जॉब्स

Bihar Police Constable Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कब है परीक्षा

Bihar Police Constable Admit Card 2024 Download: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से Bihar Police Constable Admit Card 2024 Download करें।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी

Central Selection Board of Constable (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप ने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो Bihar Police Constable Admit Card 2024 Website csbc.bih.nic.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी Bihar Police Constable Admit Card 2024 Download कर सकते हैं। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) इन परीक्षा का आयोजन इसी माह करेगा, उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पूरा शिड्यूल देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को लिंक पर पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने होंगे। परीक्षा राज्य के 38 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा स्थलों पर आयोजित की जाएगी।

Bihar Police Constable Exam 2024 Date

CSBC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी जारी कर दिया है। आयोग 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को पूरे राज्य में कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने वाला है।

परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है और आप लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Exam 2024 Time

परीक्षाएं राज्य भर के विभिन्न परीक्षा स्थलों पर प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक एक ही बार में आयोजित की जाएंगी। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 21391 कांस्टेबल पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट -csbc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article