जॉब्स

BIS Recruitment 2024: भारतीय मानक ब्यूरो में आई नौकरी, जानें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

BIS Recruitment 2024 Notification Pdf: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 345 विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाए हैं। जारी विज्ञप्ति​ के अनुसार, ग्रुप ए, बी और सी के पदों को भरा जाएगा। जानें कौन से पदों को भरा जाएगा, कौन व कब तक इन पदों के लिए कर सकेगा आवेदन

Image

भारतीय मानक ब्यूरो में 345 पदों पर आई सरकारी नौकरी

BIS Recruitment 2024 Notification Pdf: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार 9 सितंबर 2024 से वेबसाइट bis.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी विज्ञप्ति के तहत ग्रुप ए, बी और सी के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिये 345 पदों को भरा जाएगा। जानें कौन कौन से पद भरे जाएंगे? व कब तक कर सकते हैं आवेदन

BIS Recruitment 2024 Notification

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सहायक निदेशक, निजी सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), आशुलिपिक, वरिष्ठ और कनिष्ठ सचिवालय सहायक, तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला) और वरिष्ठ तकनीशियन इत्यादि पदों को भरेगा।

BIS Recruitment 2024 Apply Online Last Date

इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से 30 सितंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम पदों की संख्‍या
Assistant Director03
Personal Assistant27
Assistant Section Officer43
Assistant (CAD)01
Stenographer19
Sr. Secretariat Assistant128
Jr. Secretariat Assistant78
Technical Assistant (Lab)27
Sr. Technician18
Technician01

BIS Recruitment 2024 Eligibility

इन पदों के लिए योग्यताएं स्नातकोत्तर डिग्री से लेकर विशिष्ट तकनीकी कौशल तक भिन्न-भिन्न हैं। उदाहरण के लिए, सहायक निदेशक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि निजी सहायक और आशुलिपिक जैसी भूमिकाओं के लिए स्नातक और आशुलिपि कौशल की आवश्यकता होती है। इसी तरह, वरिष्ठ और कनिष्ठ सचिवालय सहायक जैसे पदों के लिए स्नातक और टाइपिंग दक्षता की आवश्यकता होती है, जबकि तकनीकी सहायक और वरिष्ठ तकनीशियन जैसे तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।

BIS Recruitment 2024 Selection

बीआईएस भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (यदि पद के अनुसार आवश्यक हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

अधिक जानकारी और आवेदन लिंक 9 सितंबर, 2024 से बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article