Sarkari Naukri: Bank Job, यूपीएससी, RRB भर्ती, आरआरबी, एसएससी व CTET 2021 से जुड़े अपडेट
सरकारी नौकरी से जुड़ा हर अपडेट यहां मिलेगा। आप इस ब्लॉग के माध्यम से सरकारी नौकरी के साथ साथ परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा टिप्स, आंसर की, मेरिट लिस्ट और रिजल्ट के बारे में जान सकेंगे। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो जरूर इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें, यहां जल्द से जल्द और पुख्ता जानकारी ही दी जाती है। इसके अलावा हिंदी भाषी राज्यों की खबरों को प्राथमिकता दी जाता है।
सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में जबरदस्त रुझान रहता है। आप चाहें 10वीं पास हो या 12वीं या फिर परास्नातक, सभी के लिए सरकारी नौकरी के अवसर आते रहते हैं। लेकिन कई बार हम इनकी जानकारी से अवगत नहीं रह पाते हैं, ऐसे में यह ब्लॉग आपको अपडेट रहने में मदद कर सकता है। आप अपनी तैयारी करते करते इस ब्लॉग पर भी विजिट करते रहें, यहां एसएससी, यूपीएससी, यूपी एसएसएससी, बैंक, यूजीसी, स्टेट यूनिवर्सिटी, सेंटर यूनिवर्सिटी की सभी जरूरी खबरों को कवर किया जाएगा।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021: Check Update here
कभी-कभी युवा इधर उधर वेबसाइट पर भटकते रहते हैं, ऐसे में उन्हें उचित जानकारी की जगह भ्रमित करने वाला कंटेट मिलता है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस ब्लॉग पर केवल पुख्ता जानकारी ही शॉर्ट में दी जाती है। यदि आप शिक्षा जगत की अन्य खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो https://www.timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपेडट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Sarkari Naukri Update
लोक सेवा आयोग की परीक्षा तिथि घोषित
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तिथि की घोषणा की थी। आयोग द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार, विभिन्न संवर्गों में 290 पदों के लिए 2 जनवरी 2022 को राज्य के 37 जिला केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
DSSSB ने जारी किए एडमिट कार्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) हाल ही में विभिन्न भर्ती 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 के लिए एडमिट कार्ड / हॉल टिकट / कॉल लेटर अपलोड किए गए हैं। यह रही आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in
देखें नीट यूजी रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
NTA NEET UG 2021 के परिणाम जल्द जारी कर सकता है, ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा 2021 को रद्द करने व इस परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने की याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में रिजल्ट को लेकर प्रोसेज आगे बढ़ने की संभावना है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी 2021 अपडेट
सीबीएसई बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी 2021 का नोटिस जारी किया है। सीटीईटी कक्षा 1 से 5 प्राथमिक स्तर और कक्षा 6 से 8 जूनियर स्तर 2021 की परीक्षा इस साल 16 दिसंबर 2021 से 03 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि कल
GATE 2022 परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित होगी। परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाती है और वर्तमान में यह पंजीकरण के अंतिम चरण में है। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल यानी 7 अक्टूबर 2021 है। उम्मीदवार अभी आवेदन iitkgp.ac.in कर सकते हैं।
अखिल भारतीय स्तर की इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी
अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट या AIAPGET 2021 अनंतिम उत्तर कुंजी आज 6 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी या NTA द्वारा जारी की गई है। यह रही आधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.ac.in
पीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2021 जारी
PSSSB ने वार्डर और मैट्रॉन के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार पंजाब वार्डर मैट्रॉन पीएमटी पीईटी कॉल लेटर PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) संगठन में उपलब्ध विभिन्न पदों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। निगम में अतिरिक्त मुख्य परियोजना प्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक और अन्य जैसे पदों के लिए 90 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं।
पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्ष के लिए आंसर की 2021 जारी
कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) सिविल के पद के लिए लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आपत्तियां जमा करने का लिंक psicivilnhk20.ksp-online.in पर भी सक्रिय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीएसआई उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति उठा सकते हैं।
FSSAI में अधिकारी और सहायक के पद
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने तकनीकी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक, व्यक्तिगत सहायक के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। कुल 233 पदों के लिए उम्मीदवार fssai.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
राजस्थान की इस बड़ी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
आरपीएससी एडमिट कार्ड 2021 5 अक्टूबर, 2021 को हेडमास्टर परीक्षा के लिए जारी किया गया था। परीक्षा 11 अक्टूबर, 2021 को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Income Tax Recruitment 2021 आयकर विभाग में आई नौकरी
आयकर विभाग ने खेल कोटे के तहत आयकर विभाग, दिल्ली क्षेत्र में टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर 2021 तक ऑफलाइन मोड से आवेदन करें।
मेन्स परीक्षा शिड्यूल 2021 जारी
HPSC ने HCS (Ex.Br.) और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने HCS (Ex.Br.) और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध HPSC HCS (Ex.Br.) मेन्स परीक्षा शिड्यूल 2021 चेक कर सकते हैं।
बीटेक कोर्सेज के लिए आवेदन आमंत्रित
इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) दिल्ली ने बीटेक कोर्सेज के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें Joint Admission Counselling में भाग लेना होगा। जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2021 24 सितंबर से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर है।
डीयू प्रवेश: पहली कट-ऑफ सूची को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली विश्वविद्यालय को पहली कट-ऑफ सूची के तहत प्रवेश के लिए 47,291 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 7,167 छात्रों ने फीस का भुगतान करके प्रक्रिया पूरी की है। कॉलेजों में प्राचार्यों द्वारा 9,114 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। यूनिवर्सिटी ने पहली कट-ऑफ लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी की थी और करीब 70,000 सीटों पर दाखिले सोमवार से शुरू हो गए थे।
AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2021: विभिन्न पदों पर नौकरी
एम्स भुवनेश्वर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी में विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित 162 विभिन्न संकाय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
Indian Army NCC 51 Recruitment 2021 भारतीय सेना बनाएं करियर
भारतीय सेना एनसीसी 51 भर्ती 2021: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 51 कोर्स (अप्रैल 2022) शॉर्ट सर्विस कमीशन (एनटी) पुरुषों और महिलाओं के लिए joinindianarmy.nic.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
CGPSC Forest Guard Exam 2021 वन रक्षक परीक्षा की तिथि नोट कर लें
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC Forest Guard Exam 2021 के लिए psc.cg.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार, CGPSC वन रक्षक परीक्षा 04 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।
JEE Mains Result 2021 Paper 2 घोषित
NTA ने पेपर 2 के लिए JEE Mains Result 2021 Paper 2 घोषित किया है। कुल पांच उम्मीदवारों ने पेपर 2 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, जिनमें से 3 उम्मीदवार पेपर 2ए के हैं और 2 पेपर 2बी के उम्मीदवार हैं। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
UPSSSC PET 2021 रिवाइज्ड आसंर की जारी
संघ लोक सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेबसाइट पर UPSSSC PET संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है। 24 अगस्त 2021 को आयोजित यूपी पीईटी 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2020 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर UPSC CDS 2 फाइनल रिजल्ट 2020 जारी किया है। यूपीएससी सीडीएस II 2020 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी यूपीएससी.gov.in के माध्यम से अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET को लेकर आया यह बड़ा अपडेट
UPTET 2021 की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही परीक्षा के लिए जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा के लिए पंजीकरण भी 7 अक्टूबर, 2021 से शुरू होंगे। अधिक जानकारी updeled.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन
रीट एग्जाम में अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया रिजल्ट के बाद बनने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। इसके अलावा जिन सेंटरों में परीक्षा रह गई हैं वहां दोबारा परीक्षा होगी। इसका आयोजन 15 से 20 दिनों के अंदर किया जाएगा।
प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए कर सकेंगे आवेदन
रीट परीक्षा 2021 में सफल होने वाले योग्य उम्मीदवार राजस्थान के राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में जारी रिक्तियों के अनुसार शिक्षकों के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे यहां संचालित होने वाले कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं के लिए प्राथमिक या माध्यमिक विद्यालयों लिए आवेदन कर सकेंगे।
सफल उम्मीदवारों को मिलेगा पात्रता प्रमाण पत्र
उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन के पूरे होने के बाद रीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदकों को बोर्ड की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी के आधार पर उम्मीदवार शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेज होंगे वेरिफाई
रीटी 2021 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बाद में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित कार्यालय में जाना होगा। यहां बीएसईआर अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस आदि सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
जानिए कितने आवेदकों ने किया था आवेदन
REET 2021 परीक्षा के लेवल 1 की परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ये एग्जाम कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, लेवल 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए लगभग 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे।
ऐसे चेक करें आसंर की
आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रीट आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही स्क्रीन पर अब आंसर की दिखने लगेगी। उम्मीदवार चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को मिलेगा समय
बोर्ड की ओर से पहले आंसर की जारी जाएगी। अगर उसमें किसी तरह की गलती होती है तो उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया जाएगा। इससे बाद फाइनल आंसर KEY जारी होगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट से पहले जारी होगी आसंर की
रीट परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने से पहले प्रोविजनल 'आंसर की' जारी की जाएगी। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। माना जा रहा है कि ये अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
जानिए कितने पदों के लिए निकाली गई भर्ती
इस साल रीट भर्ती 32 हजार पदों के लिए निकाली गई है। यह परीक्षा दो चरणों में होती है, प्रथम चरण में उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक प्राइमरी टीचर बन सकते हैं, द्वितीय चरण में कक्षा 1 से 8 तक के लिए उच्च प्राथमिक अध्यापक बन सकते हैं।
आरपीएससी हेड मास्टर एडमिट कार्ड 2021 जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हेड मास्टर प्रवेशिका स्कूल (संस्कृत शिक्षा) के पद के लिए 11 अक्टूबर 2021 को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
जल्द आने वाला है REET Result 2021
अभी आधिकारिक खबर नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इसी माह आ सकता है REET Result 2021
समझें लेवल 1 और लेवल 2 को
REET परीक्षा लेवल 1 जहां कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी, REET परीक्षा लेवल 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए किया गया था।
REET 2021 Qualifying Marks - न्यूनतम योग्यता अंक
न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त होने पर ही उम्मीदवारों को REET परीक्षा के योग्य माना जाएगा। अंक इस प्रकार हैं—
| वर्ग | क्वालिफाइंग मार्क्स |
| सामान्य वर्ग /अन्य वर्ग | 60% |
| एससी/एसटी | 36% |
यूपीएससी की विज्ञप्ति जारी, विभिन्न पदों पर मौका
यूपीएससी सहायक अभियंता, मैकेनिकल, सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रधान सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रेड I, सहायक सर्वेक्षण सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
जल्द जारी होंगे रीट परीक्षा के परिणाम, यहां है पूरी डिटेल
REET 2021 Result अक्टूबर 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा अस्थायी रूप से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। REET 2021 का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था। आरईईटी परिणाम को सत्यापित यानी वैरिफाई करने के लिए, आवेदकों को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
इस संबंध में पहले अनंतिम यानी प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, इसके बाद ही REET 2021 Result घोषित किया जाएगा।
आईओसीएल भर्ती 2021
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) अपने 5 क्षेत्रों पश्चिमी क्षेत्र पाइपलाइन (WRPL), उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन (NRPL), पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (ERPL), दक्षिणी क्षेत्र पाइपलाइनों (SRPL) और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL) के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में 469 अपरेंटिस की भर्ती कर रहा है।
इंडिया पोस्ट भर्ती 2021
इंडिया पोस्ट भर्ती 2021 ने नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न रिक्तियों के तहत कुल 221 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार दिल्ली सर्कल में काम करने के इच्छुक हैं, वे 12 नवंबर, 2021 तक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से आवेदन करें।
UPRVUNL Recruitment 2021: परीक्षा तिथि घोषित
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2021 जूनियर इंजीनियर के पद के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। भर्ती 3 जून, 2021 को शुरू हुई थी और पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2021 थी। जूनियर इंजीनियर के पद के लिए परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस वेबसाइट uprvunl.org से पूरी जानकारी पा सकते हैं।
एसबीआई भर्ती, 2000 से ज्यादों पदों पर मौका
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों की कुल संख्या 2056 है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
एसबीआई पीओ के लिए यह है चयन प्रोसेज
कैंडिडेट्स को एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2021 को क्लियर करना होगा। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वालों को एसबीआई पीओ मेन परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू राउंड क्लियर करना होगा। इंटरव्यू राउंड के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
सहायक प्रोफेसर की रिक्तियां
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी के कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। कुल 1242 रिक्तियां हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।
यूपीएससी सीडीएस 2 आंसर की 2020 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा II 2020 की उआंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in/ के माध्यम से विषयवार यूपीएससी सीडीएस 2 आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC SI भर्ती 2021 यह रही परीक्षा को लेकर नई तिथि
पुरुष और महिला दोनों पदों के लिए HSSC SI भर्ती 2021 चल रही है। आयोग ने अब 26 सितंबर की परीक्षा की दोबारा परीक्षा के लिए नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा 13 अक्टूबर, 2021 को पूरे हरियाणा के 3 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा से आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी hssc.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Naukri 2021: छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती, सैकड़ों पद पर मौका
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके तहत सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों पर मौका है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है जबकि वेबसाइट www.cgpolice.gov.in यह है।
DFCCIL आंसर की 2021 dfccil.com पर जारी
DFCCIL आंसर की 2021: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने जूनियर कार्यकारी, कार्यकारी और कनिष्ठ प्रबंधक के पद के लिए 27 से 30 सितंबर 2021 तक आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की आंसर की dfccil.com पर अपलोड कर दी है।
SSC GD Admit Card 2021 देखें परीक्षा तिथि
SSC GD Admit Card 2021 जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी होने की संभावना है। लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ssc.nic.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी होने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डीयू यूजी प्रवेश 2021, पहले दिन 30 हजार से अधिक आए आवेदन
पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद पात्र बने छात्रों के लिए DU UG प्रवेश 2021 4 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ था। जैसे ही प्रवेश का पहला दिन समाप्त हुआ, विश्वविद्यालय को रिकॉर्ड हाई नंबर में आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल 30,554 आवेदन प्राप्त हुए।
Sarkari Naukri-Result 2021: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर से होगी शुरू
कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 1 परीक्षा या एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 2021 आयोग द्वारा 5 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। जबकि परीक्षा जुलाई 2021 में शुरू होने वाली थी, इसे आयोग ने स्थगित कर दिया। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अधिक विवरण ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021: ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के लिए एमईएस परिणाम 2021 जारी
सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस) ने पर्यवेक्षक (बी / एस) और ड्राफ्ट्समैन (डी 'मैन) के पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों के विवरण वाली एक अनंतिम सूची आधिकारिक वेबसाइट यानी mes.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Naukri-Result 2021: सीधी साक्षात्कार से पाएं नौकरी, इस बड़े विभाग में आई वैकेंसी
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मेसन और सीवर मैन (कुशल / अकुशल) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2021 को सुबह 11.30 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021: भारतीय स्टेट बैंक का नोटिफिकेशन जारी
State Bank India Probationary Officer, (SBI PO 2021) नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बैंक ने 2056 रिक्तियों को जारी किया है, जारी विज्ञप्ति के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 5 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी।
Sarkari Naukri-Result 2021: एसबीआई भर्ती से जुड़ा बड़ा फैक्ट
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, अर्थात् प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। परीक्षा दो भाषाओं में आयोजित की जाएगी, अर्थात् हिंदी और अंग्रेजी और नवंबर / दिसंबर 2021 में, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
SBI पीओ नोटिफिकेशन 2021, आज से 2056 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
SBI ने सोमवार को यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आजय यानी 5 अक्टूबर से एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई पीओ आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध होगा।
Delhi Postal Circle Recruitment 2021: केवल युवाओं की होगी भर्ती
दिल्ली पोस्टल सर्किल में निम्नलिखित पद भरे जाएंगे, इनकी आयु सीमा जरूर देखें
पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन कैडर के लिए 18 - 27 वर्ष
एमटीएस कैडर के लिए 18 से 25 वर्ष
Delhi Postal Circle Recruitment 2021: कुल 221 पदों के लिए योग्यता
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट: मैट्रिक के साथ 12वीं पास
पोस्टमैन: 10+2 (12वीं कक्षा) पास
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) पास
राजधानी में इस विभाग में निकली नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई
दिल्ली सर्किल में स्पोर्ट्स कोटे के तहत पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिस चीफ पोस्टमास्टर जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर, 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सीबीटी 1 के बाद इस परीक्षा के लिए रहें तैयार
चरण 1 भर्ती परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। दूसरे चरण को पास करने पर, अगले चरण की परीक्षा पोस्ट-वाइज होगी।
ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के गैर-शिक्षण पदों पर नौकरी
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात (सीयूजी) ने ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी गैर-शिक्षण और अन्य शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिनमें लोअर डिवीजन क्लर्क, वित्त अधिकारी, रजिस्ट्रार, हिंदी अधिकारी, अनुभाग अधिकारी और अन्य शामिल हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक 29 अक्टूबर 2021 तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात (CUG) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PSTCL Result 2021: pstcl.org से चेक करें मेरिट सूची
पीएसटीसीएल ने सहायक अभियंता/ओटी (विद्युत, सिविल), लेखा अधिकारी, सहायक प्रबंधक, मंडल लेखाकार, कनिष्ठ अभियंता (जेई), लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) और टेलीफोन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की संयुक्त मेरिट सूची pstcl.org पर अपलोड की है।
ILBS Recruitment 2021: नर्स, सलाहकार और अन्य पदों पर मौका
ILBS ने प्रोफेसर, नर्स, सलाहकार और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य व्यक्ति इन पदों के लिए 30 अक्टूबर 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ilbs.in पर जाएं।
दिल्ली विश्वविद्यालय पहली कट-ऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रोसेज शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय पहली कट-ऑफ सूची के तहत 4 अक्टूबर से एडमिशन प्रोसेज शुरू हो गया है। पिछली बार की तरह इस साल प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें छात्रों को परिसर में नहीं आने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय ने पहली कट-ऑफ सूची 1 अक्टूबर को घोषित की थी।
इस आयोग के जरिये भरे जाएंगे 300 पद
MPSC ने स्वास्थ्य विभाग, मणिपुर सरकार के तहत मणिपुर स्वास्थ्य सेवा ग्रेड 4 में चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। empsconline.gov.in पर आवेदन जमा करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
cucet.nta.nic.in CUCET आंसर की 2021
CUCET आंसर की 2021 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा 3 अक्टूबर, 2021 को जारी किया गया है। परीक्षा 15, 16, 23 और 24 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आंसर की चेक कर सकते हैं और 5 अक्टूबर, 2021 तक आपत्तियां उठा सकते हैं। अधिक जानकारी cucet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
HSSC महिला एसआई आंसर की 2021 जारी
HSSC SI आंसर की 2021 आज 4 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी गई है। आंसर की महिला SI परीक्षा 2021 के लिए है। उम्मीदवार 5 अक्टूबर, 2021 तक उसी पर आपत्तियां उठा सकते हैं। अधिक विवरण hssc.gov.in पर उपलब्ध हैं।
जेईई एडवांस 2021 प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर उपलब्ध
जेईई एडवांस 2021 भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित का प्रश्न पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की प्रतिक्रियाओं की प्रति 5 अक्टूबर, 2021 को उपलब्ध होगी। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगे।

