RRB NTPC Result: इस हफ्ते जारी हो सकते है एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे करें चेक
RRB NTPC Result 2021: यदि आपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा दी है या आपने आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, तो ऐसे में यह ब्लॉग आपके बहुत काम आ सकता है, क्योंकि यहां आरआरबी एनटीपीसी क्या है, रिजल्ट, एनटीपीसी उत्तर कुंजी या आंसर की के साथ साथ आरआरबी गुप डी से जुड़े हर अपडेट को कवर किया जाता है।
RRB NTPC Result 2021: इस ब्लॉब में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ साथ आरआरबी गुप डी परीक्षा अपडेट, रेलवे की सभी भर्तियां, संभावित तिथि, एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट, उत्तर कुंजी 2021, कट ऑफ 2021 और रिजल्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सीबीटी 1 परिणाम जल्द घोषित करने वाला है। इसके बाद बोर्ड सीबीटी 2 की तैयारी शुरू कर देगा। ऐसे में दोबारा से आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 जारी किए जाएंगे। ऐसे में ही एक संबंधित हर एक खबर आपको इस ब्लॉग से मिल सकेगी, इसलिए यहां विजिट करते रहें।
RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update
यहां खासकर के आरआरबी एनटीपीसी और आरआरबी गुप डी परीक्षा पर फोकस किया जा रहा है। यदि आप भी देशभर में रेलवे से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट से रुबरू रहना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।
आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर होगा परिणाम
परिणाम आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक के माध्यम से भी आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Live Updates
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द बढ़ाएगा भर्ती प्रोसेस
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही कुल 35281 रिक्तियों की भर्ती संबंधी प्रोसेस को आगे बढ़ा सकता है। देखा जाए, इन दिनों यूपीएससी, एसएससी, यूकेएसएसएससी और यूपीएसएसएससी जैसे बड़े आयोगों की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं, ऐसे में केवल रेलवे भर्ती से जुड़े प्रोसेस ही रुके हैं, जिन्हें इसी जल्द ही आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
RRB NTPC 2021 Exam Pattern ऐसा हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण का एग्जाम पैटर्न
अगर आपने आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के पहले चरण की परीक्षा दी है और आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण में 120 प्रश्न होंगे। जिनमें से जनरल अवेयरनेस के 50, गणित के 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 35 प्रश्न हो सकते हैं। इन प्रश्नों का जवाब देने के लिए आपको कुल समय 1 घंटे 30 मिनट दिया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी 2021 के लिए विभिन्न श्रेणी अनुसार इतना हो सकता है न्यूनतम योग्यता अंक
आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा का नतीजा जल्द ही आरआरबी के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है। अनुमान के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी/एससी और एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40%, 30% और 25% हो सकता है।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा एडमिट कार्ड में गलती पाए जाने पर क्या करें उम्मीदवार
जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी 2021 के परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देगा। परीक्षा से पहले कैंडीडेट्स का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में डिटेल्स सही नहीं हैं तो वह अपने रीजन से संबंधित आरआरबी से संपर्क कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करना आवश्यक
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप डी के लिए 1,03,739 पदों पर भर्ती करने वाला है। आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन करना आवश्यक है। देशभर में फैली महामारी के वजह से परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही थी। मगर, अब इस परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है।
पटना रीजन के लिए ऐसा हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी-1 का अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा संचालित आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी-1 का अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स पटना रीजन के लिए आप यहां देख सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स 70 से 75, 65 से 70, 60 से 65, 55 से 60 और 50 से 55 हो सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी चरण 7 के लिए ऐसे हो सकते हैं अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स
हाल ही में 23 जुलाई 2021 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी चरण 7 के परीक्षा संचालित किए गए थे। प्रश्नों के स्तर के अनुसार, उम्मीदवार यहां अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स 65 से 70, 60 से 65, 55 से 60, 50 से 55 और 45 से 50 हो सकते हैं।
ईस्टर्न रेलवे में काम करने का बड़ा मौका, ऐसे कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन
रेलवे में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी द्वारा अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे में काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार er.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 03 नवंबर 2021 की तिथि तय की गई है।
जल्द जारी हो सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड, डाउनलोड के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी ग्रुप डी 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
RRB NTPC 2021 Exam pattern सीबीटी 2 में इतनी होगी प्रश्नों की संख्या
सीबीटी 1 परीक्षा में 100 थे जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न हो सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 ऐसे तैयार होगा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य (normalising the marks) करने के बाद की जाएगी।
RRB NTPC Result 2021 रिजल्ट के लिए आईडी और पासवर्ड जरूरी
RRB NTPC Result 2021 पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराए जाएंगे और इस पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। बता दें, यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
rrb ntpc Result जल्द जारी होगा परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही rrb ntpc सीबीटी 1 परीक्षा के लिए रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। rrb ntpc परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी होने की उम्मीद है।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 एडमिट केवल इन लोगों के लिए होंगे जारी
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए एक लाख से ज्यादा सीट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस बार करीब 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी परीक्षा तिथि नहीं आई है, लेकिन सवा करोड़ लोग परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत इन पदों पर मौका
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्ष के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द
आरआरबी संभवत: इसी महीने कोई अपडेट दे सकता है। आरआरबी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द करने वाला है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी प्रोसीजर आगे बढ़ सकता है।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान का वित्तीय निहितार्थ 1984.73 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है।
रेलवे कर्मचारियों के लिए बंपर बोनस
दशहरा और त्योहारी सीजन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता लिंक्ड बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा है क्या
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम यह रहा देखने का तरीका
आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आरआरबी के होम पेज पर परिणाम लिंक खोजें
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ एक नए पेज पर खुलेगा
उम्मीदवार अपने रोल नंबर Ctrl+F के माध्यम से खोज सकते हैं
RRB Group D Exam Date 2021 तैयार रखें इन विषयों को
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए तैयार करें इन विषयों को - सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
आरआरबी सीबीटी 1 परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा
आरआरबी अपनी कुल 21 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर rrb ntpc 2021 सीबीटी 1 परिणाम घोषित करेगा।
आधिकारिक तौर पर परिणाम जाने होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbald.gov.in, rrbchennai.gov.in व अन्य साइट पर जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा
RRB NTPC Result कटऑफ अपडेट
सीबीटी 1 के लिए एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
जल्द आने वाले हैं आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, केवल उन्हें ही सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आप एडमिट कार्ड को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से भी डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
2021 में ही होगी rrb group d परीक्षा
2019 में आरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर अधिसूचना आई थी, कोविड केसेज के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन सूत्रों की मानें तो परीक्षा 2021 में होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरसी 01/2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
RRB परीक्षा से 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड, जारी होंगी ये चीजें
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख के ऐलान की संभावना है। परीक्षा में उपस्थिति के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले ही जारी होगा। बता दें कि आरआरबी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी परीक्षा तारीख, एग्जाम की सिटी, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट होगा।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम-एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की मौजूदा भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित होती है और आरआरबी ग्रुप डी अपने आपमें एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आयोजित किया जाता है।
परीक्षा में ये चीजें जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ ले जाने की जरूरत पड़ेगी। देर से सेंटर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप डी की सैलरी
RRB के Group D के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा जोकि खर्च व कई सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा।
इन विषयों को लेकर पूछे जाएंगे सवाल
RRB Group D परीक्षा में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में पूछे जाते हैं।
आरआरबी परीक्षा के लिए मैथमैटिक्स के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF जैसे टॉपिक्स से सवाल किए जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न से जुड़ी यह बात जरूर समझें
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों - सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि व तर्क में विभाजित किया गया है, यानी आपको इसी अनुसार सीबीटी 2 की तैयारी के लिए प्लानिंग करने की जरूरत है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए करें स्मार्ट तैयारी
लगभग 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करने की जरूरत है।
आरआरबी एनटीपीसी के सभी चरण जानें
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (कुछ पदों के लिए), और डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती है।
इन पदों पर भर्ती का मौका
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र अपलोड करने के संबंध में उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
एनटीपीसी के लिए आरआरबी प्रवेश पत्र डाक द्वारा उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा।
एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द, सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी
आरआरबी जल्द ही सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 की तारीख की घोषणा करेगा। सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पहला चरण 28 दिसंबर, 2020 से 13 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2021
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, परीक्षा प्राधिकरण द्वारा लिंक एक्टिव होने के बाद, आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट अपडेट, पंजीकरण नंबर भूल जाने पर क्या करें
पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए, Forgot Registration Number पर क्लिक करें।
यहां नाम और जन्म तिथि या ईमेल आईडी और जन्म तिथि के आधार पर प्रोसेस को आगे बढ़ाएं।

