जॉब्स

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें PET DV के क्या हैं नियम

CSBC Bihar Police Constable admit card 2025 download: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर से होना है।

Image

Bihar Police Constable Bharti Admit card

CSBC Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद ने कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर महीने में होने जा रहे फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर से होना है।

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, बिहार पुलिस कांस्टेबल PET 2025, 15 दिसंबर, 2025 को होगा। कैंडिडेट्स को एंट्री के लिए वेन्यू पर अपना एडमिट कार्ड लाना होगा। इस साल राज्यभर में 19,838 कांस्टेबल वैकेंसी भरने के लिए होने वाले PET में 99,190 कैंडिडेट्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो...

  • सबसे पहले Central Selection Board of Constables (CBSC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Download e-Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से चेक करके इसे डाउनलोड कर लें और एग्जाम सेंटर में अपने साथ ले जाना ना भूलें।

जो कैंडिडेट अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए CSBC 12 और 13 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हार्डिंग रोड, पटना में अपने ऑफिस से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी करेगा। भर्ती के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट अंक पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र व स्थायी आवास प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग व आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र व स्थायी आवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 100 मार्क्स का होता है और इसमें तीन इवेंट होते हैं: रनिंग, हाई जंप और शॉट पुट। रनिंग का वेटेज सबसे ज्यादा 50 मार्क्स का होता है, जबकि हाई जंप और शॉट पुट में से हर एक का 25 मार्क्स का वेटेज होता है। फाइनल मेरिट लिस्ट बनाते समय तीनों इवेंट में परफॉर्मेंस को ध्यान में रखा जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article