RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम, सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी
RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam Date 2021: आरआरबी एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (RRB NTPC) के रिजल्ट को लेकर जल्द अपडेट आने वाले हैं। संभवत: इसी माह आधिकारिक जानकारी आ सकती है। इसके अलावा यदि आप आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम या रेलवे भर्ती, आरआरसी या आईआरसीटीसी की तरफ से निकलने वाली नौकरी व अपडेट चाहते हैं तो वो भी आपको इस ब्लॉग पर दिया जाएगा।
यदि आप रेलवे भर्ती से जुड़ी हर पुख्ता खबर के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग का विजिट करते रहिए। यहां RRB एनटीपीसी रिजल्ट 2021, सीबीटी 1, सीबीटी 2, RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपनी तैयारी बनाए रखें, साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।
RRB NTPC Result 2021 Live Updates
गौरतलब है कि RRB Group D Exam Date हो या RRB NTPC रिजल्ट, दोनों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से प्रोसेज आगे नहीं बढ़ा है, इसका कारण कोरोना महामारी है, हालांकि स्थिति नियंत्रित होती दिख रही है, ऐसे में उम्मीद है कि अपडेट्स जल्द आने वाले हैं। यदि आप आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट से जुड़े अपेडट व चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें, यहां आप जान सकेंगे कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य किन वेबसाइट से देखा जा सकता है-
RRB Group D Exam Date 2021: इंतजार खत्म, यह रही ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तिथि
साउथ सेंट्रल रेलवे 2021 भर्ती पदों का विवरण
साउथ सेंट्रल रेलवे 2021 भर्ती पदों का विवरण
| Trade | Vacancies |
| AC Mechanic | 250 |
| Carpenter | 18 |
| Diesel Mechanic | 531 |
| Electronic Mechanic | 92 |
| Electrician | 1019 |
| Fitter | 1460 |
| Machinist | 71 |
| MMTW | 5 |
| Welder | 553 |
| Painter | 80 |
दक्षिण मध्य रेलवे में मौका, आवेदन शुरू
अपरेंटिस पदों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे 2021 भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी, इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसके तहत अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत 4103 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती के बारे में अधिक जानकारी www.scr.indianrailways.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सीबीटी 1 परिणाम घोषित होने के बाद सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। उम्मीद है परीक्षा से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
RRB एनटीपीसी रिजल्ट — समान अंक आने पर इन्हे मिलेगी प्राथमिकता
दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, योग्यता आयु मानदंड के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द, देखें चयन का पूरा तरीका
आरआरबी एनटीपीसी अंतिम परिणाम सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी और/या टाइपिंग स्किल टेस्ट और/या एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां भी लागू हो) में प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया जाता है। उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया और चिकित्सा परीक्षण भी उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, इन पदों पर होगा टाइपिंग टेस्ट
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) आयोजन किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड में होगी यह जानकारी
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
स्थायी माप
प्रो-रेटेड स्कोर
सामान्यीकृत अंक
योग्यता स्थिति
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम: पासवर्ड भूलने पर यह करें
आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड की जांच के लिए पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पहले रिजल्ट पेज पर जाएं
पेज पर नीचे उम्मीदवारों को 'Forgot Password' टैब मिलेगा।
उस टैब पर क्लिक करने पर, उम्मीदवारों से कुछ विवरण भरने के लिए कहा जाएगा
उम्मीदवार के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आप पासवर्ड रिकवर कर पाएंगे
आने वाले हैं आरआरबी रिजल्ट
आरआरबी अपनी 21 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, परीक्षा प्राधिकरण द्वारा घोषित किए जाने के बाद, इस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम लिंक भी प्रदान किया जाएगा।
जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 15 भाषाओं-हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।
देखें कहां जारी होने वाला है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्र-वार आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbald.gov.in, rrbchennai.gov.in, और कई अन्य पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
एनटीपीसी परिणाम जल्द, यहां देखें कब आ रहे रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। उम्मीदवार 31 मार्च, 2019 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन गेटवे, एसबीआई चालान और डाकघर चालान के माध्यम से किया गया था। चूंकि यह 2019 की विज्ञप्ति है, और प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है। ऐसे में बोर्ड की पूरी कोशिश होगी कि इस माह में रिजल्ट जारी कर दिए जाएं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के बाद देना होगा यह टेस्ट
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की जारी किए, लेकिन फाइनल आंसर की अभी पेंडिंग में है। यह प्रोसेस पूरा होने के बाद सीबीटी 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द, इतने पदों पर होनी है भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 35,200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
स्कोर कार्ड सेव करने के लिए करें ये काम
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम जारी किए जाएंगे। परिणाम देखने एवं स्कोर कार्ड सेव करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और लॉग इन करें। यहां आपको रिजल्ट एवं स्कोर का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करके रिजल्ट सेव करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर से देख सकेंगे परिणाम
आरआरबी ने अभी तक CBT 1 परीक्षा परिणाम के तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अक्टूबर में जारी किए जा सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
रीजनल वेबसाइट में रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की रीजनल वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं। ऐसा करने पर स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। वहां शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अब आपको ctrl+f टाइप करके अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। इसके अलावा, स्कोरकार्ड चेक (RRB NTPC Score Card) करने के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।
सीबीटी 1 के बाद अगले चरण के लिए कर सकेंगे क्वालिफाई
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही CBT 1 result 2021 की घोषणा कर सकती है। इसके बाद ही दूसरे फेज के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इस दौरान प्रथम फेज सीबीटी में आवेदकों को मिले अंकों और उनकी शैक्षणिक योग्यता यानी 10 + 2 या स्नातक के आधार पर उनके द्वारा चुने गये विभिन्न पदों के विकल्प निर्धारित किए जाएंगे।
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक यानि 15 अक्टूबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोर चेक कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, यहां देखें संभावित तिथि
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019
इसके बाद कैसे तैसे एग्जाम संभव हो सका लेकिन आधे से ज्यादा प्रोसेस पूरी होने के बाद कोरोना बीमारी की वजह से रिजल्ट घोषित करने से रोक दिया गया। अब चूंकि महौल में तेजी से सुधार है इसलिए उम्मीदवार इसी माह रिजल्ट से संबंधित आधिकारिक अपडेट पा सकते हैं।
RRB NTPC 2021 Notification आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, जुलाई में संपन्न हुई थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक किया गया था। यह भर्ती युवाओं के लिए थी, जिसमें 12 व स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।
आरआरबी एनटीपीसी चयन से जुड़ी नहीं पता होगी यह बात
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया यानी multi-stage selection process शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवारों की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है।
पदों का विवरण यहां देखें
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट
जूनियर टाइम कीपर
सीनियर टाइम कीपर
ट्रेन क्लर्क
कमर्शियल सह टिकट क्लर्क
यातायात सहायक
गुड्स गार्ड
वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट
कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट
कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर
एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम इतने पदों पर होगा सेलेक्शन
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस बार कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
कटऑफ को लेकर देखें क्या यह पता है आपको
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइजिंग करने के बाद की जाएगी। फिलहाल, सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी अपेक्षित कटऑफ की गणना परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार होगी।
एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ को लेकर देखें यह बड़ा अपडेट
एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ के साथ परिणाम भी जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
RRB NTPC Result 2021 बिग अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी के परिणाम क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, इस आधिकारिक मुख्य साइट पर भी रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा।
एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम जल्द, देखें क्या है नई जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं। संभवत: इसी महीन परिणाम आ सकते हैं। परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी होने की उम्मीद है
आमतौर पर इस समय जारी होता है एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी या अन्य कोई परीक्षा, आमतौर पर परीक्षा तिथि से हफ्ताभर पहले के आसपास एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। चूंकि अभी rrb group d exam date को लेकर खबर नहीं है, लेकिन इस माह तक आने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में एडमिट कार्ड की भी सूचना जल्द आ सकती है।
RRB Group D Admit Card जारी होने के बाद यह स्टेप्स फॉलो करें
सबसे पहले rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं, अब Results नाम के सेक्शन पर जाएं, अब RRB Group D Admit Card के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें और अंत में क्रेडिंशियल का इस्तेमाल करें।
RRB Group D Exam Date में देरी का कारण समझें
रेलवे ग्रुप डी के 1,03,739 पदों पर भर्ती करने के लिए अभियान चला रहा है, इसके लिए अभी तक सीबीटी 1 का भी आयोजन नहीं किया गया है, लगातार हो रही देरी का मुख्य कारण देश भर में फैली महामारी है। लेकिन जल्द ही अच्छी खबर भी आने वाली है, क्योंकि महामारी की संख्या में कमी आ रही है, ऐसे में परीक्षा तिथियों को लेकर जल्द आधिकारिक खुलासा किया जाने वाला है।
एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र जरूर पढ़ें
क्या आपको आरआरबी एनटीपीसी 2020 चयन प्रक्रिया के बारे में पता है। इस भर्ती प्रक्रिया में अभी तक सीबीटी 1 का आयोजन हुआ है, इसके बाद सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (कुछ पदों पर) और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।
RRB NTPC CBT 1 Result देखें कब तक आ सकते हैं परिणाम
जैसा कि पता है कि हाल ही में राजस्थान पात्रता परीक्षा का समापन, यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट, एसएससी एडमिट का जारी होना, एआरओ के लिए मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाना, ऐसे बड़े अपडेट देखने को मिले हैं। यह संकेत हैं कि आरआरबी का प्रोसेस भी आगे बढ़ने वाला है। अभी तक कोरोना को लेकर प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रहा था। उम्मीदवार जल्द ही संभवत: इसी ताह रेलवे भर्ती से जुड़े अपडेट भी पा सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021: CBT 1 परीक्षा के रिजल्ट जल्द, ये रही संभावित तिथि और चयन प्रक्रिया
Railway Recruitment Board (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों) के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों में क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक जैसे पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। अब जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट के लिए 'पूरी खबर यहां पढ़ें', यहां से आप रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट देख सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
रेलवे भर्ती के लिए देखें आयु सीमा व चयन प्रक्रिया
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 साल के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
रेलवे भर्ती के लिए यह है आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 अक्टूबर, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 नंबवर, 2021
रेलवे का आया नोटिफिकेशन वेबसाइट से ऐसे देखें विज्ञप्ति
उम्मीदवार swr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
फिर News and Recruitment में जाएं, यहां नए विकल्प आएंगे, जिनमें से Recruitment में जाएंगे।
फिर railway recruitment cell के सामने Click Here पर क्लिक करें
अब आप आरआरसी हुबली के पेज पर आ जाएंगे।
यहां आपको संबंधित लिंक दिखाई दे जाएगा।
900 से ज्यादा पदों पर मौका
Railway Recruitment Cell (904 पद) Eligibility
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा NCVT/SCVT से मान्यताप्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
900 से ज्यादा पदों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की विज्ञप्ति जारी, आज से शुरू आवेदन
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस की भर्ती के लिए डिवीजनों / कार्यशालाओं / इकाइयों में नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अधिसूचित जारी की है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2021 है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द होंगे जारी, यहां देखें कब तक आ सकता है आधिकारिक नोटिस
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को रोलनंबर डालने की जरूरत होगा।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम से जुड़ी जरूरी बात
आरआरबी एनटीपीसी 2019-2020 परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा वर्ष 2020 में 24605 स्नातक पदों और 10603 स्नातक पदों सहित कुल 35208 रिक्तियों के लिए प्रोसेज चल रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक कदम नहीं लिए गए हैं, लेकिन इसी माह रिजल्ट आने की उम्मीद की जा सकती है।
देखें किन दो वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी ग्रुप डी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें क्रेडिंशियल की जरूरत होगी, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है आवेदन संख्या और मोबाइन जरूर पास रखें।
सवा करोड़ उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
1.23 करोड़ (1,23,10,437) से अधिक उम्मीदवारों ने एनटीपीसी परीक्षा दी थी जो पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी। चरणवार भर्ती परीक्षा 35,208 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी।
इस समय तक होगी योग्य आवेदकों की नियुक्ति
एनटीपीसी परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी परिणाम देख सकेंगे। इसके अलवा उम्मीदवार 2023 से अपनी नियुक्ति प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं।
इसी माह अपडेट संभव
महामारी स्थितियों के कारण प्रक्रिया में पहले ही देरी हो चुकी है। ऐसे में अक्टूबर में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर अपडेट आना लगभग तय है।
जल्द बढ़ने वाला है एनटीपीसी को लेकर प्रोसेस
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी परीक्षा) के लिए आपत्ति करने का मौका अगस्त में बंद कर चुका है, उम्मीदवार इस माह यानी अक्टूबर में रिजल्ट आने की उम्मीद कर सकते हैं। इसका एक बड़ा कारण कोरोना बीमारी का धीरे धीरे नियंत्रित होना है।

