्यूल भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के साथ रेलवे भर्ती से जुड़ी हर नोटिफिकेशन को यहां कवर किया जा रहा है।
RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update
रिलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक RRB NTPC CBT 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। अब आगे की प्रक्रिया से जुड़े अपेडट जानने के लिए इस ब्लॉग को विजिट करते रहें।
ग्रुप डी के चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान
RRB Group D परीक्षा की मदद से चयन किए गए रेलवे के 1 लाख से अधिक खाली पदों पर जिन चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी उन्हें 18000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। इस सैलरी के अलावा चयन किए गए उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता का लाभ भी मिलेगा।
इन राज्यों में आयोजित होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
RRB Group D परीक्षा को महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कई केंद्रों पर आयोजित किए जाने की योजना रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने बनाई है।
आरआरबी परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट्स
रेलवे की रीजनल वेबसाइट्स के लिंक
rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, rrbsiliguri.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के चरण
RRB ग्रुप डी की परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं और यहां आपको बताते चलें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार भी रखता है, यानी इस तर्ज पर भी परीक्षा हो सकती है।
एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंग। भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर मौका है। कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने से संबंधित जानकारी चेक कर लें कि उनकी दी गई डिटेल्स सही हैं या नहीं, अगर कोई भी गलती हो तो कैंडिडे्टस तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क कर सकते हैं।
RRB एनटीपीसी की तरह ग्रुप डी में भी कम्प्यूटर आधारित परीक्षा
आरआरबी ग्रुप D के 1,03,739 पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी की तरह पहले फेज में कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT 1 आयोजित करेगा। अभी तक रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा या अन्य किसी भी रेलवे परीक्षाओं को कोरोना के चलते अब तक आयोजित नहीं किया गया था।
कब आएगा आरआरबी स्किल और ट्रांसलेशन टेस्ट का एडमिट कार्ड
स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से स्किल टेस्ट और ट्रांसलेशन टेस्ट की तारीख फिलहाल 27 अक्टूबर घोषित की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर रिजस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करते हुए लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। बोर्ड के निर्देश अनुसार परीक्षा के अपडेट परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहें।
कब आएगी उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
आरआरबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, तारीख, शिफ्ट का समय जैसी तमाम जानकारियां परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएंगी। डिटेल्स को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर 17 अगस्त से लाइव अपडेट किया जाएगा।
RRB स्टेनोग्राफर भर्ती को लेकर नोटिस
आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगिरी में स्टेनोग्राफर भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है और लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी जारी हो चुके हैं। इसके बाद अब स्किल और ट्रांसलेशन स्किल को लेकर डेट जारी की गई है। चयन किए गए उम्मीदवारों के लिए ही स्किल टेस्ट होगा और बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह टेस्ट 27 अक्टूबर को रखा गया है।
पूर्व रेलवे में कहां कितने खाली पद?
पूर्वी रेलवे मे रिक्त पदों का विवरण
हावड़ा डिवीजन में 659 खाली पद
मालदा डिवीजन में 100 पद
कंचनपारा डिवीजन में 190 पोस्ट
लिलुआ डिवीजन में 204 पोस्ट
जमालपुर डिवीजन में 678 खाली पद
सियालदह डिवीजन में 1123 पोस्ट
आसनसोल डिवीजन में 412 पद
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए दस्तावेज
उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित में से कोई एक आईडी प्रूफ (मूल और फोटोकॉपी दोनों) लाना आवश्यक है।
वोटर कार्ड
आधार कार्ड
ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
पासपोर्ट
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरसी 01/2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट की होमपेज पर सबसे आगे दिख रहे रिजल्ट अथवा स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट pdf फॉर्मेट में होगा जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी जानकारी के साथ लॉगिन करें। ऐसा करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
जानें क्यों हो रही है परीक्षा तिथियों में देरी
कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा तिथियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।
रेलवे में बिना परीक्षा 2226 पदों पर भर्ती
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटाइस के पदों पर कुल 2226 वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 11 अक्टूबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 है। ये नियुक्तियां डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पंप ऑपटेरर, होटल क्लर्क, हाउस कीपर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन व एसी मैकेनिक समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी।
आरआरबी परीक्षा के लिए कोविड संबंधी नियम
आरआरबी परीक्षा की बात करें तो कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर (सोशल डिस्टेसिंग) का पालन करना होगा और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा ताकि संक्रमण का खतरा ना हो।
प्रोविजनल आंसर से चेक कर सकते हैं स्कोर
रेलवे बोर्ड उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुकी है। जिसके आधार पर कैंडिडेट अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 7 चरणों में किया था। इसकी शुरुआत दिसंबर 2020 से हुई थी, जो जुलाई 2021 तक जारी रही।
आरआरबी रिजल्ट देखने का तरीका
आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यहां आरआरबी के होम पेज पर परिणाम लिंक खोजें। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ एक नए पेज पर खुलेगा, यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर को Ctrl+F करके ढूंढत्र सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड, इसलिए नहीं बढ़ रहा प्रोसेस
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी 2019-21 परीक्षा के परिणाम COVID-19 महामारी के कारण रोक दिए गए थे। अभी भी देश में 18000 से 20000 केस रोजाना आ रहे हैं। परिणाम के बाद सीबीटी 2 को आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए अभी प्रोसेस आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं और यहां जरूरी जानकारी जैसे बेसिक डिटेल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। जल्द ही वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को लेकर लिंक एक्टिव हो जाएगा। उम्मीद है इसी माह तक इस संबंध में अपडेट आ सकता है।
आरआरबी ऐसे करेगा शॉर्टलिस्ट
आरआरबी प्रश्नों के विभिन्न कठिनाई स्तर (different difficulty level of the questions) वाले कई सत्रों में आयोजित परीक्षा के अर्हक अंकों की गणना के लिए सामान्यीकरण पद्धति को लागू (normalization method for calculating the qualifying marks) करेगा। प्रथम चरण सीबीटी के सामान्यीकृत स्कोर का उपयोग दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
RRB NTPC के लिए इतनी चाहिए टाइपिंग स्पीड
RRB NTPC के लिए अभी सीबीटी 1 का रिजल्ट नहीं आया है, जबकि इसके बाद सीबीटी 2 का भी आयोजन किया जाना है। इसके बाद जब टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, तो उम्मीदवार ध्यान दें कि अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति से पेपर देने की आवश्यकता हो सकती है।
आरआरबी के इस चरण में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
सीबीएटी में केवल अंग्रेजी और हिंदी में प्रश्न और उत्तर विकल्प होंगे। सीबीएटी में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
आरआरबी एनटीपीसी द्वितीय चरण सीबीटी 2020 परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न संख्या |
| सामान्य जागरूकता | 50 |
| गणित | 35 |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 35 |
आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण सीबीटी 2020 परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न संख्या |
| सामान्य जागरूकता | 40 |
| गणित | 30 |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 |
सातों चरण हो चुके हैं पूरे
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा आयोजित की थी, अब जल्द इसका रिजल्ट आ सकता है, और इसके बाी सीबीटी 2 की तैयारियां शुरू हो जाएंगे। रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर देखा जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी कंडक्ट में देरी का कारण
आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन वर्ष 2019 की पहली तिमाही में स्वीकार किए गए थे। लेकिन, बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण परीक्षा वास्तव में देर से आयोजित की गई थी और कोई भी एजेंसी इतनी बड़ी भर्ती परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं थी। अब चूंकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, इसलिए उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परिणाम 2021 से संबंधित किसी भी अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि की जांच कैसे करें
परीक्षा घोषित होने के बाद, आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर आपको दिए गए परीक्षा नोटिफिकेशन को ओपन करना है।
अब आपको अपनी परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन को सेलेक्ट करना है।
नोटिफिकेशन पर राइट क्लिक करने पर आपको बोर्ड द्वारा जारी एक पीडीएफ दिखाई देगा।
दिए गए पीडीएफ को डाउनलोड करने और खोलने पर आपको आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
103769 रिक्त पदों के लिए ज्यादा से ज्यादा करें मॉक टेस्ट
रेलवे भर्ती आरआरबी ग्रुप डी के 103769 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है, ऐसे में निरंतर मॉक टेस्ट दें, और तैयारी को मतबूत बनाएं।
सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा (सीईएन 01/2019) का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम जल्द जारी होगा। लेकिन उम्मीदवार अभी से सीबीटी 2 की तैयारी शुरू कर दें।
NTPC के तहत इन पदों पर मौका
1.25 करोड़ से अधिक योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों में लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर की भर्ती की जाएगी।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि एक साथ
आपको ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा को लेकर जल्द नोटिफिकेशन आ सकता है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
मोबाइल पर मिलेगा ग्रुप डी नोटिफिकेशन
आप परीक्षा तिथि के बारे में जारी की गई जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर का नोटिफिकेशन ऑन रखना होगा। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा जल्द कराने के लिए बोर्ड जल्द कदम उठा सकता है।

