जॉब्स

Sarkari Naukri: अग्निवीर को सरकारी नौकरी, कालेज छात्राओं को स्कूटी..., हरियाणा में बीजेपी ने युवाओं से किए ये वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने युवाओं से कई वादे किए। बीजेपी ने कहा इस संकल्प पत्र में अग्निवीर को सरकारी नौकरी और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है।

Image

BJP Sankalp Patra for Haryana

BJP Sankalp Patra for Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने युवाओं से कई वादे किए। बीजेपी ने कहा इस संकल्प पत्र में अग्निवीर को सरकारी नौकरी और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है। इतना ही नहीं, बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वह हरियाणा में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कालेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर देंगे। 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी का वादा भी इस संकल्प पत्र में किया गया।

BJP Sankalp Patra for Haryana

भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अवसर ओर नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना से मासिक स्टाईपेंड की घोषणा की है। कहा गया है कि देश के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढने वाले OBC और SC जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी।

युवाओं से किए ये वादे

  • अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर दिया जाएगा।
  • हर जिले में बनाई जाएंगी ओलंपिक खेलों की नर्सरी।
  • खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं और ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
  • भाजपा सरकार युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
  • भाजपा सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर 2 लाख युवाओं को पक्की नौकरी देगी।
  • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के तहत युवाओं को मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

बता दें कि इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और संकल्प पत्र कमिटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article