SSC MTS, GD Constable Result 2021: SC/ ST/ OBC वर्ग के लिए यह है मिनिमम क्वालिफाइंग अंक
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल और एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही जारी किया जाने वाला है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अगले राउंड में पहुंचने का मौका मिलेगा। तो कब जारी होंगे नतीजे इसलिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही SSC GD Constable, SSC MTS Result से जुड़े हर अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी पदों के लिए पिछले साल परीक्षा का आयोजन किया था। जो 16 नवंबर शुरू हुई थी और 15 दिसंबर को समाप्त हुई। इसके जरिए जीडी कांस्टेबल के कुल 25271 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है। आयोग की ओर से जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एसएससी एमटीएस परीक्षा के परिणाम भी आने वाले हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं से संबंधित ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे पेज पर बने रहें।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date and Time: check here
एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इसके जरिए करीब 7000 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाना है। एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कठिनाई स्तर 'ईज़ी टू मॉडरेट' था। आयोग इसके भी परिणाम जल्द ही घोषित करने वाली है। ऐसे में परीक्षा से संबंधित सभी तरह की जानकारियां पाने के लिए यहां बने रहें।
SSC MTS Result, Cut-Off 2021: जानें कितनी जा सकती है एसएससी एमटीएस कट-ऑफ और कब आएगा रिजल्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न व डिफिकल्ट लेवल
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में चार वर्गों के तहत आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न शामिल थे। उम्मीदवार जल्द ही ssc.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
मिनिमम अंक देखें
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 रिजल्ट ही घोषित कर दिए जाएंगे, परिणाम जाने के बाद मिनिमम इतने अंक लाने वाले उम्मीदवार ही योग्य घोषित किए जाएंगे। SC/ ST/ OBC वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी होगा।
मिनिमम क्वलिफाइंग अंक देखें
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के लिए जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) हुई थी, EWS/ ESM/ UR वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक जरूरी है, क्योंकि यह मिनिमम क्वलिफाइंग अंक हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 जल्द
उम्मीदवार जो 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उनके लिए जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc.nic.in से चेक कर सकेंगे।
इन विभागों में मिलेगा मौका
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)
SSC MTS पेपर-1 पर आपत्तियों की हो रही जांच
अब, आयोग उम्मीदवार की ओर से प्रस्तुत सभी आपत्तियों की जांच कर रहा है और एसएससी एमटीएस परिणाम 2021 जारी करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर 1 परिणाम तिथि की घोषणा एसएससी परिणाम कैलेंडर 2022 में की जाएगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020-21 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। परिणाम अपडेट के लिए आधिकारिक साइट पर नजर रखें।
इन चयनित उम्मीदवारों को बुलाएगा एसएससी
एसएससी चयनित उम्मीदवारों के एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को उनके नाम और रोल नंबर के साथ ssc.nic.in पर अपलोड करेगा। ऐसे उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें SSC MTS रिजल्ट
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक पेज पर दिए गए 'रिजल्ट' टैब को क्लिक करें।
- 'Others' सेक्शन पर जाएं और 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा (पेपर- I), 2020 रिजल्ट' पर दिए 'Click Here' पर क्लिक करें।
- एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
SSC MTS पेपर 2022
आयोग पेपर 1 के परिणाम जारी करने के साथ-साथ पेपर 2 के बारे में विवरण अपलोड करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर-2 50 नंबर का होने वाला है।
SSC MTS कट-ऑफ 2021
एसएससी एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कठिनाई स्तर 'ईज़ी टू मॉडरेट' स्तर का था। फॉर्मेट में 100 मार्क्स के 100 एमसीक्यू थे। साथ ही गलत जवाबों के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग था। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी।
अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द
SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। एसएससी ने 31 दिसंबर तक अभ्यावेदन स्वीकार किए थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रतिनिधित्व के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। SSC GD 2021 परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के अभ्यावेदन पर विचार करने के बाद, SSC अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा।
पहले आएगी अनंतिम उत्तर कुंजी
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख इस महीने के अंत तक होने की उम्मीद है क्योंकि अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग को परिणाम को संसाधित करने में आमतौर पर एक महीने से भी कम समय लगता है।
इस तारीख को रिजल्ट?
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 30 जनवरी से पहले जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर होगा। रिजल्ट को किसी से भी एक्सेस किया जा सकता है। यह फिर से सूचित किया जा रहा है कि परिणाम की तारीख केवल अस्थायी है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021: तिथि, समय, अपडेट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021: तिथि, समय, अपडेट
| इवेंट | विवरण |
| एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम | जनवरी, 2022 के अंत तक होने की संभावना |
| परिणाम तिथि | 30 जनवरी 2022 तक अपेक्षित |
| परिणाम समय | बाद में घोषित किया जाएगा |
कटऑफ देखें
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 75 से 80 प्रतिशत तक कटऑफ जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार एसएससी आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in परिणाम जांच कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख आधिकारिक तौर पर जल्द ही उस परीक्षा के लिए घोषित की जाएगी जो देश भर में हजारों उम्मीदवारों द्वारा दी गई थी। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, परिणाम इस महीने के अंत तक और संभावित रूप से 30 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है।
यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम कुछ दिनों में जारी होने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक कर पाएंगे। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी प्रोवाइड कराया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
SSC GD 2021 के आवेदन फॉर्म 17 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध थे। उम्मीदवारों को अंतिम समय में सर्वर की किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन भरने की जरूरत थी। तब भी कई उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे उम्मीदवार इस बार फॉर्म भर सकेंगे, उम्मीद है एसएससी जल्द दोबारा से विज्ञप्ति जारी करेगा।
कटऑफ की यह जानकारी रखें ध्यान
इसके अलावा, प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की जाती है। उम्मीदवार जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट https://ssc.nic.in/ पर चेक कर सकेंगे।
यहां आएगा रिजल्ट
एसएससी जीडी कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। आयोग पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी करता है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे https://ssc.nic.in/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
ऑनलाइन जारी होगा परिणाम
एसएससी जीडी परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर अपना परिणाम देखना होगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की जल्द
आयोग उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों पर विचार करेगा और जरूरी बदलाव करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी करेगा। अभी तक केवल प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है।
जल्द आने वाली है फाइनल आंसर की
SSC ने CBE के रूप में देश भर में 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित GD 2021 लिखित परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी लेकिन अभी तक फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग पर नजर बनाए रहें।
इन्हें मिलेगा नियुक्ति पत्र
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा (विस्तृत चिकित्सा परीक्षा)
इन चारों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल के जरिये भरे जाएंगे इतने पद
SSC कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे, जिन्होंने 10वीं पास की है, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 25,271 पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
SSC GD 2021 परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आंसर की जारी किए गए, और आपत्ति करने का मौका दिया गया। अब जल्द ही उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है, जिसे आप https://ssc.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जल्द
SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
SSC MTS Exam Dats: एसएससी एमटीएस की महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 22 मार्च 2022
आवेदन प्रक्रिया शुरू : 22 मार्च 2022
अंतिम डेट : 30 अप्रैल 2022
संभावित कट ऑफ
एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों के कैटेगरी वाइस कट-ऑफ स्कोर अलग अलग होंगे। इसमें केवल वे ही उम्मीदवार परीक्षा में पास माने जाएंगे जो कट-ऑफ स्कोर क्लियर करेंगे। विभाग योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए सूची तैयार करेगा और कट ऑफ सूची तैयार करेगा। एसएससी जीडी कट ऑफ मेरिट सूची विभिन्न तथ्यों पर निर्भर करती है जैसे, उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और कुल रिक्तियां आदि। एसएससी जीडी आधिकारिक कट ऑफ मेरिट सूची परीक्षा परिणाम के साथ जारी की जाएगी।
सामान्य 75 से 85 अंक
ईडब्ल्यूएस 73 से 83 अंक
ओबीसी 70 से 80 अंक
एससी 60 से 70 अंक
एसटी 55 से 65 अंक
इतने पद भरे जाएंगे
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के जरिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 25000 खाली पदों को भरा जाएगा। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकेगा।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2021 कब?
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया के अगले दौर के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नामों के साथ पीडीएफ प्रारूप में एसएससी जीडी परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी 2021 के लिए अपनी परीक्षा दी थी, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जनवरी 2022 या फरवरी 2022 में होने की उम्मीद की जा सकती है।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की जांच कैसे करें?
उम्मीदवारों को अपने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की जांच करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी रिजल्ट की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाएं। होमपेज के दाहिने कोने पर, "रिजल्ट" आइकन पर क्लिक करें।
25271 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए परीक्षा हुई
SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @ ssc.nic.in पर 25271 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की। अब उम्मीदवार जो एसएससी जीडी 2021 टियर -1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें अपने एसएससी जीडी रिजल्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए, जो जनवरी या फरवरी 2022 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। योग्य और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएससी जीडी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी/पीएसटी जिसके लिए जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
इतना जा सकता है कटऑफ
यदि आप एसटी यानी अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार हैं, तो बता दें, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट आने वाला है, और इस वर्ग के लिए 55 से 65 प्रतिशत तक कटऑफ जा सकता है।
संभावित कटऑफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल बहुत जल्द जारी होने वाला है। बता दें, एससी यानी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 से 70 प्रतिशत कटऑफ जाने की उम्मीद है।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा जल्द
यदि आपने भी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा दी है, तो बता दें इस बार 75 से 80 प्रतिशत तक कटऑफ जाने की उम्मीद है। फिलहाल, इस भर्ती के लिए जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
मिलेगा डायरेक्ट लिंक
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जबकि इस ब्लॉग पर डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
एमटीएस का कट ऑफ भी होगा जारी
एसएससी एमटीएस परिणाम और कट ऑफ जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के लिए तारीखों की घोषणा की जाएगी। आवेदकों के रोल नंबर के साथ लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में मेरिट में क्वालिफाई करने वाले आवेदक अपने नाम देख पाएंगे।
एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट का भी इंतजार
एसएससी एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित हुई थी। पेपर 100 नंबर का था। इसमें वस्तुनिष्ठ यानि एमसीक्यू आधारित सवाल थे। प्रत्येक उत्तर एक नंबर का था। साथ ही, गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग थी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी। परीक्षा के बाद से ही आवेदकों को रिजल्ट का इंतजार है।
जनवरी में इस तारीख तक हो सकती है घोषणा
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए कटऑफ, मेरिट लिस्ट व रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया के मुताबिक 20 से 25 जनवरी के बीच आधिकारिक जानकारी आने की उम्मीद है। परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

